Tatkal Passport Online Apply 2026
अगर आपको किसी जरूरी यात्रा, नौकरी, पढ़ाई या अन्य आपात स्थिति के कारण जल्दी पासपोर्ट बनवाना है, तो Tatkal Passport Online Apply सेवा आपके लिए सबसे तेज़ और सुविधाजनक विकल्प है। भारत सरकार की तत्काल पासपोर्ट योजना के तहत पात्र आवेदकों को सामान्य प्रक्रिया की तुलना में कम समय में पासपोर्ट जारी किया जाता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पासपोर्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें, फिर “Fresh Passport” या “Re-issue Passport” का विकल्प चुनें और Tatkal श्रेणी का चयन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और नज़दीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) में अपॉइंटमेंट बुक करें। निर्धारित तिथि पर सभी मूल दस्तावेज़ों के साथ बायोमेट्रिक और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन स्वीकृत होने के बाद पुलिस सत्यापन नियमों के अनुसार किया जाता है और पासपोर्ट शीघ्र जारी किया जाता है।
दोस्तों जान लें पासपोर्ट आवेदन करने के बाद 30 से 45 दिनों के अन्दर आपके पते पर पहुचता है लेकिन Tatkal Passport Scheme के जरिए आप मात्र 1 से 3 दिनों के भीतर अपना पासपोर्ट अपने हाथ में पा सकते हैं। आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम साल 2026 के लेटेस्ट नियमों के अनुसार Tatkal Passport Online Apply करने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फीस और कुछ ऐसे सीक्रेट टिप्स जानेंगे जिससे आपका एप्लीकेशन पहली बार में ही अप्रूव हो जाए।
Tatkal Passport क्या है ?
तत्काल पासपोर्ट आवेदकों को कम समय में पासपोर्ट उपलब्ध कराने की तेज प्रक्रिया है नॉर्मल पासपोर्ट आवेदन की तुलना में Tatkal Passport के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होता है, लेकिन पासपोर्ट जल्दी जारी हो जाता है।
Benefits Of Tatkal Passport
दोस्तों पासपोर्ट को सामान्य कैटेगरी में बनवाने के बजाये तत्काल में बनवाने के कई फायदे होते है जैसे :
» सुपर फ़ास्ट प्रोसेसिंग
तत्काल पासपोर्ट बनवाने का सबसे बड़ा लाभ इसकी स्पीड है जिसमें 1 से 3 दिनों के भीतर पासपोर्ट आपके हाथ में होता है |
» ‘पोस्ट-इश्यू’ वेरिफिकेशन
नॉर्मल आवेदन में पुलिस वेरिफिकेशन पहले होता है लेकिन तत्काल पासपोर्ट में पासपोर्ट आने के बाद वेरिफिकेशन होता है |
» आपातकालीन यात्रा
अगर किन्ही कारणों के चलते आपको अचानक विदेश यात्रा पर जाना पड़े तो तत्काल पासपोर्ट आपके लिए बेस्ट है |
» कम डॉक्यूमेंट्स
आपके आधार, पैन कार्ड में अगर जानकारी एक जैसी है तो कोई और डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती |
» मानसिक शांति
आवेदन करने के बाद 48 से 72 घंटों के भीतर पासपोर्ट आपके पते पर पहुँच जायेगा |
Eligibility Criteria To Tatkal Passport
हर कोई तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन नही कर सकता पासपोर्ट ऑफिस के नियम अनुसार निम्न लोग नहीं होते है पात्र :
-
भारत के बाहर विदेशी माता-पिता से पैदा हुए बच्चे।
-
जिन्हें सरकारी खर्च पर दूसरे देश से वापस लाया गया हो।
-
जिन्हें दूसरे देश से डिपोर्ट (Deport) किया गया हो।
-
नागालैंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ विशिष्ट निवासी।
-
ऐसे आवेदक जिनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड या कोर्ट केस लंबित हो।
-
जिनके नाम, जन्मतिथि या माता-पिता के नाम में बहुत बड़ा बदलाव हुआ हो।
इसे भी पढ़े : खोये हुए डॉक्यूमेंट के लिए अब ऐसे करनी होगी FIR !
Tatkal Passport Online Apply For Documents
यदि आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, तो सरकार द्वारा तय की गई 15 प्रमाणित दस्तावेजों की सूची में से कोई भी 3 डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे :
-
आधार कार्ड / ई-आधार (Aadhaar Card)
-
पैन कार्ड (PAN Card)
-
वोटर आईडी कार्ड (Voter ID / EPIC)
-
ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
-
राशन कार्ड (Ration Card)
-
सरकारी या पीएसयू (PSU) कर्मचारी का सर्विस आईडी कार्ड
-
मान्यता प्राप्त संस्थान का स्टूडेंट फोटो आईडी कार्ड
-
अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी प्रमाण पत्र
-
बैंक/पोस्ट ऑफिस की चालू पासबुक (तस्वीर के साथ)
-
जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
Tatkal Passport Online Apply
तत्काल पासपोर्ट आवेदन करने की प्रक्रिया सरल है, निचे दिए गये स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें :

1. पासपोर्ट सेवा पोर्टल
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर से पासपोर्ट सेवा के अधिकारिक पोर्टल पर जाएं, अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस चुनकर अकाउंट क्रिएट करें।

“Existing User Login” पर क्लिक करके अपनी आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद डैशबोर्ड पर मौजूद Apply for Fresh Passport / Re-issue of Passport वाले विकल्प को चुनें।

यहाँ आपको दो विकल्प मिलेंगे: ऑनलाइन फॉर्म भरना या पीडीएफ डाउनलोड करके अपलोड करना। ऑनलाइन विकल्प चुनें। फॉर्म भरते समय Scheme Type में “Tatkal” को सिलेक्ट करें, इसके बाद अपनी निजी जानकारी, पता और फैमिली डिटेल्स बिल्कुल आधार कार्ड के अनुसार सही-सही भरें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद “Pay and Schedule Appointment” पर क्लिक करें, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के जरिए ₹3500 का ऑनलाइन भुगतान करें। इसके बाद अपने नजदीकी Passport Seva Kendra को चुनकर उपलब्ध तत्काल अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक करें।

भुगतान और बुकिंग सफल होने के बाद, अपने एप्लीकेशन का प्रिंटआउट निकाल लें। इस रसीद (ARN Receipt) पर आपका अपॉइंटमेंट टाइम और बैच नंबर लिखा होता है।
Police Verification for Tatkal Passport
सामान्य पासपोर्ट आवेदन करने और पुलिस वेरिफिकेशन में काफी समय लगता है इसके साथ बिना वेरिफिकेशन के आप पासपोर्ट नहीं बनवा सकते है लेकिन तत्काल पासपोर्ट में इसका उल्टा होता है इसमें पास पोर्ट आने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन होता है जिससे आपका समय बचता है |
इसे भी पढ़े : खोये हुए डॉक्यूमेंट के लिए अब ऐसे करनी होगी FIR !
Tips For Visiting a Passport Seva Kendra
जिस दिन आपका अपॉइंटमेंट है उस दिन पासपोर्ट सेवा केंद्र पर 15 मिनट पहलें पहुंचे और इस डाक्यूमेंट्स को ले जाना न भूलें :
-
ऑनलाइन भरे गए फॉर्म की प्रिंटेड रसीद।
-
3 जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स (जैसे: आधार, पैन, वोटर आईडी) और उनकी दो-दो फोटोकॉपी।
-
पुराना पासपोर्ट
-
वैसे तो वहाँ डिजिटल फोटो खींची जाती है, लेकिन बैकअप के लिए 2 हालिया पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
Tatkal Passport Online Apply For Important Points
तत्काल पासपोर्ट आवेदन करते समय इन बातों का रखें बहुत ख्याल ताकि पहली बार में ही आवेदन स्वीकार कर लिया जायें :
ο डाटा मैच
ध्यान रहें जमा किये जाने वाले दस्तावेजों में आपका नाम, उपनाम और जन्म तिथि एक जैसी होनी चाहिए जिससे पुलिस वेरिफिकेशन में कोई परेशानी न हो |
ο अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल सीमा
नयें नियमों के मुताबिक आप अपने तत्काल पासपोर्ट में केवल 1 ही बार अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल कर सकते है अगर दूसरी बार कोई परेशानी हुई तो फीस जब्त हो सकती है |
ο एड्रेस प्रूफ वैधता
आप जिस पते का प्रमाण दे रहे हैं, वहां आप पिछले कम से कम 1 वर्ष से रह रहे हों, यदि आप किराए के मकान में हैं, तो रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट होना अनिवार्य है |
ο पुलिस वेरिफिकेशन मौजूदगी
तत्काल पासपोर्ट आने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन होता है, इस लिए पुलिस वेरिफिकेशन में आपकी मौजूदगी ज़रूरी है |
General Questions (FAQs)
Q1. तत्काल पासपोर्ट का आवेदन शुक्ल कितना है ?
तत्काल पासपोर्ट में सामान्य शुक्ल के मुकाबले में 2000 रूपए ज्यादा खर्च करने पड़ते है अगर सामान्य शुक्ल 1500 रूपए है तो तत्काल पासपोर्ट के लिए 3500 रूपए देने होंगे |
Q2. Tatkal Passport कितने दिनों में आ जाता है ?
पुलिस वेरिफिकेशन बाद में होने के कारण पासपोर्ट आने में ज्यादा समय नही लगता है मात्र 1 से 3 दिन के भीतर आपका पासपोर्ट आपके हाँथ में होता है |
Q3. पासपोर्ट फोटो में कौन सा रंग नही पहनना चाहिए ?
पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाते समय ध्यान रहे की वहां लाइव फोटो कैप्चर की जाती है इसलिए सफ़ेद कपड़े न पहनकर जाएं |
Q4. नॉर्मल पासपोर्ट आने में कितने दिन लगते है ?
साधारण पासपोर्ट में प्रक्रिया धीरे चलती है इस लिए नॉर्मल पासपोर्ट में 30 से 45 दिन लग जातें है |
Q5. तत्काल पासपोर्ट में पुलिस वेरिफिकेशन कब होता है ?
Tatkal Passport में पुलिस वेरिफिकेशन पासपोर्ट आने के बाद होता है इस लिए इसमें ज्यादा समय नहीं लगता है |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।