Traffic Challan Online : बिना कोर्ट जायें कैसे छूटेगा गाड़ी का चालान ?

Traffic Challan Online 2026

क्या आपका कोई ट्रैफिक चालान लंबे समय से पेंडिंग था और अब वह Virtual Court में भेज दिया गया है? मोबाइल पर “Case referred to Virtual Court” का SMS देखकर अक्सर लोग घबरा जाते हैं चालान कटने के बाद सबसे बड़ी टेंशन होती है उसे भरने की। पहले लोगों को सरकारी दफ्तरों या कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब आप घर बैठे मात्र 2 मिनट में अपना चालान जमा कर सकते हैं। डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब आपको किसी भी छोटे ट्रैफिक उल्लंघन (जैसे- रेड लाइट जंप, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाना या ओवर-स्पीडिंग) के लिए कोर्ट जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

अगर आपका Traffic Challan Online कट गया है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत में आप घर बैठे ही अपने वाहन का ट्रैफिक चालान ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, उसकी पूरी जानकारी देख सकते हैं और सुरक्षित तरीके से भुगतान भी कर सकते हैं। चाहे चालान कैमरे (e-Challan) से जनरेट हुआ हो या ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किया गया हो, आप केवल वाहन नंबर, चालान नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर की मदद से उसकी स्थिति जान सकते हैं। ऑनलाइन चालान भुगतान करने से अतिरिक्त जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकता है।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Traffic Challan Online Kaise Bhare, अपना चालान स्टेटस कैसे चेक करें और समय पर चालान न भरने पर क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Virtual Court Kya Hota Hai ?

वर्चुअल कोर्ट भारत सरकार की ई – कमेटी द्वारा शुरू की गयी एक डिजिटल पहल है इसका मुख्य उद्देश्य अदालतों में पड़े पेंडिंग मामलों को कम करना साथ की आदमी को बिना कोर्ड जाए छोटे मामलों ऑनलाइन सेटल करने की सुविधा देना है इस कोर्ट में न हो वकील की जरूरत होती है और न ही कोर्ट में पेश होना होता है |

इस कोर्ट के माध्यम से –

  • ऑनलाइन चालान देख सकते हैं।
  • चालान का भुगतान कर सकते हैं।
  • केस की स्थिति देख सकते हैं।
  • कोर्ट जाने की आवश्यकता कम हो जाती है।
  • समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

Why does an e-challan go to the virtual court?

आमतौर पर जब ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काटती है, तो आपको उसे 60 से 90 दिनों के भीतर Parivahan Portal पर भरना होता है। यदि आप दी गई समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करते हैं, तो सिस्टम स्वचालित रूप से उस चालान को वर्चुअल कोर्ट में ट्रांसफर कर देता है।

Main reason:

  1. लंबे समय तक भुगतान न करना: निर्धारित समय सीमा के बाद चालान पेंडिंग रहना।
  2. गंभीर या बार-बार उल्लंघन: यदि कोई वाहन चालक बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ता है।
  3. दस्तावेजों की कमी: बिना इंश्योरेंस या बिना वैलिड पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के गाड़ी चलाना, जिसे कोर्ट द्वारा वेरिफाई किया जाना जरूरी हो।

Benefit To Traffic Challan Online

यदि आपका भी चालन वर्चुअल कोर्ट में चला गया है तो आप भी उठा सकते है ये मुख्य लाभ :

» घर बैठे भुगतान – अब कोर्ट जाने की आवश्यकता नहीं होती।

» समय की बचत – पूरा भुगतान कुछ मिनटों में हो जाता है।

» सुरक्षित भुगतान – ऑनलाइन सुरक्षित पेमेंट गेटवे उपलब्ध है।

» पारदर्शिता – सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहते हैं।

» डिजिटल रसीद – भुगतान के तुरंत बाद Receipt डाउनलोड की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : बिना आरटीओ जायें, घर बैठे पास करें LL Test

Things required to pay traffic challans online: 

ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें की नीचे दी गयी जानकारियों में से एक विकल्प आपके पास मौजूद हो :

  • Challan Number : जो आपके मोबाइल पर SMS के जरिए प्राप्त हुआ है।

  • Vehicle Number : आपकी गाड़ी का नंबर (इसके साथ गाड़ी का Chassis Number या Engine Number के आखिरी 5 अंक जरूरी होंगे)।

  • Driving License : वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस नंबर।

Traffic Challan Online Kaise Bhare ?

भारत के अधिकारिक Parivahan Portal के माध्यम से ऑनलाइन चालान भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें :

Traffic Challan Online
Traffic Challan Online

1.आधिकारिक वेबसाइट 

सबसे पहले अपने मोबाइल में Parivahan Portal को ओपन करें। होमपेज पर आपको ‘Check Challan Status’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

2.वाहन या चालान की जानकारी 

यहाँ आपको तीन विकल्प मिलेंगे: Challan Number, Vehicle Number या DL Number। अपनी सुविधा के अनुसार कोई एक विकल्प चुनें, विवरण भरें और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code डालकर ‘Get Detail’ पर क्लिक करें।

3.चालान का विवरण चेक करें

‘Get Detail’ पर क्लिक करते ही आपके वाहन से संबंधित सभी पेंडिंग चालानों की लिस्ट नीचे दिखाई देने लगेगी। यहाँ आप उल्लंघन का कारण, तारीख और जुर्माने की राशि देख सकते हैं। अब भुगतान के लिए चालान के ठीक सामने दिए गए ‘Pay Now’ के बटन पर क्लिक करें।

4.OTP वेरिफिकेशन 

‘Pay Now’ पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा। उस नंबर पर एक OTP आएगा। उसे बॉक्स में भरकर ‘Submit’ पर क्लिक करें।

Traffic Challan Online
Traffic Challan Online

5.पेमेंट मोड चुनें और भुगतान करें

अपनी पसंद का पेमेंट मोड चुनें—जैसे UPI, Net Banking, या Credit/Debit Card। भुगतान सफल होने के बाद स्क्रीन पर ‘Payment Successful’ का मैसेज आ जाएगा और आप अपनी Challan Receipt PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर पाएंगे।

E-Challan Status Check Online:

लोग अक्सर ये पता ही नही कर पाते है की उनका चालान कटा है या नही, अब इन चरणों को फॉलो करके देख सकते है चालान स्टेट्स :

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ओपन करें।

  • Check Challan Status पर क्लिक करें: होमपेज पर ऊपर दिए गए मेन्यू में ‘Check Challan Status’ के विकल्प को चुनें।

  • गाड़ी या चालान की डिटेल भरें: अब आपके सामने तीन विकल्प आएंगे:

    • Challan Number (अगर आपके पास मैसेज आया है)

    • Vehicle Number (आपकी गाड़ी का नंबर)

    • DL Number (आपका ड्राइविंग लाइसेंस नंबर)

  • कैप्चा कोड दर्ज करें: अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी एक विकल्प चुनें, गाड़ी का नंबर डालें, इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code भरें।

  • Get Detail पर क्लिक करें: अंत में ‘Get Detail’ बटन पर क्लिक करें, यदि कोई चालान नहीं है, तो वहां ‘Challan Not Found’ लिखा हुआ आएगा।

इसे भी पढ़ें : बिना आरटीओ जायें, घर बैठे पास करें LL Test

Precautions to traffic challans online

  • केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
  • OTP किसी के साथ साझा न करें।
  • भुगतान के बाद रसीद डाउनलोड करें।
  • फर्जी कॉल या मैसेज से सावधान रहें।
  • भुगतान से पहले चालान नंबर अवश्य जांचें।

Why is it important to follow traffic rules?

ट्रैफिक नियम केवल जुर्माना वसूलने के लिए नहीं बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

नियमों का पालन करने से—

  • सड़क दुर्घटनाएँ कम होती हैं।
  • आपकी सुरक्षा बढ़ती है।
  • दूसरों की जान सुरक्षित रहती है।
  • अनावश्यक जुर्माने से बचा जा सकता है।

General Questions (FAQs):

Q1. मेरा चालान कट गया है, मुझे कैसे पता चलेगा ?

जब भी आपका ई – चालान कटता है तो परिवहन विभाग द्वारा आपके मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाता है |

Q2. क्या बिना कोर्ट जाए वर्चुअल कोर्ट से चालान भरा जा सकता है ?

हाँ अगर ऑनलाइन चालान वर्चुअल कोर्ट भेज दिया गया है तो Parivahan Portal अधिकारिक वेबसाइट से मामलें को देख सकते है |

Q3. यदि ई-चालान गलत कट जाएं तो क्या करें ?

गलत चालान कटने पर परिवहन विभाग के शिकायत पोर्टल पर जा कर शिकायत दर्ज कर सकते है |

Q4. क्या बिना चालान नंबर के चालान देखा जा सकता है ?

हाँ वाहन नंबर या फिर ड्राइविंग लाइसेंस से भी ऑनलाइन चालान देखा जा सकता है |

Q5. भुगतान करने के बाद चालान कब अपडेट होता है ?

यदि आपके ऑनलाइन माध्यम से चालान का भुगतान कर दिया है तो कुछ घंटों या फिर 24 घंटें बाद चालान अपडेट हो जाता है |

Leave a Comment