Umang App Kya Hai Aur Kaise Use Kare? Full Guide [2026]

Umang App Kya Hai?

जैसा की हम सब जानते है आज के दौर में सभी चीज़ें ऑनलाइन हो चुकी है, किसी भी इन्सान से पास सबसे बड़ी ताकत उसका फ़ोन है, लेकिन कभी-कभी किसी सरकारी स्कीम में आवेदन, किसी समस्या का समाधान और अन्य डिजिटल लाभ लेने के लिए कई मोबाइल एप्स को फ़ोन में इनस्टॉल करना पड़ता है, हद तो तब होती है जब किसी एक ही काम के लिए कई एप को डाउनलोड करना पड़ता है लेकिन आज के आर्टिकल में आप लोगों को एक ऐसे Government App के बारे में बताने वाला हूँ जिसमे एक दो नहीं बल्कि 2,400 से अधिक सरकारी सर्विसेज का लाभ मिलता है इस मोबाइल एप का नाम – Umang App है और आज हम जानेंगे Umang App Kya Hai Aur Kaise Use Kare?

Quick Summary 

  • मोबाइल एप का नाम: Umang App
  • एक ही एप में 1200+ सेवाएं: केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों की सैकड़ों सरकारी सेवाओं को एक जगह एक्सेस करें।
  • प्रमुख सेवाएं: EPFO (PF बैलेंस, पासबुक व क्लेम), Digilocker, PM-Kisan स्टेटस, LPG सिलेंडर बुकिंग, NPS, और Jeevan Pramaan (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट)।
  • 13 भाषाओं में उपलब्ध: हिंदी, अंग्रेजी सहित प्रमुख भारतीय भाषाओं का समर्थन।
  • फायदे: समय और फोन स्टोरेज की बचत, पारदर्शिता, और बिचौलियों से मुक्ति।
  • डाउनलोड व एक्सेस: Android (Google Play) और iOS (App Store) पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध।

अगर आप अलग-अलग सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार अलग-अलग वेबसाइट या कार्यालय की जानकारी खोजते हैं, तो UMANG App आपके लिए काफी उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म हो सकता है। इसे भारत सरकार की विभिन्न सरकारी सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

Umang App Kya hai

आज के समय में सरकारी कामकाज तेजी से ऑनलाइन हो रहा है। ऐसे में UMANG App को एक single platform for government services के रूप में समझा जा सकता है, UMANG App के माध्यम से नागरिक मोबाइल फोन से कई सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं। इसमें केंद्र सरकार के साथ-साथ कुछ राज्यों और विभिन्न सरकारी विभागों की डिजिटल सेवाएं भी उपलब्ध होती हैं।

Umang App Kya Hai?

Umang App को भारत सरकार द्वारा 23 नवम्बर 2017 को लॉन्च किया गया था, इस मोबाइल एप्लीकेशन का पूरा नाम “Unified Mobile Application for New-age Governance” है। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिविजन (NeGD) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। इस मोबाइल एप्लीकेशन को इस उद्देश्य से लॉच किया गया है की इसके ज़रिये सभी नागरिक केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों (Local Bodies) और अन्य सरकारी एजेंसियों की सैकड़ों सेवाओं का लाभ एक ही जगह से उठा सकें।

इसे ऐसे समझये उमंग एप भारत सरकार का एक “ऑल-इन-वन” (All-in-One) सिंगल प्लेटफॉर्म मोबाइल एप्लिकेशन है। जहाँ आपको EPFO (PF बैलेंस के लिए), LPG सिलेंडर बुकिंग, NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) या ड्राइविंग लाइसेंस आदि के लिए अलग-अलग एप्स डाउनलोड करने पड़ते थे, वहीं अब केवल एक उमंग एप के ज़रिए ये सभी काम पूरे किए जा सकते हैं।

Key Objectives Of UMANG App

  • 24,00 से अधिक सरकारी और निजी सेवाओं का लाभ एक ही जगह पर उपलब्ध है।
  • किसी भी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया अब और भी आसान।
  • एक एप्लीकेशन को 13 से अधिक भाषाओं में उपयोग करने की आसान सुविधा।

UMANG App 2026 – Overview

बिंदु जानकारी
App का नाम UMANG App
Full Form Unified Mobile Application for New-age Governance
किसके लिए भारतीय नागरिकों के लिए
मुख्य उद्देश्य एक प्लेटफॉर्म पर विभिन्न सरकारी सेवाओं की सुविधा
सेवाओं के उदाहरण EPFO, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि आदि
उपयोग का माध्यम Mobile App और Web Platform
रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से
Aadhaar की जरूरत सेवा के अनुसार
शुल्क App डाउनलोड के लिए सामान्यतः कोई शुल्क नहीं
मुख्य लाभ घर बैठे कई सरकारी सेवाओं तक डिजिटल पहुंच
सावधानी OTP, MPIN और निजी जानकारी किसी से शेयर न करें

Umang App Se Kaun-Kaun Se Fayde Milte Hai?

उमंग एप को सभी भारतीय नागरिक की ज़रूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसमें एक ही स्थान पर कई सेवाएं लोगों को मिलती है इसके अलावा इस एप्लीकेशन से मिलने वाले लाभ मैं नीचे बताएं है जिसे जानकर आज ही अपने डिजिटल कदम की नई शुरुआत करें :

सिंगल पॉइंट एक्सेस: इस मोबाइल एप का सबसे अच्छा फीचर ये है की देश के सभी नागरिक एक ही जगह से सैकड़ों केंद्रीय और राज्य स्तरीय सरकारी सेवाओं को एक्सेस कर सकते है, साथ ही साथ जारी होने वाली नई योजना में आवेदन भी कर सकते है।

मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट: उमंग मोबाइल एप्लीकेशन में 13 से अधिक भाषाओँ का सपोर्ट मिलता है जिसके तहत आप भारत के किसी भी राज्य से हों आपके लिए इस मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल और भी आसान हो जाता है।

डिजिटल लॉकर: उमंग एप Digilocker के साथ इंटीग्रेटेड है। इससे आप अपने जरूरी दस्तावेज जैसे Aadhaar Card, PAN Card, Driving License, Markshet आदि सीधे एप के अंदर ही सेव और व्यू कर सकते हैं।

सीमलेस भुगतान विकल्प: किसी भी प्रकार के बिल भुगतान के लिए आपको कोई दूसरा एप डाउनलोड करने की कोई ज़रुरत नहीं है इस एक ही एप्लीकेशन में बिल भुगतान, फीस जमा करने या रीचार्ज के लिए इसमें UPI, Net Banking, Debit/Credit Card जैसे आसान पेमेंट गेटवे शामिल हैं।

24×7 सेवा: किस भी सरकारी या निजी सेवा का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के खुलने-बंद होने के समय की चिंता किए बिना आप कभी भी और कहीं से भी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

App Use Krne Ke Benefits Kaun Se Hai?

दोस्तों ऊपर आपने जाना की उमंग एप से कौन से फायदें आपको मिलते है लेकिन जानतें है की अगर आप इस मोबाइल एप्लीकेशन का उसे करते है तो आपको कौन-कौन से लाभ मिलतें है:

  • दफ्तरों के चक्कर काटने और लम्बी लाइनों में लगने से पूरी तरह मुक्ति मिल जाती है, जिससे समय और पैसों दोनों की बचत होती है।
  • अलग-अलग सेवाओं का लाभ लेने के लिए दर्जनों एप्लीकेशन डाउनलोड करने की ज़रुरत नहीं होती, बस एक ही एप हर सेवा के लिए काफी होता है।
  • अगर आप उमंग एप का उपयोग करते है तो सीधे सरकार और नागरिक के बीच संपर्क होने से बिचौलियों या दलालों की भूमिका खत्म हो जाती है।
  • उमंग एप के माध्यम से आपने जिस भी सरकारी योजना या सेवा के लिए आवेदन किया है, उसका स्टेटस रियल-टाइम में ट्रैक किया जा सकता है।
  • इस एप को सभी नागरिकों को ध्यान ने रखकर बनया गया है जिसके कारण एप का डिजाइन बहुत ही सरल है, जिसे कम पढ़ा-लिखा व्यक्ति भी आसानी से चला सकता है।

Important Official Links

UMANG Official Web Portal Click Here
Mobile App Download Links Click Here
UMANG EPFO Service Portal Click Here
 UMANG All Services Directory Click Here

Umang App Download Aur Kaise Use Kare?

उमंग एप्लीकेशन आपको Google Play Store पर मिल जायेगा इसके अलावा आप इसे ब्राउज़र से भी डाउनलोड कर सकते है आज के दौर में ये मोबाइल एप आपके लिए बहुत ज्यादा उपयोगी साबित होने वाला है तो चलिए जानते है एक के बाद एक पूरा लॉग इन प्रोसेस :

Umang App Kya hai

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में Google Play Store खोलें उसके बाद सर्च बार में UMANG सर्च करें।
  • अब आपके सामने सरकार का आधिकारिक एप आ जायेगा जिस पर क्लिक करें और फिर Install के टैब पर क्लिक करें।
  • जब एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाए तो उसे Open करें, एप खुलते ही आपको कई सारी परमिशन की स्वीकृति देनी होगी।
  • इसके बाद होम पेज पर ही ऊपर की तरफ एक प्रोफाइल आइकॉन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • Login करने के लिए आपको Get Started पर क्लिक करना होगा अब आपके सामने DigiLocker का पेज खुलेगा तो अगर आपका पहले से अकाउंट है तो उसे दर्ज करें।
  • लेकिन अगर पहली बार लॉग इन कर रहें है तो Sing-Up पर क्लिक करें, फिर इसके बाद मोबाइल नंबर, नाम, जन्मतिथि और नया MPIN सेट करें और SingUp पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आप देखेंगे की सफलतापूर्वक एप्लीकेशन में लॉग इन हो जायेंगे।

Note: याद रहे उमंग एप का इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें की आपका नंबर आधार से लिंक होना ज़रूरी है। 

UMANG Application Se PF Balance Kaise Check Kre

यहाँ मैं एक बात आपको बता दूं की ज्यादातर लोग उमंग एप का उपयोग EPFO जानकारी को जानने के लिए करते है तो अगर आप भी भविष्य निधि का लाभ लेते है तो आपके लिए उमंग एप्लीकेशन ने बहुत आसानी कर दी है, उमंग एप से PF का बैलेंस चेक करने के लिए एप्लीकेशन ओपेन होने के बाद सबसे पहले होम पेज पर मौजूद सर्च बार में EPFO सर्च करें, इसके बाद ‘Employee Centric Services’ का विकल्प आपके सामने आयेगा जिस पर क्लिक करें

अब इसके बाद आपको View Passbook का विकल्प चुनना होगा, यहाँ पर आपको अपना UAN Number दर्ज करके Get OTP पर क्लिक करना होगा, अब आप देखेंगे की आपके UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन OTP प्राप्त होगा, उसे बॉक्स में भरकर Submit के विकल्प को चुने, इतना करने के बाद आपकी कंपनी/संस्था का नाम दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही पूरी PF Passbook स्क्रीन पर आ जाएगी जिसे आप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Related Articles

 How to withdraw PF Amount In 2026 5 Minute Me Kare Mobile Number Aadhaar Se Link
MSME Certificate Online Kaise Banaye 2026 Best Government Apps Every Indian Must Use in 2026

Security Tips for Umang App

चूंकि इस एप में आपकी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी (जैसे आधार, पैन, यूएएन, बैंक डिटेल्स) होती है, इसलिए सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है:

  • अपना MPIN या OTP कभी भी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।
  • उमंग एप को हमेशा आधिकारिक Play Store या App Store से ही डाउनलोड करें। किसी अनजान थर्ड-पार्टी वेबसाइट या APK फाइल का इस्तेमाल न करें।
  • सार्वजनिक Wi-Fi (Public Wi-Fi) का उपयोग करते समय बैंकिंग या PF संबंधी वित्तीय लेनदेन करने से बचें।
  • यदि मोबाइल खो जाए, तो तुरंत अपनी टेलीकॉम कंपनी से सिम ब्लॉक करवाएं और हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

Nishkarsh:

Umang App ‘डिजिटल इंडिया’ की अवधारणा को साकार करने वाला एक अत्यंत उपयोगी और शक्तिशाली उपकरण है। इसने सरकारी सेवाओं को देश के आम नागरिक की उंगलियों पर लाकर खड़ा कर दिया है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Umang App Kya Hai के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Umang App Kya hai?

yah Government Ka Official App Hai Jisme 24,00 Se Jyada Sarkari Services Milti Hai.

Q2. Kya Umang App Ka Use krna Free hai?

han Google Play Store Se App Download Krke Free Me Use Kar Sakte Hai.

Q3. Is Mobile App Ka Use Bina Internet Ke Bhi Kar Sakte hai?

Nhi Kyunki Umang App Mukhya Roop Se Smart Phone Aur Internet Se Hi Kaam krta Hai.

Q4. Umang App Me Kaun-Kaun Si Services Milti Hai?

EPFO, Pensions, Health, Education, Agriculture Ki Sevayen Umang App Me Milti Hai.

Q5. Kya Umang App Par EPF Se Judi jankari Dekh Sakte Hai?

Han Jaydatar Log Umang App ka Use EPFO ya PF Details Ke Liye Hi krte Hai.

Q6. Umang App Helpline Number Kya Hai?

Kisi Bhi Samasya Ke Liye 1800-11-5246 Helpline Par Call Kr Sakte Hai.

Leave a Comment