UP Farmer Registry 2026: Janiye Kisan ID Card Kaise Banega?

UP Farmer Registry 2026:

भारत के उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा अनाज उपजाऊ क्षेत्र माना जाता है, जहाँ करोड़ों लोग केवल खेती के सहारे ही अपने परिवार का पालन – पोषण करते आ रहे है शायद यही वजह है की केंद्र और राज्य सरकारें भी इन्ही किसान भाइयों के लिए लगातार कई योजनायें लाती रहती है, लेकिन कई बार बिचौलियों या अन्य कारण के चलते सही लाभार्थी को उसका लाभ नहीं मिल पाता इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘एग्रीस्टैक’ (AgriStack) मिशन के तहत “यूपी किसान रजिस्ट्री” (UP Farmer Registry) की शुरुआत की गई है। आज के आर्टिकल में हम इसी से जुड़ी जानकारी के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

Quick Summary

  • किसान कार्ड क्या है: यह एक डिजिटल भू-अभिलेख कार्ड होता है जिसके तहत हर किसान को 12 अंकों की एक यूनिक Farmer ID दी जाती है।
  • मुख्य उद्देश्य: किसानों का एक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना और उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना।
  • क्यों जरूरी है: किसान सम्मान निधि योजना, फसल बिमा योजना और किसानों से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं के लिए Farmer ID Card अनिवार्य है।
  • जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जमीन से जुड़ी जानकारी।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: Up Agristack पोर्टल के माध्यम से खुद से आवेदन करने की सुविधा।
  • शुल्क: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसी प्रकार का कोई भुगतान नहीं करना होता है यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए UP Farmer Registry 2026 एक महत्वपूर्ण डिजिटल सुविधा है। इसके माध्यम से किसान अपनी पहचान और खेती से संबंधित जानकारी को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करा सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है, जिससे सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में मदद मिल सके।

UP Farmer Registry

यदि आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और जानना चाहते हैं कि UP Farmer Registry Online Registration कैसे करें, इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए और Farmer Registry Status Check कैसे करें, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है।

UP Farmer Registry Kya Hai?

यह उत्तर प्रदेश के सभी किसान भाइयों का एक डिजिटल भूमि रिकार्ड्स और पहचान रिकॉर्ड के आधार पर किया जाने वाला एक पंजीकरण प्रक्रिया है, जिसके तहत हर किसान को एक Farmer ID Card दिया जाता है, इस कार्ड में हर किसान का अलग 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है जिससे किसान और उसकी सभी भूमि की पहचान की जा सकें, इस फार्मर आईडी कार्ड के अंतर्गत किसान का व्यक्तिगत विवरण (नाम, आधार, मोबाइल नंबर) उसके राजस्व रिकॉर्ड (खसरा-खतौनी) और बैंक खाते से डिजिटल रूप से लिंक कर दिया जाता है।

डिजिटल सत्यापन होने के कारण बार-बार किसानों को तहसील या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़तें है इसके अलावा राज्य सरकार के पास इस चीज की सटीक जानकारी रहती है की किस किसान के पास किनती कृषि भूमि है और उस पर कौन सी फसल उगाई जा रही है।

Key Objective of UP Farmer Registry

  • किसानों को किसी भी योजना का लाभ लेनें के लिए बार-बार खितौनी जमा करने से मुक्ति दिलाना।
  • बिना किसी बिचौलिया के योजना की राशी किसान के आधार से लिंक बैंक खातें में सीधे ट्रांसफर करना।
  • किस क्षेत्र में कौन सी फसल का उत्पादन कितना हो रहा है इसकी सटीक जानकारी रखना ताकि बीज-खाद की पूरा किया जा सके।
  • किसी भी सरकारी योजना में फर्जीवाड़ा और अनुचित लाभ लेने वाले लोगों पर लगाम लगाना।

UP Farmer Registry 2026 – Overview Chart

विवरण जानकारी
योजना का नाम UP Farmer Registry 2026
राज्य उत्तर प्रदेश
मुख्य उद्देश्य किसानों की डिजिटल पहचान बनाना
रजिस्ट्रेशन का माध्यम ऑनलाइन एवं उपलब्ध सहायता केंद्र
आधिकारिक वेबसाइट upfr.agristack.gov.in
आवश्यक जानकारी आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं भूमि रिकॉर्ड
प्रमुख उपयोग कृषि योजनाओं और सेवाओं के लिए डिजिटल सत्यापन
हेल्पलाइन नंबर 0522-2317003

UP Farmer Registry Se Milne Wale Fayde Kaun Se Hai

चूँकि यह किसानों से जुड़ी जानकारी है इसलिए मैं आपको बताना चाहता हूँ की यह केवल एक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया नहीं है बल्कि किसान भाइयों के लिए कई सुविधाओं का डिजिटल दरवाजा भी खोलती है जो इस प्रकार है:

1. PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हालही में जारी होने वाली रिपोर्ट्स में उत्तर प्रदेश सरकार से यह स्पष्ट कर दिया है की जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जिनके नाम से Farmer ID Card जारी हो चूका है केवल वही लाभार्थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आने वाली आगामी किस्तों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

2. MSP Par Fasal Bikri: धान, गेहूं या अन्य फसलों को MSP पर बेचने के लिए अब किसानों को लंबी-चौड़ी कागजी प्रक्रिया करने की कोई ज़रुरत नहीं होगी सिर्फ Farmer ID Card के माध्यम से आसानी से फसलों की बिक्री की जा सकती है।

3. Kisan Credit Card (KCC): बैंकों से लोन लेने के लिए किसान की जमीन का ऑनलाइन सत्यापन तुरंत हो जायेगा, जिससे किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य लोन योजनाओं में किसानों का काफी समय बचेगा।

4. Fasal Bima: सुखा, बाढ़ या अचानक कीटों के हमले से फसल में होने वाले नुकसान पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत मुआवजे की राशि फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर किसानों के बैंक खातें में सीधे भेजी जा सकेगी।

5. Agricultural Implements And Subsidy: राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली योजना जैसे- मुफ्त बोरिंग योजना, कृषि यंत्र अनुदान और खाद-बीज सब्सिडी का Farmer ID Registration वाले किसानों को दिया जायेगा।

Eligibility Criteria And Required Documents

चूँकि UP Kisan Registry से जुड़ी सभी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से Agristack Portal पर पूरी की जाती है, इसलिए सरकार ने किसानों के पंजीकरण प्रक्रिया के लिए कुछ अनिवार्य शर्तों और मांगे जाने वाले दस्तावेजों का निर्धारण किया है तो अगर आप भी UP Farmer Registry के लिए पहली बार आवेदन करने जा रहें है तो आपको इन चीजों की जानकारी होनी ही चाहिए :

आवेदक मूलरूप से उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए तथा किसान के नाम पर राजस्व विभाग में पंजीकृत कृषि योग्य भूमि भी होनी चाहिए।

कई मामलों में निर्धारित स्वा-प्रमाणित घोषणा पत्र के माध्यम से बटाईदार किसानों का पंजीकरण भी पोर्टल पर स्वीकृत किया जाता है।

फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने के लिए किसान के पास आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जमीन से जुड़ें दस्तावेज होने चाहिए।

State-wise Farmer Registry Official Links

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तो इस लिंक चार्ट से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, लेकिन अगर आप भारत के किसी भी राज्य से आवेदन करना चाहतें है तो भी हमारे इस आर्टिकल में आपको डायरेक्ट लिंक मिल जायेगें जिस पर क्लिक करते ही आप सीधे राज्य के आधिकारिक पोर्टल पर पहुँच जायेगें :

राज्य  Farmer Registry Portal
उत्तर प्रदेश (UP) Click Hare
मध्य प्रदेश (MP) Click Hare
बिहार (Bihar) Click Hare
राजस्थान (Rajasthan) Click Hare
गुजरात (Gujarat) Click Hare
महाराष्ट्र (Maharashtra) Click Hare
हरियाणा (Haryana) Click Hare
ओडिशा (Odisha) Click Hare
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) Click Hare
आंध्र प्रदेश (AP) Click Hare
तमिलनाडु (Tamil Nadu) Click Hare
असम (Assam) Click Hare

UP Farmer Registry Ke Online Registration Kaise Kre

यह योजना किसानों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है इसलिए आप भी अगर उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है, या देश के किसी भी राज्य से आवेदन कर रहें है तो चार्ट में दिए जाने वाले आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपने राज्य के आधिकारिक पोर्टल पर पहुँच सकते है:

UP Farmer Registry

Step-By-Step Registration Process

किसान रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले अपने ब्राउज़र में सर्च करें UP Agri stack. फिर सर्च रिजल्ट में आने वाले पहले ही लिंक पर क्लिक करें, अब यहाँ आप देखेंगे की सरकार द्वारा निर्धारित वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलकर आ जायेगा।

अब आगे Login करने के लिए Farmer के विकल्प को चुनना होगा, लेकिन अगर आप पहली बार पोर्टल पर आयें है तो आपको पहलें Create A New User Account पर क्लिक करके अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके नया Password बनायें इसके बाद पोर्टल पर Login करें।

आगे आप देखेंगे की आपके सामने आपकी आधार से जुड़ी लगभग सभी जानकारी ऑटोमेटिक फैच होकर आ चुकी होगी, लेकिन जो जानकारी नहीं जुड़ी है उसे आप Register As Farmer के टैब पर क्लिक करके मैनुअली भी जोड़ सकते है इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया इंटरफ़ेस खुलकर आएगा।

जहाँ पर सभी जानकारी जोड़ने के बाद आपको Land Ownership Details पर क्लिक करके अपनी जमीन की जानकारी दर्ज करनी होगी जिसमे आपको सबसे पहले अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गाँव का नाम दर्ज करने को कहा जायेगा और आपको Survey Number (खसरा-खतौनी) या गाटा संख्या दर्ज करनी होगी।

Read Also:

इसके बाद सभी जमीन से जुड़ी जानकारी भरने के बाद Verify All Land पर क्लिक करना होगा, अब नीचे की तरफ स्क्रॉल पर Department Approval का भाग दिखेगा जहाँ आपको Revenue के बॉक्स पर टिक करना होगा, Term And Conditions को अच्छी तरह पढ़ें और फिर Save के आप्शन कर क्लिक करें।

इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पॉपअप आएगा जिसमे आपको Proceed To e-Sign पर क्लिक करें अब आपना Aadhaar Number दर्ज करके और मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP के द्वारा ऑथेंटिकेशन पूरा करें इसके बाद अंत में आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

अब आपका Farmer Registration प्रोसेस पूरा हो जायेगा, आपको स्क्रीन पर Farmer Enrollment ID Number दिखेगा जिसे आपको सुरक्षित अपने पास नोट करके रख लेना है।

Note: याद रहे अगर आप घर बैठे Online Farmer Registration करना चाहते है तो आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना ज़रूरी है तभी आप प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

Farmer Registry UP Status Check Online

अधिकतर मामलों में ऑनलाइन आवेदन जमा करने के 2-3 दिन में आवेदन का अप्रूवल मिल जाता है लेकिन अगर आपके मामले में अधिक दिन हो गये है तो आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन स्थिति की जाँच भी कर सकते है इसके लिए सबसे पहले आपको UP Farmer Registry अपने ब्राउज़र से सर्च करें और फिर होम पेज पर मौजूद सर्विसेज में Check Enrollment Status का विकल्प चुने

अब आपके सामने नया इंटरफ़ेस खुलेगा जहाँ Aadhaar Number दर्ज करके OTP पर क्लिक करें अब इतना करने के बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक OTP प्राप्त होगा जिसे बॉक्स में दर्ज करें और फिर Submit पर क्लिक करके अपने Farmer ID Card Download कर सकतें है।

Kisan Registry 2026 – Contact Details Chart

श्रेणी जानकारी
कार्यालय का पता कृषि भवन, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली – 110001
संपर्क नंबर 011-23382926
पीएम किसान हेल्पलाइन 011-24300606
एग्रीस्टैक राष्ट्रीय सहायता नंबर 1800-123-4567
ईमेल ID [email protected]
आधिकारिक वेबसाइट agristack.gov.in
यूपी एग्रीस्टैक पोर्टल upfr.agristack.gov.in

Nishkarsh:

2026 के नए निर्देशों की माने तो हर किसान भाई को जल्द से जल्द आपका ‘किसान कार्ड’ बनवाना लेना चाहिए क्योंकि सरकार ने किसान और उसकी भूमि की पहचान के लिए इस Farmer ID Card जारी किया है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको UP Farmer Registry के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. UP Farmer Registry Ke Niyam Kaun Se Hai?

UP Government Ne 2026 me Is farmer ID Card Ko Anivarya kar Diya hai.

Q2. Kya Bina Aadhaar Card Ke Kisan Card Ban Sakta Hai?

Nhi Yah Process Poori Tarah Aadhaar Verification Se Poora Hota Hai Isliye Aadhaar Card Jaroori Hai.

Q3. Agar Khetauni Aur Aadhaar Me Name Alag Ho To Kya Kre?

Agar Name Ke Spellind Me Difference Hai To Portal ‘Matching System’ Use Accept Kar leta Hai.

Q4. Farmar Registry Ki Fees Kitni Hoti Hai?

Ye Online Process Portal Or Mobile App Se Poori Tarah Free Me Poora Kiya Jata Hai.

Q5. Agar Zameen Joint Khate Me Hai To Kisan Registry Kaise Kre?

Ek Zameen Par Kai Log Hai To Aise Me E-KYC Ke Madhyam Se Apni-Apni Zameen Ka Dawa Kar Sakte Hai.

Leave a Comment