UPCOP Online Complaint 2026
दोस्तों मॉडर्न वर्ल्ड के इस युग में अब उत्तर प्रदेश पुलिस भी पूरी तरह हाईटेक हो चुकी है। यूपी सरकार द्वारा जारी किया गया UPCOP Mobile Application और आधिकारिक सिटीजन पोर्टल आम जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। UPCOP Online उत्तर प्रदेश पुलिस की एक डिजिटल सेवा है, जिसके माध्यम से नागरिक विभिन्न पुलिस सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप UPCOP Online Portal पर उपलब्ध सेवाओं, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, FIR की स्थिति, चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate), किरायेदार सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन, खोए हुए दस्तावेज़ की रिपोर्ट, वाहन सत्यापन, पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) और अन्य नागरिक सेवाओं की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शुरू किया गया यह पोर्टल नागरिकों और पुलिस के बीच पारदर्शिता बढ़ाने तथा सेवाओं को तेज़ और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है, तो दोस्तों चाहे आपका मोबाइल खो गया हो, चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) बनवाना हो, या फिर किसी अपराध की ऑनलाइन एफआईआर (e-FIR) दर्ज करनी हो, यह सारे काम अब आप अपने स्मार्टफोन से घर बैठे मात्र कुछ मिनटों में कर सकते हैं, आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे UPCOP Online शिकायत दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया, इसके तहत मिलने वाली 25 से ज्यादा सरकारी सेवाओं और जरूरी नियमों के बारे में।
What is UPCOP Online?
UPCOP यूपी पुलिस द्वारा विकसित एक मोबाइल एप है जिसका उद्देश्य पुलिस की व्यवस्थाओं को मजबूत साथ ही पेपरलेस बनाना है इस एप्लीकेशन की मदद से कोई भी नागरिक बिना थाने जाए सीधे पुलिस विभाग से संपर्क कर सकता है और अपनी शिकायत पर की गई कार्रवाई का लाइव स्टेटस भी ट्रैक कर सकता है।
Objective of UPCOP Online
UPCOP Online पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को सरल, सुरक्षित और पारदर्शी पुलिस सेवाएं प्रदान करना है, इसके मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है :
- पुलिस सेवाओं को डिजिटल बनाना।
- नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध कराना।
- शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को तेज करना।
- पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना।
- भ्रष्टाचार और अनावश्यक कार्यालयी प्रक्रियाओं को कम करना।
यह भी पढ़ें : कैसे पता करें आपके नाम पर कितने SIM एक्टिव हैं?
UPCOP Online portal Benefits
इस एप्लीकेशन के जरिए नागरिकों को 25 से भी ज्यादा सेवाएं मिलती है :
» e-FIR (पंजीकरण):
वाहन चोरी, मोबाइल चोरी या किसी अज्ञात के खिलाफ साधारण अपराधों की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करना।
» शिकायत (Complaints):
किसी भी तरह के अपराध या दुर्व्यवहार की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराना।
» खोई हुई वस्तुओं की रिपोर्ट (Lost Report):
सिम कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट या मोबाइल खो जाने पर तुरंत डिजिटल पावती (Acknowledgement Receipt) प्राप्त करना।
» सत्यापन सेवाएं (Verification Services):
चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate), किराएदार का सत्यापन (Tenant Verification) और घरेलू कर्मचारी (Domestic Help) वेरिफिकेशन।
» अनुमति/एनओसी (NOC Requests):
धरना, विरोध प्रदर्शन, फिल्म शूटिंग या किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए ऑनलाइन अनुमति लेना।
Documents required to file an online complaint
UPCOP पर किसी भी e-FIR को करने से पहले इन ज़रूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें :
1. आपका चालू मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए)
2. एक मान्य पहचान पत्र (आधार,पैन कार्ड या वोटर आईडी)
3. घटना का पूरा विवरण (समय, तारीख, स्थान)
4. अगर कोई सबूत हो (स्क्रीनशॉट,बिल या कोई फोटो)
UPCOP Online Complaint Process
अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन FIR दर्ज कर सकते है :

अपने फोन में UPCOP App खोलें। यदि आप पहली बार यूजर हैं, तो ‘Sign Up’ पर क्लिक करें। अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें और सबमिट करें। आपके नंबर पर आए OTP को दर्ज करके अकाउंट एक्टिवेट करें।


आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। यहाँ शिकायतकर्ता (आवेदक) का नाम, पूरा पता, उम्र, लिंग और जिला व संबंधित पुलिस स्टेशन (थाना) का चयन करें।

यहाँ आपको बताना होगा कि घटना किस तारीख को, किस समय और किस जगह पर हुई। इसके बाद नीचे दिए गए डिस्क्रिप्शन बॉक्स में अपनी पूरी शिकायत को हिंदी या अंग्रेजी में साफ-साफ लिखें।

यदि घटना से जुड़ा कोई सबूत, फोटो या खोए हुए सामान का बिल आपके पास है, तो उसे ‘Upload Document’ पर जाकर अटैच करें। सभी जानकारियों को एक बार दोबारा जांच लें और अंत में ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
e-FIR और साधारण शिकायत (Complaint) में क्या अंतर है?
-
e-FIR
यह केवल गैर मामूली मामलों जैसे वाहन चोरी, मोबाइल चोरी और दस्तावेज के खो जाने पर की जाती है इसका आवेदन करते ही यह सीधे कानूनी तौर पर दर्ज हो जाती है तथा जाँच अधिकारी तुरंत नियुक्त हो जाते है |
-
साधारण शिकायत
यह शिकायत दुर्व्यवहार या समस्या के लिए की जाती है इसमें आवेदन करने से पहले पुलिस मामलें की जाँच करती है उसके बाद तय करती है की FIR लिखनी है या नहीं |
UPCOP Online Complaint Status Check
दोस्तों UPCOP एप्लीकेशन के माध्यम से आप अपनी दी जाने वाली कंप्लेंट की आवेदन स्थिति को ही जाँच सकते है जिसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें :
-
UPCOP ऐप या सिटीजन पोर्टल (uppolice.gov.in) पर लॉग इन करें।
-
‘Search Status / Download’ के विकल्प पर क्लिक करें।
-
अपनी सर्विस का प्रकार चुनें (जैसे- e-FIR या Complaint) और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
-
आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपकी शिकायत किस पुलिस अधिकारी के पास लंबित है या उस पर क्या कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें : कैसे पता करें आपके नाम पर कितने SIM एक्टिव हैं?
Important Points
1. गलत या झूठी शिकायत
दोस्तों अगर कोई व्यक्ति किसी से बदला लेने के लिए या सिर्फ परेशान करने के लिए कोई फर्जी शिकायत दर्ज करता है तो आवेदक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाई की जा सकती है |
2. घटना का सटीक विवरण
किसी घटना की शिकायत करने से पहले घटना की तारीख और स्थल ज़रूर याद कर ले क्यूंकि शिकायत के दौरान आपको विवरण सही भरना होगा जिससे जल्द आवेदक की बात सुनी जा सकें |
3. e-FIR केवल अज्ञात मामलें
e-FIR केवल उन मामलों के कर सकते है जब चोर अज्ञात हो |
4. डिजिटल सिग्नेचर
जब आपकी e-FIR स्वीकृत हो जाती है, तो उसे डाउनलोड करने पर नीचे संबंधित थाना प्रभारी (SHO) के डिजिटल सिग्नेचर होने चाहिए।
5. निशुल्क सेवा
यूपी पुलिस द्वारा ऑनलाइन शिकायत करने पर कोई शुल्क नहीं पड़ता यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क होती है |
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. यूपी पुलिस में ऑनलाइन शिकायत कैसे करते है ?
ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए UPCOP एप्लीकेशन का इस्तेमाल करें साथ ही इसके जरिए चोरी, साइबर अपराध, या गुमशुदा सामान जैसी शिकायतें घर बैठे आसानी से की जा सकती हैं |
Q2. शिकायत करने के कितने दिनों बाद कार्रवाई शुरू होगी ?
आमतौर पर e-FIR करने ले करीब 24 से 48 घंटों के भीतर शिकायत की कार्रवाई शुरू कर दी जाती है |
Q3. अगर कोई गलत जानकरी चली जाएं तो उसे डिलीट कैसे करें ?
शिकायत आवेदन जमा हो जाने पर आप खुद उसे डिलीट नही कर सकते |
Q4. अगर मेरा मोबाइल यूपी के बहार खोया हो तो क्या करें ?
यदि आपका फ़ोन या कोई वस्तु यूपी के बहार खोयी है तो आप UPCOP पर आवेदन नही कर सकते |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।