Update Aadhaar Document: आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट करना ज़रूरी !

Update Aadhaar Document Online 2026

दोस्तों आज के इस मॉडर्न वर्ल्ड में आधार कार्ड सबसे ज़रूरी डाक्यूमेंट्स में से एक माना जाता है फिर चाहे किसी योजना का लाभ लेना हो या फिर या बैंक से अपने ही पैसे निकालने हों हर जगह आधार कार्ड की मांग हमसे की जाती है इसलिए शायद समय – समय पर इसे अपडेट करना ज़रूरी होता है इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि आप Update Aadhaar Document  ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं और इसके लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है। 

Why Important To Update Your Aadhaar Documents ?

आज के समय में हर जगह आधार को कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसमें डॉक्यूमेंट अपडेट की ज़रुरत होती है इसके अलावा मान लीजिये अपने अपना आधार पिछलें 10 साल से अपडेट नही किया और बार – बार अपना घर बदलते रहे तो प्रूफ ऑफ एड्रेस के लिए आधार डॉक्यूमेंट अपडेट बहुत ज़रूरी हो जायेगा |

Why Update Aadhaar Document Online

आधार डॉक्यूमेंट अपडेट ऑनलाइन एक डिजिटल प्रोसेस है जिसके माध्यम से कोई भी आवेदक अपना प्रूफ ऑफ़ एड्रेस साथ ही प्रूफ ऑफ़ आइडेंटिटी ऑनलाइन माध्यम से बदल सकता है इस प्रक्रिया का उद्देश्य आधार डेटाबेस को अधिक सटीक बनाना है । 

  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
  • बैंकिंग सेवाओं में परेशानी से बचने के लिए
  • KYC प्रक्रिया पूरी करने के लिए
  • मोबाइल नंबर और बैंक खाते को लिंक रखने के लिए
  • पहचान सत्यापन में आसानी के लिए
  • भविष्य में आधार संबंधी किसी भी समस्या से बचने के लिए

Benefits of Updating Aadhaar Document

आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट करने से हम कई लाभ उठा सकते है जो इस प्रकार है :

  • Accurate information

आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने से आपके आधार कार्ड में नवीन जानकारी दर्ज हो जाती है |

  • Benefits of government schemes

सरकारी और निजी योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी नही आती हैं |

  • KYC becomes easy

इस प्रक्रिया के माध्यम से बैंक, बीमा और वित्तीय सेवाओं में KYC में आसानी होती है |

  • Identity verification 

आधार डॉक्यूमेंट अपडेट करने से आपकी पहचान पारदर्शी होती है |

  • Benefits of digital services

आधार पूरे भारत में मान्य होता है इसलिए आप किसी भी सेवा का लाभ डिजिटल माध्यम से उठा सकते है |

Eligibility Of Update Aadhaar:

यदि आप इन शर्तों को पूरा कर रहे है तभी कर सकेंगे आवेदन –

आधार कार्ड नंबर सक्रिय होना चाहिए 

OTP प्राप्त करने हेतु मोबाइल चालू होना चाहिए 

मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए 

अपलोड की जाने वाली जानकारी सही होनी चाहिए 

मांगे जाने वाले दस्तावेज स्पष्ट होने चाहियें 

इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें ?

Documents Required for Aadhaar update

अपडेट प्रक्रिया के दौरान सही दस्तावेज चुनना बहुत महत्वपूर्ण है। यहाँ कुछ मान्य दस्तावेजों की सूची दी गई है:

  • पहचान का प्रमाण (Proof of Identity – POI): पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी फोटो आईडी, या मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान का फोटो आईडी कार्ड।

  • पते का प्रमाण (Proof of Address – POA): बिजली/पानी/टेलीफोन बिल (पिछले 3 महीने के), बैंक पासबुक या स्टेटमेंट, राशन कार्ड, वोटर आईडी, रेंट एग्रीमेंट, या पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी किया गया एड्रेस कार्ड।

Update Aadhaar Document Online:

दोस्तों आपभी करना चाहते है ऑनलाइन आधार डॉक्यूमेंट अपडेट तो इन स्टेप्स को फॉलो करें –

Update Aadhaar Document
Update Aadhaar Document

1. MyAadhaar Portal

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइटपर http://myaadhaar.uidai.gov.in जाएं। इसके बाद ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।

2. आधार नंबर दर्ज

अपना 12-अंकीय आधार नंबर डालें और नीचे दिया गया कैप्चा (Captcha) कोड भरें। इसके बाद ‘Send OTP’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके लॉग इन करें।

3. डॉक्यूमेंट अपडेट

Update Aadhaar Document
Update Aadhaar Document

 

लॉग इन करने के बाद, आपको डैशबोर्ड पर ‘Document Update’ का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करें। यहाँ आपको सेवा के बारे में जानकारी मिलेगी, उसे पढ़ें और ‘Next’ पर क्लिक करें।

4. जानकारी जाँच

अगले पेज पर आपकी मौजूदा जानकारी दिखाई देगी। उसे ध्यान से देखें। यदि जानकारी सही है, तो ‘I verify that the above details are correct’ वाले चेकबॉक्स पर टिक करें और ‘Next’ बटन दबाएं।

5. अपलोड डॉक्यूमेंट

अब आपको मेन्यू में पता प्रमाण और पहचान प्रमाण के लिए दस्तावेजो को चुनना होगा साथ ही उसकी डिजिटल कॉपी भी अपलोड करनी होगी |

6. भुगतान और सबमिशन

अगर आपसे किसी शुक्ल का भुगतान करने को कहा जाता है तो भुगतान करके आवेदन सबमिट करें जिसके बाद आपको एक SRN नंबर मिलेगा जिसे संभाल के रखें |

Process of checking status online

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. लॉग इन करें: ‘Login’ बटन पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP का उपयोग करके लॉग इन करें।

  3. ‘Request’ सेक्शन देखें: डैशबोर्ड पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें। वहां आपको ‘Requests’ नाम का एक सेक्शन दिखेगा।

  4. स्टेटस चेक करें: इस सेक्शन में आपको अपने द्वारा किए गए अपडेट का विवरण और उसका वर्तमान स्टेटस दिखाई देगा।

Aadhaar document update fee?

आमतौर पर UIDAI द्वारा आधार के आवेदन शुल्क समय – समय पर निर्धारित किये जाते है लेकिन वर्तमान में दस्तावेज अपडेट और आधार जानकारी अपडेट करने से पहले नवीन निर्धारित शुल्क अधिकारिक पोर्टल पर अवश्य देख लें |

इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें ?

Important Tips:

Clarity of the scanned copy –

अपलोड किये गये डाक्यूमेंट की कॉपी साफ़ होनी चाहिए धुंधली या फटी फोटो से आवेदन रिजेक्ट हो सकता है |

Mobile number –

ऑनलाइन अपडेट के लिए मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, OTP वेरिफिकेशन के बिना प्रक्रिया पूरी नही होगी |

(HoF) based update –

अगर आपके पास अपने नाम का कोई प्रमाण नही है तो हेड ऑफ़ फैमिली के डॉक्यूमेंट का उपयोग करके बदलाव कर सकते है |

Offline option –

यदि आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई समस्या आ रही है तो आप आधार सेवा केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं |

सामान्य प्रश्न (FAQS):

1. आधार अपडेट होने में कितना समय लगता है ?

आमतौर पर यह प्रक्रिया 15 से 30 दिनों के भीतर पूरी हो जाती है |

2. क्या विवाह के बाद दस्तावेज अपडेट करना ज़रूरी है ?

हाँ यदि आप विवाह के बाद इस प्रक्रिया को कर रहे है तो आपको पिता की जगह पति का नाम जोड़ना होगा |

3. अपडेट आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

UIDAI की अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड करें |

4. क्या मोबाइल नंबर लिंक होना ज़रूरी है ?

OTP सत्यापन करने के लिए मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना ज़रूरी है |

5. आधार दस्तावेज अपडेट ऑनलाइन कैसे करें ?

अधिकारिक पोर्टल पर आधार द्वारा लॉग इन करके दस्तावेज अपडेट कर सकते है |

Leave a Comment