Validate Aadhaar Sign Online 2026
दोस्तों आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड हमारे सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक बन चुका है। चाहे बैंक खाता खुलवाना हो, नया मोबाइल सिम लेना हो, या सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो, हर जगह आधार की जरूरत होती है। जब हम UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से अपना e-Aadhaar PDF Download करते हैं, तो आपने ध्यान दिया होगा कि नीचे बाईं ओर एक पीला प्रश्नवाचक चिह्न (?) बना होता है, जिस पर “Validity Unknown” लिखा रहता है।
कई सरकारी और वित्तीय कामों (जैसे पासपोर्ट ऑफिस में जमा करना या लोन आवेदन) के लिए इस सिग्नेचर का वेरिफाइड होना जरूरी है। अगर यह वेरिफाइड नहीं है, तो आपका दस्तावेज खारिज भी हो सकता है।
यदि आप भी “Validate Aadhaar Sign Online” करने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस गाइड में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे कंप्यूटर से अपने आधार कार्ड के डिजिटल सिग्नेचर को ग्रीन टिक में कैसे बदलें।
Validate Aadhaar Sign Kya Hota Hai ?
जब आप UIDAI की वेबसाइट से e-Aadhaar डाउनलोड करते हैं, तो वह PDF Digital Signature Certificate के साथ आती है। यह डिजिटल सिग्नेचर UIDAI द्वारा लगाया जाता है ताकि यह प्रमाणित किया जा सके कि दस्तावेज़ असली है।
Digital Signature Verify करने का मतलब है कि:
- PDF Original है।
- UIDAI द्वारा जारी की गई है।
- PDF में कोई बदलाव नहीं किया गया।
- Document सुरक्षित और Authentic है।
What is a digital signature in an Aadhaar PDF?
Digital Signature एक Electronic Certificate होता है जो Public Key Infrastructure पर आधारित होता है।
इसका उद्देश्य:
- Identity Verification
- Document Security
- Tampering रोकना
- Authentic Source साबित करना
इसे भी देखें : अब ऐसे बदला जायेगा आधार कार्ड में पता !
Benefits To Validate Aadhaar Sign:
आधार में डिजिटल सिग्नेचर को वैलिडेट करना केवल ज़रूरी ही नही है बल्कि इससे हमें कई लाभ भी मिलते है :
» अधिकारिक स्वीकार्यता – सरकारी विभागों, बैंकों और पासपोर्ट सेवा में बिना ग्रीन टिक वाला ई-आधार स्वीकार नही किया जाता है डिजिटल वेरीफाई के बाद आधार की स्वीकार्यता 100% हो जाती है।
» धोखाधड़ी से सुरक्षा – ग्रीन टिक इस बात की पुष्टि करता है की डाउनलोड करने के बाद आधार में कोई डिजिटल बदलाव नही किया गया और यह पूरी तरह से सुरक्षित है |
» बार-बार वेरिफिकेशन से मुक्ति – अगर आप एक बार सिग्नेचर को वैलिडेट करके सेव कर लेते है तो भविष्य में दोबारा प्रिंट करने के लिए इस प्रक्रिया को दोहराना नही पड़ेगा |
Requirements for Validate Aadhaar signature
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें की आपके पास निम्न चीज़ें है :
-
इंटरनेट कनेक्शन: डिजिटल सर्टिफिकेट को ऑनलाइन वैलिडेट करने के लिए।
-
e-Aadhaar PDF File: जो आपने UIDAI के पोर्टल से डाउनलोड की हो।
-
Adobe Acrobat Reader: यह सॉफ्टवेयर आपके कंप्यूटर/लैपटॉप में इंस्टॉल होना चाहिए।
-
आधार पासवर्ड: आधार PDF को खोलने के लिए 8 अंकों का पासवर्ड जिसमे 4 लेटर नाम के और 4 नंबर जन्म तिथि का होते है |
Validate Aadhaar signature Online Kaise Kren?
ऑनलाइन आधार के डिजिटल सिग्नेचर वैलिडेट करना बहुत ही आसान है जिसके लिए इन स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें :


PDF के आखिरी पेज पर नीचे की तरफ जाएं जहां पीला प्रश्नवाचक चिह्न (?) और “Validity Unknown” लिखा है। उस सिग्नेचर बॉक्स पर Right-Click करें और “Validate Signature” के विकल्प को चुनें।

अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पॉप-अप विंडो खुलेगा। वहां आपको “Signature Properties” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

सिग्नेचर प्रॉपर्टीज विंडो के अंदर आपको “Show Signer’s Certificate” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। ऐसा करने से UIDAI द्वारा जारी किए गए डिजिटल सर्टिफिकेट की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

ऊपर दिए गए टैब्स में से “Trust” टैब पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे दिए गए “Add to Trusted Certificates” बटन पर क्लिक करें और आने वाले सुरक्षा मैसेज को ‘OK’ कर दें।

अब आपके सामने ‘Certified Documents’ के कुछ चेकबॉक्स आएंगे, उन सभी को टिक कर दें और नीचे ‘OK’ पर क्लिक करें। अंत में, मुख्य स्क्रीन पर वापस आकर “Validate Signature” बटन दबाएं।
Why is this process necessary?
इन स्थितियों में Signature अवश्य Verify करें:
- बैंक KYC
- Passport आवेदन
- PAN अपडेट
- सरकारी नौकरी
- Scholarship
- Income Certificate
- Caste Certificate
- Pension
- Loan Application
- DigiLocker Documents
Is Aadhaar Signature legally valid?
UIDAI द्वारा जारी Digital Signature भारत के सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के अंतर्गत मान्य डिजिटल हस्ताक्षर प्रणाली का हिस्सा है। इसलिए सही तरीके से Verify की गई e-Aadhaar PDF कई संस्थानों द्वारा वैध डिजिटल दस्तावेज़ के रूप में स्वीकार की जाती है।
इसे भी देखें : अब ऐसे बदला जायेगा आधार कार्ड में पता !
Important Points:
इस प्रक्रिया को करने से पहले इस महत्वपूर्ण बातों का रखें बहुत ख्याल –
1. केवल कंप्यूटर का करें उपयोग :
इस प्रक्रिया को मोबाइल एप्स के ज़रिये पूरा नही किया जा सकता सिग्नेचर को मान्य बनाने के लिए Adobe Acrobat Reader का ही इस्तेमाल करना होगा।
2. ब्राउज़र में नही करेगा काम :
अगर आप ई – आधार को सीधे ब्राउज़र में खोलकर वेरीफाई करने की कोशिश करेंगे तो वहां आपको विकल्प नही मिलेगा |
3. इन्टरनेट कनेक्शन है जरूरी :
जब आप पहली बार “Validate Signature” पर क्लिक करते हैं, तो आपका सिस्टम UIDAI के सर्वर से डिजिटल सर्टिफिकेट की सत्यता की जांच करता है। इसलिए कंप्यूटर का इंटरनेट से जुड़ा होना आवश्यक है।
4. नाम और जन्मतिथि का सही फोर्मेट :
कई बार लोग पासवर्ड डालने में गलती करते है याद रखें शुरुआती 4 अक्षर हमेशा बड़े होने चाहिए और उसके ठीक बाद बिना स्पेस दिए जन्मतिथि का वर्ष होना चाहिए |
General Questions (FAQs):
Q1. क्या सिग्नेचर वेरीफाई करने में कोई फीस लगती है ?
नहीं यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुक्ल है आप इसे Adobe Acrobat Reader की मदद से इसे अपने कंप्यूटर पर बिना किसी शुल्क के कर सकते हैं।
Q2. बिना सिग्नेचर वेरीफाई के आधार अमान्य होता है क्या ?
नही आधार की डिजिटल कॉपी अमान्य नही है लेकिन प्रमाणिकता साबित करने के लिए डिजिटल सिग्नेचर करना ज़रूरी होता है |
Q3. सिग्नेचर वेरीफाई करने के बाद में भी ग्रीन टिक क्यों नही दिख रहा है ?
ऐसा तब होता है जब आपका Adobe Reader अपडेट न हो या फिर इन्टरनेट कनेक्शन ठीक न हो |
Q4. e-Aadhaar फाइल खोलने का पासवर्ड क्या होता है ?
ई-आधार PDF का पासवर्ड आपके न के पहले के 4 अक्षर और आपके जन्मतिथि का वर्ष होता है |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।