Vidhwa Pension 2026 : Kisko Kitni Pension Milegi Yahan Dekhe !

Vidhwa Pension Yojana Online 2026:

जैसा की हम सब जानते है की हमारे देश में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है, लेकिन किसी महिला की असली शक्ति हमें तब देखने को मिलती है जब उसके पति की अचानक मृत्यु हो जाती है, तब स्त्री अपने घर और बच्चों का पेट पालने के लिए समाज के सामने डट कर खड़ी रहती है, हमारे देश में महिलाओं के स्वशाक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें कई योजनायें चलती रहती है, इन्ही विधवा महिलाओं के लिए सभी राज्य सरकारें एक योजना चला रही है जिसका नाम Vidhwa Pension Yojana है, इस लाभकारी योजना के अंतर्गत सरकार सभी विधवा महिलाओं को ₹1,000 प्रतिमाह पेंशन देती है तो चलिए विस्तार से जानतें है Vidhwa Pension Yojana के बारे।

Quick Summary

  • उद्देश्य: पति की मृत्यु के बाद बेसहारा और आर्थिक रूप से कमज़ोर विधवा महिलाओं को मासिक पेंशन प्रदान करना।
  • पेंशन राशी: अलग-अलग राज्यों के हिसाब से ₹1,000 से ₹3,000 तक ही प्रति माह पेंशन।
  • भुगतान माध्यम: DBT माध्यम से सीधे आधार लिंक बैंक खातें में राशी प्राप्त करने की सुविधा।
  • ज़रूरी दस्तावेज: पति का मृत्यु सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, निवास और आय प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक।
  • आवेदन प्रक्रिया: UP SSPY Portal से आवेदन।

Vidhwa Pension सरकार द्वारा चलायी जाने वाली एक समाज कल्याणकारी योजना है जिसके तहत निराश्रित विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए हर माह पेंशन प्रदान की जाती है, ताकि उन्हें अपने दैनिक खर्चों के लिए पूरी तरह किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर न रहना पड़े। अलग-अलग राज्यों में इस योजना का नाम, पात्रता, पेंशन राशि और आवेदन प्रक्रिया अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम नियम और पात्रता जरूर जांचनी चाहिए।

Vidhwa Pension

Widow Pension का उद्देश्य केवल महिलाओं को आर्थिक सहायता देना ही नहीं है बल्कि उन्हें समाज के साथ आगे बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम प्रदान करना है, तो अगर आपके घर में या आस-पास में कोई विधवा महिला परिवार की आर्थिक कमजोरी से जूझ रही है और उसके पास आय का कोई पर्याप्त साधन नहीं है तो वह Vidhwa Pension Yojana में आवेदन कर सकती है, लेकिन आवेदन करने से पहले इसकी शर्तों को ज़रूर देखें।

Vidhwa Pension Yojana Kya Hai?

विधवा पेंशन योजना सरकार की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था का ही एक हिस्सा है जिसकी शुरू उन निराश्रित विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए की गयी है, जिन महिलाओं के पति की अकाल मृत्यु हो चुकी है और उनके पास आय के लिए कोई निश्चित श्रोत नहीं है, Widow Pension Scheme में पात्र महिलाओं के बैंक खातें में हर महीने निर्धारित पेंशन राशि भेजी जाती है, जो की अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तय होती है जैसे- उत्तर प्रदेश में ₹1,000 प्रतिमाह, दिल्ली में ₹2,500 प्रति माह और हरियाणा में ₹3,000 प्रति माह है। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में (Direct Benefit Transfer – DBT) स्थानांतरित की जाती है।

Objective of the Widow Pension Scheme

  • निराश्रित विधवा महिलाओं को अपनी बुनियादी जरूरतों (रोटी, कपड़ा और मकान) के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े।
  • आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को सशक्त बनाकर उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन में सुधार लाना।
  • आर्थिक तंगी के चलते सामाजिक और पारिवारिक शोषण को रोकना।

Vidhwa Pension Yojana 2026 – Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम विधवा पेंशन योजना
उद्देश्य पात्र विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी पात्र विधवा महिलाएं
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन, राज्य के नियमों के अनुसार
पेंशन भुगतान सामान्यतः लाभार्थी के बैंक खाते में
मुख्य दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र आदि
पात्रता संबंधित राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार
आय सीमा राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है
संबंधित विभाग समाज कल्याण/सामाजिक सुरक्षा विभाग आदि
आवेदन स्थिति संबंधित राज्य के आधिकारिक पोर्टल से चेक की जा सकती है

2026 New Rules And Updates 

बदलते नियमों के अनुसार इस बार विधवा पेशन योजना में आवेदकों के लिए कई बड़े बदलाव किये गये है, जिसके चलते लोगों को अच्छी और सरल सुविधा मिल सकें, अगर योजना में आवेदन करने की सोच रहे है आपको भी इन नए नियमों के बारे में पता होना जरूरी है, अन्य नियम और अपडेट को जानने के लिए इस सूची की देखें :

आधार-NPCI मैपिंग: अब पेंशन राशी DBT माध्यम से सीधे बैंक खातें में भेजी जाती है इस लिए आवेदकों का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है, ऐसे में जिन लोगों का खाता आधार लिंक नहीं है वो किस्तों का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते है।

पारिवारिक आय सीमा में सख्ती: 2026 में विधवा योजना में आवेदन करने के लिए परिवार की वार्षिक आय सीमा को सख्त कर दिया है, इस लिए अब आवेदकों को तहसीलदार द्वारा जारी किया जाने वाला नवीन आय प्रमाण पत्र देना होगा।

Digital KYC: फर्जी लाभार्थी और मृत पेंशनरों को रोकने के लिए सभी लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन e-KYC अनिवार्य कर दिया है, जिसके माध्यम से यह पता चल सकें की सभी लाभार्थी अभी जीवित है तथा यह प्रक्रिया आवेदकों को साल में एक बार करनी ही होगी।

पुनर्विवाह स्थिति में रद्दीकरण: विधवा पेंशन योजना में यह सबसे बड़ा बदलाव है, इस अपडेट के मुताबिक अगर कोई भी विधवा महिला पुनर्विवाह कर लेती है, तो उसकी योजना पात्रता तुरंत खत्म कर दी जाएगी।

Eligibility Criteria For Vidhwa Pension

चूँकि की यह योजना केवल विधवा महिलाओं के लिए चलायी जाती है इस लिए सरकार ने योजना में आवेदन के लिए कुछ मानदंडों और पात्रता की शर्तों का निर्धारण किया है, तो याद रहें आवेदन से पहले एक बार इन शर्तों को ज़रूर देख लें :

  1. योजना में आवेदन करने वाली विधवा महिला मूल रूप से भारतीय नागरिक होनी चाहिये।
  2. महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।
  3. आवेदन करने के लिए महिला का विधवा होना अनिवार्य है।
  4. यदि किसी महिला ने दोबारा शादी कर ली है तो वह आवेदन करने के पात्र नहीं है।
  5. आवेदक के परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा सीमा के भीतर होनी चाहिए।
  6. विधवा महिला किसी अन्य सरकारी पेशन योजना का लाभ न उठा रही हो।

Documents Required To Widow Pension Scheme 

योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की कॉपी पहले से तैयार रखें ताकि आवेदन करते समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़ें :

  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आवेदिका का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • नवीन आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

Important Links & Resources

Application Links
Integrated Pension Portal Click Now
Vidhwa Pension Yojana New Registration  Click Now
Applicant Login SSPY UP  Click Now

Vidhwa Pension Yojana Registration Online

यहाँ मैं आपको एक बात बता देना चाहता हूँ की हालही में हुए अपडेट के चलतें विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपको आवेदन फॉर्म को तीन स्टेप्स में भरना होगा, तो चलिए जान लेतें है वो स्टेप्स कौन से है:

Vidhwa Pension

Step#1 Registration

  • विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन या ब्राउज़र में www.sspy-up.gov.in सर्च करें।
  • सर्च रिजल्ट में आने वाले पहले ही लिंक पर क्लिक करें अब आप सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर पहुँच जायेगें।
  • यहाँ होम पेज पर मौजूद Services वाले बार में Widow Pension का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Vidhwa Pension Yojana में आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • फॉर्म में सबसे पहले व्यक्तिगत जानकारी (जिला, तहसील, नाम, जन्मतिथि, पति का नाम, श्रेणी और मोबाइल नंबर) दर्ज करें।
  • इसके बाद बैंक विवरण और वार्षिक आय की जानकारी भरें, अब आगे अपनी फोटो, जन्म प्रमाण पत्र और पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटो अपलोड करें।
  • आगे स्क्रीन पर दिख रहे Declaration के टैब पर सही का निशान लगाये और कैप्चा कोड भरकर Submit के टैब पर क्लिक करें।

Vidhwa Pension

Step#2 Registered Applicant Login

  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद स्क्रीन पर “कृपया आवेदन की स्थिति के लिए यहाँ पर क्लिक करके लॉग इन करें” इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको Select Pension Scheme में अपनी योजना का चयन करना होगा।
  • अब आगे दिखाई दे रहे बॉक्स में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और Send OTP के टैब पर क्लिक करें।
  • दर्ज किये जाने वाले नंबर पर SMS के माध्यम से एक OTP प्राप्त होगा जिसे खाली बॉक्स में भरकर Login के टैब पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के बाद आपके सामने आवेदकर्ता डैशबोर्ड आयेगा जिसमे आपके आवेदन की स्थिति होगी।
  • Final Lock के विकल्प को चुनें अब आगे एक बार सभी जानकरी की अच्छे से जाँच करके Final Lock के विकल्प पर क्लिक करें।

Vidhwa Pension

Step#3 Aadhaar Verification 

  • इतना करने के बाद आपको एक अंतिम चरण और पूरा करना होगा, और वो है आधार वेरिफिकेशन।
  • इसके लिए आवेदन स्थिति में Application Pending For Aadhaar Verification पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने वेरिफिकेशन के लिए नया पेज खुलेगा, जहाँ नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर Aadhaar Number का विकल्प मिलेगा।
  • यहाँ आपको अपने आधार की संख्या दर्ज करके Term And Condition में सही का निशान लगायें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहें Captcha Code को भरकर Click For Aadhaar Verification के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आपका Vidhwa Pension Yojana का आवेदन फॉर्म भर जायेगा जिसकी पावती स्लिप को सेव कर लें।

 Note: याद रहें नए नियम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपके मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना अनिवार्य है। 

Vidhwa Pension Status Kaise Check Kre

यह सवाल लोगों के लिए बहुत अहम है क्योंकि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लोग यहीं नहीं जान पाते है की आवेदन की स्थिति कहाँ से देखी जाती है, आवेदन की ऑनलाइन स्थिति जाँचने के लिए www.sspy-up.gov.in पोर्टल पर जाएं वहां होम पेज पर निराश्रित महिला पेंशन का विकल्प मिलेगा जिसके नीचे योजना के विषय में लिखा होगा उस पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने नया इंटरफ़ेस खिलेगा जहाँ पर आवेदक लॉग इन पर क्लिक करें, अब यहाँ आपको Select Pension Scheme में अपनी योजना का चयन करना होगा।

इसके बाद आपको अपनी Pension ID Number और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, और वेरिफिकेशन OTP को भरकर स्क्रीन पर दिख रहें Captcha Code को भरें, अब जैसे ही Login पर क्लिक करेंगे तो आपके आवेदन की जो भी स्थिति हो वो आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

Common Issues OR Samadhaan

समस्या कारण समाधान
पेंशन का रुक जाना बैंक खाते का Aadhaar NPCI से लिंक न होना बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग/NPCI लिंक करवाएं।
आवेदन खारिज होना गलत दस्तावेज या आय सीमा से अधिक आय सही दस्तावेज के साथ पुनः ब्लॉक ऑफिस/तहसीलदार से संपर्क करें।
e-KYC न होना आधार में मोबाइल नंबर अपडेट न होना नजदीकी आधार केंद्र जाकर नया मोबाइल नंबर लिंक करवाएं।

Nishkarsh:

विधवा पेंशन योजना संकट के समय में निराश्रित महिलाओं के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा है। यदि आपके आसपास कोई ऐसी महिला है जो पति के निधन के बाद आर्थिक संकट का सामना कर रही है, तो उन्हें इस योजना की जानकारी दें और आवेदन करने में उनकी सहायता करें, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Vidhwa Pension के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link Click Here
Kanya Sumangla Yojana UP 2026 | Janiye ₹25,000 Ka Labh Kaise Milege? Click Here 
Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai? Jane Benefits, Rules Aur Calculator Detail Click Here

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Kya Husband Ki Death Ke Turant Baad Vidhwa Pension Ke Liye Application De Sakte Hai?

Han Husband Ka Death Certificate Banwane Ke Turant Baad Aap Application De Sakti Hai.

Q2. Vidhwa Pension Yojana Ke Liye Age Kitni Honi Chahiye?

Online Application Ke Liye Minimum 18 yeas Or Maximum 65 Year Age Honi Chahiye.

Q3. Kya Widow Women Second Marriage Ke Baad Bhi Benefits Le Sakti Hai?

Nhi Second Marriage Ke Baad Eligibility Khatam Ho Jaati Hai Aur Pension Bhi Rok Di Jaati Hai.

Q4. Agar BPL Card Nhi Hai To Bhi Vidhwa Pension Mil Sakti Hai?

Han BPL Card Na Hone Par Income Certificate Se Online Application De Sakte Hai.

Q5. Widow Pension Ke Liye Kon-Kon Se Document Hone Chahiye?

Husband Death Certificate, Aadhaar Card, Proof of DOB, Bank Passbook And Passport Size Photo.

Leave a Comment