Voter ID Card Online Apply 2026
दोस्तों अगर आप भी 18 वर्ष के हो चुके है लेकिन आज भी मतदान के पात्र नहीं बन पायें है तो आज मैं लाया हूँ आपके लिए एक ऐसा तोहफा जो आपको न केवल पहचान दिलाएगा बल्कि मतदान में आपकी भागीदारी को भी सुनिश्चित करेगा आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे की Voter ID Card Online Apply कैसे करें, कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं, पात्रता क्या है, आवेदन की प्रक्रिया क्या है तथा वोटर कार्ड डाउनलोड कैसे करें।
Voter ID Card क्या होता है ?
वोटर आईडी कार्ड भारत के पात्र मतदाताओं को जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक पहचान पत्र है इसका मुख्य उपयोग देश में चुनाव के दौरान मतदान को सुनिश्चित करना और फर्जी वोटिंग को रोकना है |
वोटर आईडी कार्ड के प्रकार :
हालांकि दस्तावोजें के डिजिटली करण ने इस पहचान पत्र को हर बार नवीन रूप देने का प्रयास किया है –

Paper ID: यह शुरुआती दौर का कार्ड है जो ब्लैक एंड वाइट होता था |
PVC Voter ID: यह एक प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड होता है जिसमे QR कोड भी होता है |
EPIC Voter ID: इसे वोटर ईडी का PDF वर्ज़न कहते है जिसे अपने मोबाइल में रखा जाता है |
Voter ID Card के लाभ :
इसी तरह वोटर आईडी के लाभ इस प्रकार होते है –
1. मतदान का अधिकार
लोक सभा और विधान सभा चुनावों में आवश्यक होता है |
2. लोकतांत्रिक भागीदारी
इसके आलावा देश की शासन व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने का माध्यम |
3. पहचान प्रमाण
इसी तरह कई सरकारी तथा निजी संस्थानों में पहचान के रूप में मान्य |
4. सरकारी योजना में उपयोग
साथ ही विभिन्न सरकरी योजनाओं में पहचान दस्तावेज के रूप में उपयोगी |
5. पता प्रमाण
अंततः कई मामलों में एड्रेस प्रूफ के रूप में स्वीकृत |
इसे भी पढ़े : खोये हुए Voter Id Card का पता कैसे लगाये ?
Voter ID Card हेतु पात्रता :
दोस्तों अगर आप ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे है तो इन पात्रों के देख लें –
» आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
» इसके अलावा आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
» सम्बंधित निर्वाचन क्षेत्र का निवासी होना चाहिए
» साथ ही किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता पंजीकृत न हुआ हो
पहचान पत्र के लिए दस्तावेज
आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवेदक के पास कुछ प्रमाण का होना आवश्यक है :
- पहचान प्रमाण – आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस |
- आयु प्रमाण – 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र |
- पता प्रमाण – बिजली का बिल, पानी का बिल या बैंक पासबुक |
- फोटो – हालही में खिचाई रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो |
Voter ID Card Online Apply
यदि आप भी ये सोच रहे है की नया कार्ड कैसे बनवाएं तो जान लीजिये क्या है प्रोसेस –
आवेदन पोर्टल : यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे है तो सबसे पहले आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाना होगा

रजिस्ट्रेशन : न्यू रजिस्ट्रेशन करके OTP वेरीफाई करें
फॉर्म 6 : चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद फॉर्म 6 के विकल्प को चुने

विवरण : फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी सही से भरें
दस्तावेज : मांगे गये सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें
सबमिट : पुरे प्रोसीजर को करने के बाद फॉर्म को अच्छी तरफ जाँच के सबमिट करें
वोटर आईडी आवेदन स्थिति की जाँच :
आवेदन करने के बाद करीब 10 से 15 दिनों के भीतर आपका वोटर ईडी आपके पते पर पहुच जाता है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो आप ऑनलाइन इसे चेक भी कर सकते हो जिसके लिए आपको पोर्टल पर जाना होगा TRACK Application Status के विकल्प को चुनकर अपनी Reference ID भरनी होगी सबमिट करने के बाद स्टेटस आपकी स्क्रीन पर दिख जायेगा |
इसे भी पढ़े : खोये हुए Voter Id Card का पता कैसे लगाये ?
e-EPIC कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?
यदि आपका वोटर आईडी कार्ड बन चुका है लेकिन आपके पास उसका PDF नही है तो आपको परेशान होने की ज़रुरत नही करना क्या है फ़ोन में सर्च करें वोटर्स सर्विस पोर्टल जहाँ आपको Download e-EPIC का ऑप्शन दिखाई देगा उसे खोलने के बाद आपको EPIC number डालना पड़ेगा रजिस्टर मोबाइल नम्बर द्वारा OTP verify करते ही आपके पास होगा डिजिटल वोटर आईडी |
Voter ID Card Correction कैसे करें ?
कई बार वोटर आईडी कार्ड में गलती होने के कारण हमें कई ऑफिसों के चक्कर काटने पड़ते है लेकिन आज आपको बताते है की कैसे आप घर बैठे ही पहचान पत्र में सुधार कर सकते है जिसके लिए आपको राष्ट्र मतदाता पोर्टल पर जा कर 8 नम्बर फॉर्म का विकल्प चुनना होगा

अपनी और परिवार सदस्यों की डिटेल्स का चयन करना करें जिसके बाद “Correction of Entries in Existing Electoral Roll” का विकल्प चुनें अब आपको जिस जानकारी को सुधारना है उससे सम्बंधित डाक्यूमेंट्स अपलोड करें इस प्रोसेज़र के बाद फॉर्म सबमिट करें |
सामान्य प्रश्न (FAQs):
1. Voter ID खो जाए तो क्या करें ?
यदि आपका वोटर आईडी खो जाए तो e-EPIC कार्ड डाउनलोड करलें या फिर डुप्लीकेट के लिए अप्लाई कर दें|
2. क्या मैं 18 वर्ष से कम में आवेदन कर सकता हूँ ?
जी नहीं भारतीय कानून के हिसाब से मतदाता बनने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए |
3. नए वोटर कार्ड को घर पर आने में कितना समय लगता है ?
ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत होने के बाद लगभग 15 से 30 दिनों का समय आपके घर तक पहुचने में लगता है |
4. क्या एक व्यक्ति के पास दो वोटर आईडी हो सकती है ?
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एक व्यक्ति केवल एक ही निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में हो सकता है दो कार्ड होना कानूनं अपराध है |
5. पहचान पत्र से आधार लिंक करना क्यों ज़रूरी है ?
वोटर आईडी का आधार कार्ड से लिंक होने का उद्देश्य मतदाता सूची से फर्जी नामों को हटाना है इसे Form 6B के ज़रियेधा आर से लिंक किया जाता है |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।