Voter ID Mobile Link : अब ऐसे जुड़ेगा वोटर आईडी में मोबाइल नंबर !

Voter ID Mobile Link Online 2026

आज के समय में वोटर आईडी कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे चुनाव आयोग की महत्वपूर्ण सूचनाएं, वोटर लिस्ट अपडेट, EPIC डाउनलोड और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकता है। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या घर बैठे मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक किया जा सकता है। अच्छी बात यह है की इस आर्टिकल में बताई जाने वाली प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है |

तो यदि आपका मोबाइल नंबर पहले से पंजीकृत नहीं है या बदल गया है, तो आप नया नंबर अपडेट कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में आपको अपनी वोटर आईडी से संबंधित जानकारी भरनी होती है और आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध कराने होते हैं। आवेदन जमा होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा सत्यापन किया जाता है, जिसके बाद आपका मोबाइल नंबर रिकॉर्ड में अपडेट कर दिया जाता है।

वोटर आईडी में मोबाइल नंबर जोड़ना यह केवल सुविधा नहीं है बल्की इस आधुनिक दुनिया की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है भारतीय चुनाव आयोग के डिजिटल प्रयासों के तहत अब आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से Voter ID Mobile Number Link Online कर सकते हैं। मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद आप अपना डिजिटल वोटर आईडी (e-EPIC) भी मात्र कुछ सेकंड में डाउनलोड कर सकते हैं।आइए जानते हैं कि साल 2026 में आप घर बैठे खुद अपना मोबाइल नंबर वोटर लिस्ट में कैसे अपडेट या लिंक कर सकते हैं।

वोटर आईडी-मोबाइल लिंकिंग वास्तव में क्या है?

आज के समय में हमारे लगभग सभी जरूरी दस्तावेज जैसे आधार और पैन कार्ड मोबाइल से लिंक हैं, लेकिन बहुत से लोग अभी भी ऐसे हैं जिनका वोटर आईडी उनके मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है जिससे वह सरकार से मिलने वाली योजनाओं के बारे में जान ही नहीं पते |

Voter ID Mobile Linking Benefits 

दोस्तों वोटर आईडी से मोबाइल लिंक करने के कई फायदें होते है :

  • e-EPIC डाउनलोड:

नंबर लिंक होते ही आप अपने फोन में पीडीएफ फॉर्मेट वाला डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • गलती सुधार में आसानी:

यदि आपके वोटर आईडी में नाम, फोटो, पता या जन्मतिथि गलत है, तो मोबाइल नंबर लिंक होने पर आप खुद ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।

  • लाइव अपडेट्स:

वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने या कटने की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आपको सीधे एसएमएस (SMS) के जरिए मिलती रहेंगी।

  • फर्जीवाड़े से सुरक्षा:

आपके नाम पर कोई दूसरा व्यक्ति फर्जी वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवा सकेगा |

इसे भी पढ़ें : नया वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवायें ?

Requirements for linking a mobile number online

ऑनलाइन प्रोसेस शुरू करने से पहले निम्नलिखित क्रेडेंशियल्स और डॉक्यूमेंट्स अपने पास संभालकर रखें:

  1. EPIC Number: आपका वोटर आईडी कार्ड नंबर (जो कार्ड के ऊपर लिखा होता है)।

  2. नया मोबाइल नंबर: वह चालू मोबाइल नंबर जिसे आप लिंक करना चाहते हैं (ताकि ओटीपी आ सके)।

  3. आधार कार्ड नंबर (Aadhaar Number): वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आसान और मजबूत बनाने के लिए।

Voter ID Mobile Link Online 

अगर आप भी ऑनलाइन e-EPIC कार्ड डाउनलोड करना चाहतें है या फिर मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इस स्टेप्स को देखें :

1.आधिकारिक पोर्टल

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में अधिकारिक पोर्टल http://voters.eci.gov.in पर जाएं। 

2.पोर्टल लॉग इन 
अकाउंट है, तो ‘Login’ पर क्लिक करके अपना रजिस्टर्ड नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
3.Form 8

लॉग इन करने के बाद आपको होमपेज पर कई विकल्प दिखाई देंगे। यहाँ आपको Form 8 वाले बॉक्स पर क्लिक करना है।

4.एप्लीकेशन का प्रकार

यदि खुद का करना है तो ‘Self’ चुनें, अन्यथा ‘Other Elector’ चुनकर अपना EPIC (Voter ID) Number दर्ज करें और ‘Submit’ करें।

5.Correction of Entries 

अगले पेज पर आपसे पूछा जाएगा कि आप फॉर्म 8 क्यों भर रहे हैं। यहाँ दिए गए चार विकल्पों में से दूसरे विकल्प ‘Correction of Entries in Existing Electoral Roll’ पर टिक करें और ‘OK’ पर क्लिक करें।

Voter ID Mobile Link
Voter ID Mobile Link

 

6.मोबाइल नंबर बॉक्स को चुनें

सेक्शन्स को स्क्रॉल करें और जहाँ ‘चुनें कि आप क्या सुधारना चाहते हैं’ लिखा है, वहाँ ‘Mobile Number’ के सामने बने चेकबॉक्स पर टिक मार्क (✓) लगा दें।

7. OTP वेरीफाई करें

जैसे ही आप मोबाइल नंबर पर टिक करेंगे, नीचे नया नंबर डालने का बॉक्स खुल जाएगा। वहाँ अपना 10 अंकों का चालू मोबाइल नंबर भरें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।

8.कैप्चा कोड भरें और फॉर्म सबमिट करें

स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें  फॉर्म का प्रिव्यू चेक करने के बाद ‘Submit’ बटन दबा दें।

Voter ID Mobile Link Check application status

दोस्तों आवेदन करने के बाद घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ऐसे देखे आवेदन की स्थिति :

  • स्टेटस ट्रैक करने के लिए वापस वोटर पोर्टल के होमपेज पर जाएं।

  • ‘Track Application Status’ के विकल्प पर क्लिक करें।

  • अपनी Reference ID दर्ज करें और अपना राज्य (State) चुनें।

  • आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपका आवेदन अभी किस स्तर पर है।

How to download e-EPIC online?

यदि आप भी डिजिटल वोटर आईडी ऑनलाइन अपने फ़ोन में डाउनलोड करना चाहते है तो इन चरणों को फॉलो करें :

» सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करें।

» होमपेज पर दिए गए ‘E-EPIC Download’ बटन पर क्लिक करें।

» अपना वोटर आईडी नंबर (EPIC No.) या फॉर्म भरते समय मिली Reference ID दर्ज करें।

» अपना राज्य सिलेक्ट करें और ‘Search’ पर क्लिक करें।

» आपके लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे भरते ही आपका डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : नया वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवायें ?

important points

यह प्रक्रिया आसान और ऑनलाइन है जिसमे आवेदन करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है :

  • यूनीक मोबाइल नंबर: कोशिश करें कि एक मोबाइल नंबर केवल एक ही वोटर आईडी से लिंक हो। हालांकि, चुनाव आयोग एक परिवार के सदस्यों के लिए एक ही मोबाइल नंबर लिंक करने की अनुमति देता है, लेकिन e-EPIC डाउनलोड करने के लिए यूनीक नंबर होना सबसे बेहतर माना जाता है।

  • आधार लिंकिंग भी पूरी करें: यदि आपने अभी तक अपने वोटर आईडी को आधार से लिंक नहीं किया है, तो फॉर्म 8 भरते समय ही अपना आधार नंबर भी दर्ज कर दें। इससे आपका वेरिफिकेशन बहुत तेजी से होता है।

  • कोई फीस नहीं लगती: मोबाइल नंबर लिंक करने या डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड करने की यह पूरी प्रक्रिया मुफ्त है। किसी भी साइबर कैफे या अनधिकृत व्यक्ति को इसके लिए पैसे न दें।

सामान्य प्रश्न (FAQs):

Q1. अगर मेरा पुराना मोबाइल नंबर खो जाये तो दूसरा नंबर लिंक कर सकता हूँ ?

हाँ आपको अधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करके नया मोबाइल नंबर जोड़ना होगा साथ ही OTP वेरिफिकेशन पूरा करके इस प्रक्रिया को पूरा करें |

Q2. मोबाइल नंबर लिंक करने में कितनी फीस लगती है ?

वोटर आईडी में नंबर जोड़ने की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है चुनाव आयोग की तरफ से इसमें कोई शुल्क लागू नही है बस 8 नंबर फॉर्म भरना होगा |

Q3. कैसे पता करें वोटर आईडी में मोबाइल नंबर लिंक है या नही ?

इसके लिए आपको वोटर सर्विस पोर्टल पर जा कर e-EPIC कार्ड डाउनलोड करना होगा अगर आपका मोबाइल नंबर लिंक होगा तो आपको नंबर के आखिरी की 4 संख्या नज़र आएगी |

Q4. क्या बिना आधार के वोटर आईडी में मोबाइल नंबर जोड़ सकते है ?

हाँ बिना आधार के 8 नंबर फॉर्म भरके अपना मोबाइल नंबर जोड़ सकते है लेकिन आधार का वोटर आईडी से जुड़ने से आपके ही लिए फायदेमंद है |

Q5. क्या e-EPIC कानूनी रूप से मान्य होता है ?

हाँ यह डिजिटल कार्ड पूरे भारत में मान्य है साथ ही आप इसका उपयोग कहीं भी कर सकते है |

Leave a Comment