Vridha Pension Yojana Online Apply 2026:
हम सब के जीवन में एक उम्र ऐसी भी होती है जिसमे हमें दूसरे की सहारे की ज़रुरत पड़ती है, जिसे बुढ़ापा कहते है, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते है जिनके पास सहारे के लिए न कोई औलाद होती है और न ही कोई साथी ऐसे में जब इन्हें किसी वित्तीय समस्या से गुजरना पड़ता है तब इन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है, वृद्धा अवस्था में ज्यादातर लोग अपने बच्चों पर निर्भर रहतें है और अपनी ज़रूरतों के लिए उनके सामने हाथ फैलाना पड़ता है, अगर आप भी उन्ही लोगों में से है तो आज के आर्टिकल में बताई जाने वाली जानकारी आप ही लोगों के लिए है, आज हम बात करेंगे Vridha Pension Yojana या Old Age Pension Scheme के बारे में।
Quick Summary
- योजना का नाम: वृद्धा पेंशन योजना, बुढ़ापा पेंशन योजना।
- उद्देश्य: 60 वर्ष की आयु वाले वरिष्ठ बुजुर्गों की मासिक आय सहायता प्रदान करना।
- पात्रता: न्यूनतम आयु 60 वर्ष, BPL श्रेणी वर्ग या राज्य द्वारा निर्धारित आयु प्रमाण पत्र।
- पेंशन राशि: राज्य के अनुसार (उत्तर प्रदेश में ₹1000 और हरियाणा में ₹3000)।
- दस्तावेज: आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और आधार लिंक मोबाइल नंबर।
Old Age Pension Scheme सभी राज्यों के बुजुर्गों जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है तथा उनके पास आय का कोई निश्चित सहारा नहीं है उनकी आर्थिक सहायता के लिए हर महीने पेंशन राशि सरकार द्वारा जारी की जाती है, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से किसी अन्य व्यक्ति पर पूरी तरह निर्भर न रहें। वृद्धावस्था में जब नियमित आय का कोई साधन नहीं रहता, उस समय मिलने वाली Vridha Pension बुजुर्गों के लिए काफी मददगार साबित होती है।

चूँकि Vridha Pension Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक की एक निर्धारित आयु होनी चाहिये, आवेदक बुजुर्ग सम्बंधित राज्य का मूल निवासी होना चाहिए तथा सभी आवेदकों के पास आधार कार्ड, बैंक खाता, आय प्रमाण पत्र और राज्य द्वारा निर्देशित आयु प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट होने ज़रूरी है, Old Age Pension Scheme में कोई भी 60 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ बुजुर्ग ऑनलाइन पोर्टल या जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
Vridha Pension Yojana Kya Hai?
वृद्धा पेंशन योजना भारत सरकार और राज्य सरकार की एक अनोखी पहल है, यह योजना 60 वर्ष की आयु वाले बुजुर्ग जिनके पास आय का कोई पर्याप्त साधन नहीं है विशेष रूप से उन्ही लोगों के लिए चलायी गयी थी, जिससे तहत सभी वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा हर महीने एक निर्धारित पेंशन की राशि DBT माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है ताकि वे अपनी दैनिक ज़रूरतों के लिए किसी व्यक्ति पर बोझ न बन सकें।
अधिकतर राज्यों में यह योजना समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित की जाती है, वहीँ केंद्र स्तर पर राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के अंतर्गत भी वृद्धावस्था पेंशन सहायता का प्रावधान है।
Key Objectives of Senior Citizen Pension
- 60 से अधिक वर्ष के आयु वाले बुजुर्ग अपनी दैनिक ज़रूरतों और चिकित्सा खर्चों के लिए किसी दुसरें पर निर्भर न रहना पड़े।
- समाज से सभी वरिष्ठ और बेसहारा बुजुर्गों के लिए वित्तीय सुरक्षा कवच तैयार करना।
- बुढ़ापें में सभी बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना।
Vridha Pension Yojana – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | वृद्धावस्था/वृद्धा पेंशन योजना |
| उद्देश्य | बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
| लाभार्थी | पात्र वरिष्ठ नागरिक |
| आयु सीमा | संबंधित राज्य एवं योजना के नियमों के अनुसार |
| पेंशन राशि | राज्य एवं संबंधित योजना के अनुसार अलग-अलग |
| भुगतान का तरीका | सामान्यतः बैंक खाते में DBT के माध्यम से |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन या ऑफलाइन |
| जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, बैंक विवरण, आयु/आय संबंधी दस्तावेज आदि |
| आवेदन स्टेटस | संबंधित सरकारी पोर्टल के माध्यम से जांच सकते हैं |
| संचालन | केंद्र एवं राज्य सरकारों की संबंधित योजनाओं के माध्यम से |
2026 Me Huye New Updates
आधार NPCI मैपिंग: साल 2026 में Vridha Pension के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थीयों के लिए बैंक खातें में आधार NPCI मैपिंग की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है, इसके अलावा सभी लाभार्थियों को अपने बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय रखना अवश्यक है।
पेंशन राशि में वृद्धि: चूँकि लाभार्थियों को मिलने वाली राशि और उनके दैनिक खर्चों के आधार पर वृद्धा पेंशन योजना की राशि को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है अब नए निर्देशों के अनुसार सभी राज्यों में पेंशन में वृद्धि देखी जा सकती है।
डिजिटल सत्यापन: फर्जीवाड़े और अपात्र लाभार्थी की छटनी के लिए बायोमेट्रिक और डिजिटल सत्यापन की प्रक्रिया को अत्यधिक सख्त किया गया है।
आय प्रमाण: नये नियमों के अनुसार सभी आवेदकों को अब राज्यों द्वारा जारी किया जाने वाला आय प्रमाण पत्र देना ज़रूरी कर दिया गया है इसके अलावा आयु का प्रमाण देने के लिए आधार के अलावा अन्य दस्तावेज देने पर जोर दिया गया है।
Eligibility Criteria For Vridha Pension
- वृद्धा पेंशन के लिए आवेदक का मूल रूप से भारतीय निवासी होना ज़रूरी है।
- पेंशन राशि का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार की सालाना आय ग्रामीण क्षेत्रों में ₹46,080 और शहरी क्षेत्रों में ₹56,460 प्रति वर्ष के भीतर होनी चाहिए।
- आवेदक किसी सरकारी पेंशन योजना या फिर सरकारी नौकरी का पेंशन धारक नहीं होना चाहिए।
Required Documents Checklist
अगर आप भी वृद्धा पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने का विचार कर रहें है तो सूची में बताये जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन के पहले तैयार रखें ताकि आवेदन की प्रक्रिया के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- नवीन आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
वृद्धावस्था पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया वर्ष 2026 में हुए बदलावों के कारण पूरी तरह बदल दी गयी है अब लाभार्थियों को आवेदन फॉर्म को भरने के लिए तीन चरणों में फॉर्म भरना होगा तो चलिए देखतें है की Old Age Pension Scheme में आवेदन करने के लिए अब क्या करना होगा:

Step#1 Registration
- वृद्धा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन या ब्राउज़र में www.sspy-up.gov.in सर्च करें।
- सर्च रिजल्ट में आने वाले पहले ही लिंक पर क्लिक करें अब आप सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर पहुँच जायेगें।
- यहाँ होम पेज पर मौजूद Services वाले बार में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
- यहाँ आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमे ऑनलाइन आवेदन (प्रथम बार) का विकल्प चुनें।
- अब आपके सामने Vridha Pension Yojana में आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- फॉर्म में सबसे पहले व्यक्तिगत जानकारी (जिला, तहसील, नाम, जन्मतिथि, पति का नाम, श्रेणी और मोबाइल नंबर) दर्ज करें।
- इसके बाद बैंक विवरण और वार्षिक आय की जानकारी भरें, अब आगे अपनी फोटो, जन्म प्रमाण पत्र और पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटो अपलोड करें।
- आगे स्क्रीन पर दिख रहे Declaration के टैब पर सही का निशान लगाये और कैप्चा कोड भरकर Submit के टैब पर क्लिक करें।

Step#2 Registered Applicant Login
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद स्क्रीन पर “कृपया आवेदन की स्थिति के लिए यहाँ पर क्लिक करके लॉग इन करें” इस विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको Select Pension Scheme में अपनी योजना का चयन करना होगा।
- अब आगे दिखाई दे रहे बॉक्स में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और Send OTP के टैब पर क्लिक करें।
- दर्ज किये जाने वाले नंबर पर SMS के माध्यम से एक OTP प्राप्त होगा जिसे खाली बॉक्स में भरकर Login के टैब पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के बाद आपके सामने आवेदकर्ता डैशबोर्ड आयेगा जिसमे आपके आवेदन की स्थिति होगी।
- Final Lock के विकल्प को चुनें अब आगे एक बार सभी जानकरी की अच्छे से जाँच करके Final Lock के विकल्प पर क्लिक करें।

Step#3 Aadhaar Verification
- इतना करने के बाद आपको एक अंतिम चरण और पूरा करना होगा, और वो है आधार वेरिफिकेशन।
- इसके लिए आवेदन स्थिति में Application Pending For Aadhaar Verification पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने वेरिफिकेशन के लिए नया पेज खुलेगा, जहाँ नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर Aadhaar Number का विकल्प मिलेगा।
- यहाँ आपको अपने आधार की संख्या दर्ज करके Term And Condition में सही का निशान लगायें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहें Captcha Code को भरकर Click For Aadhaar Verification के विकल्प पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपका Vridha Pension Yojana का आवेदन फॉर्म भर जायेगा जिसकी पावती स्लिप को सेव कर लें।
Note: याद रहें नए नियम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपके मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
State-wise Pension Amount
| राज्य (State) | मासिक पेंशन राशि (Monthly Pension) |
| उत्तर प्रदेश | ₹1,000 / माह |
| दिल्ली | ₹2,000 – ₹2,500 / माह |
| हरियाणा | ₹3,000 / माह |
| राजस्थान | ₹1,000 – ₹1,500 / माह |
| बिहार | ₹400 – ₹500 / माह |
Old Age Pension Scheme Status Kaise Check Kre
यह सवाल लोगों के लिए बहुत अहम है क्योंकि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लोग यहीं नहीं जान पाते है की आवेदन की स्थिति कहाँ से देखी जाती है, आवेदन की ऑनलाइन स्थिति जाँचने के लिए www.sspy-up.gov.in पोर्टल पर जाएं वहां होम पेज पर राष्ट्रीय वृधावस्था पेंशन का विकल्प मिलेगा जिसके नीचे योजना के विषय में लिखा होगा उस पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने नया इंटरफ़ेस खिलेगा जहाँ पर आवेदक लॉग इन (पूर्व से पंजीकृत) पर क्लिक करें, अब यहाँ आपको Select Pension Scheme में अपनी योजना का चयन करना होगा।
इसके बाद आपको अपनी Pension ID Number और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, और वेरिफिकेशन OTP को भरकर स्क्रीन पर दिख रहें Captcha Code को भरें, अब जैसे ही Login पर क्लिक करेंगे तो आपके आवेदन की जो भी स्थिति हो वो आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
Vridha Pension Yojana Beneficiary List
आवेदन करके बहुत दिन हो गये है और आवेदन में सारी जानकारी भी सही-सही भरी लेकिन अभी तक पेंशन की राशी बैंक खातें में नहीं है है, तो इसमें परेशान होने वाली कौन से बात है अगर पेंशन का पैसा बैंक खाते में नही आया तो पेंनशरी सूची में अपना नाम देखें, चलिए ये बता देते है कैसे आपको लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना है इसके लिए सबसे पहलें सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं होम पेज में राष्ट्रीय वृधावस्था पेंशन पर क्लिक करें।
इसके बाद आने वाले नए इंटरफ़ेस पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें आपने सामने पेंनशरी सूची का विकल्पआयेगा जहाँ आपको अपने वर्तमान वर्ष पर क्लिक करना होगा इतना के के बाद आपके सामने Vridha Pension Yojana का लाभ पाने वाले सभी लाभार्थियीं का नाम आ जायेगा वहां उस सूची में अपना नाम देखें।
Article Bonus Reward
चुकीं की वृधावस्था पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र का होना बहुत जरूरी है, जो राज्य सरकार द्वारा यह प्रमाणित करता है की आवेदक के परिवार की वार्षिक आय इतनी है और इसके अलावा आवेदक के पास आय का भी कोई निर्धारित श्रोत नहीं है, तो अगर आपके पास राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला आय प्रमाण पत्र नही है तो इसे आप मात्र ₹15 खर्च करने यहाँ से बनवा और पढ़ें...
Nishkarsh:
राष्टीय वृधावस्था पेंशन योजना केंद्र और राज्य सरकार की सबसे लाभकारी पेंशन योजनाओं में से एक है अगर आपके घर या आस-पास में कोई 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले बुजुर्ग है तो उन्हें इस Old Age Pension Scheme के बारें हो जरूर बताएं, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Vridha Pension के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Vridha Pension Ke Application ke liye Minimum Age Kitni Honi Chahiye?
Old Age Pension Ke Liye 60 years Ya Usse Adhik Age Honi Chahiye.
Q2. Kya Husband And Wife Dono Apply Kar Sakte Hai?
Han Agar Dono Ki Age 60 Years Hai To Husband And Wife Dono Labh Utha Sakte Hai.
Q3. Pension Ke Paise Bank Me Kab Ayenge?
Vridha Pension Raashi Ka Intezaar Kar Rhe Sabhi Logon ke Liye 30 September Paise Aane Ki Date Batayi Ja Rhi Hai.
Q4. Online Application Reject Hone Par Kya Kre?
Agar Online Application Submit Krne ke Baad Form Reject Ho jaye To Sabhi Information Ko Verify Krke Dobara Try Kre.
Q5. Pension Nhi Aane Par Kahan Shikayat Kre?
Sambandhit Rajya Ki Samaj Kalyan Vibhag Ya Helpline Number Par Shikayat Kar Sakte Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।