Withdrawal PF Amount Online 2026
क्या आपको भी ज़रुरत पड़ गयी अचानक पैसों को और सोच रहे है की पीएफ का पैसे कैसे निकले ? पहले के दौर में पीएफ का पैसा निकालने के लिए हफ्तों चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन आज के मॉडर्न वर्ड में केवल 5 मिनट में घर बैठे पीएफ का पैसा निकल सकते हैं, अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) सक्रिय है और आधार, पैन तथा बैंक खाता लिंक है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन PF Withdrawal के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे की How To Withdrawal PF Amount Online EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) से ऑनलाइन पैसे निकालने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और कुछ ऐसे जरूरी नियम बताएंगे जो आपको पैसे निकालने से पहले जरूर जानने चाहिए।
What Is PF Withdrawal?
दोस्तों PF Withdrawal का सिंपल सा ये मतलब है की अपने EPFO से ज़रुरत पड़ने पर पैसे कैसे निकालें ?
कुछ कारण जिनकी वजह से कर्मचारी पैसे निकालते है-
- नौकरी छोड़ने के बाद
- रिटायरमेंट के समय
- मेडिकल इमरजेंसी
- घर खरीदने या निर्माण के लिए
- बच्चों की शिक्षा के लिए
- शादी के खर्च के लिए
- बेरोजगारी की स्थिति में
Benefits of Online PF Withdrawal
अगर आप भी PF का पैसा निकालने के लिए वही पुराना तरीका इस्तेमाल करतें है तो जान लें ऑनलाइन के फायदें :
» Time Saving
पुराने चक्करों से मिले छुटकारा साथ ही बार – बार कार्यालय जाने से भी होता है
» Fast Processing
ऑफलाइन क्लेम पास होने में 30 से 45 दिन का समय लगता था, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने पर पैसा 7 से 15 वर्किंग डेज सीधे आपके बैंक खाते में आ जाता है
» Withdrawal without company signature
अगर आपका UAN आधार से लिंक है तो आपको कम्पनी के चक्कर काटने की ज़रुरत है आप सीधे क्लेम कर सकते है
» Transparency
ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन का स्टेट्स लाइव देख सकते है आवेदन कहाँ तक पंहुचा इसके अलावा कब निकाल सकते है
» Emergency Support
बीमारी, शादी या बरोजगारी की स्थिति में आप तुरंत PF का एक हिस्सा निकाल सकते है जिससे आपकी परेशानी दूर हो जाएं
यह भी पढ़े : EFP अकाउंट में नॉमिनी नये नॉमिनी कैसे जोड़े ?
Eligibility To Withdrawal PF Amount
ऑनलाइन क्लेम निकालने के लिए इन शर्तों को पूरा करना ज़रूरी है वरना क्लेम रिजेक्ट भी हो सकता है :
-
UAN एक्टिव होना चाहिए: आपका Universal Account Number (UAN) एक्टिवेट होना चाहिए।
-
आधार लिंकिंग: आपका आधार कार्ड आपके UAN से लिंक होना जरूरी है।
-
बैंक खाता और IFSC: आपका चालू बैंक खाता (जिसमें आप पैसे पाना चाहते हैं) UAN में अपडेटेड होना चाहिए।
-
पैन कार्ड : अगर आपकी सर्विस 5 साल से कम है और आप 50,000 रुपये से ज्यादा निकाल रहे हैं, तो पैन कार्ड लिंक होना अनिवार्य है (ताकि टीडीएस न कटे)।
-
मोबाइल नंबर: आपका वही मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक है, क्योंकि इसी पर OTP आएगा।
Documents Required For Online PF Withdrawal
ऑनलाइन प्रोसेस शुरू करने के लिए दी गयी इस सूची के दस्तावेजों को तैयार रखें :
- UAN नंबर और पासवर्ड
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक या कैंसिल चेक
- पैन कार्ड
- सक्रिय मोबाइल नंबर
How To Withdrawal PF Amount Online
अगर आपके पास सभी डॉक्यूमेंट मौजूद है तो आप नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करके अपना पीएफ क्लेम कर सकते है –

1. EPFO Portal
सबसे पहले EPFO की अधिकारिक पोर्टल https://www.epfo.gov.in/ पर जाएं अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें

2. KYC और प्रोफाइल डिटेल्स
लॉग इन करने के बाद, ऊपर दिए गए मेनू में ‘Manage’ टैब पर जाएं और ‘KYC’ पर क्लिक करके सुनिश्चित करें कि आपका आधार, पैन और बैंक अकाउंट ‘Verified’ हैं। इसके बाद ‘View’ टैब में जाकर अपनी ‘Profile’ भी चेक कर लें।

3. Claim Form (Form 31, 19, 10C)
अब मुख्य मेनू में ‘Online Services’ पर जाएं और ‘CLAIM (FORM-31, 19, 10C & 10D)’ पर क्लिक करें।

यहाँ आपको ड्रॉपडाउन में कई विकल्प मिलेंगे:
-
PF Advance (Form 31): अगर आप नौकरी करते हुए एडवांस पैसा निकालना चाहते हैं।
-
Only PF Withdrawal (Form 19): अगर आप नौकरी छोड़ चुके हैं (Full & Final settlement)।
-
Only Pension Withdrawal (Form 10C): पेंशन का पैसा निकालने के लिए।
-
अपनी जरूरत के हिसाब से सही फॉर्म चुनें।
फॉर्म चुनने के बाद, पैसे निकालने का कारण (जैसे: बीमारी, शादी, घर का निर्माण आदि) और जितनी रकम चाहिए, वह दर्ज करें। अपना पूरा पता लिखें और कैंसिल्ड चेक या पासबुक की साफ स्कैन कॉपी अपलोड करें।

अंत में, डिस्क्लेमर बॉक्स को टिक करें और ‘Get Aadhaar OTP’ पर क्लिक करें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे दर्ज करें और ‘Validate OTP and Submit Claim Form’ पर क्लिक करें। आपका क्लेम सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा!
Rules regarding tax on PF withdrawal
दोस्तों पीएफ निकालने से पहले एक बार टैक्स के नियमों को ज़रूर जान लें ताकि आपकी मेहनत की कमाई कहीं बेवजह न चली जाये
- 5 साल से अधिक सेवा
- 5 साल से कम सेवा
इसके अलावा अगर आपकी सर्विस कंपनी में 5 साल से कम है तो 50,000 की निकासी पर 10% TDS चुकाना पड़ सकता है
How long does it take?
सामान्य तौर पर, ऑनलाइन क्लेम सबमिट करने के बाद ईपीएफओ (EPFO) द्वारा इसे वेरीफाई करने में 7 से 15 दिन का समय लगता है। एक बार क्लेम अप्रूव होने के बाद, राशि सीधे आपके लिंक किए गए बैंक खाते में क्रेडिट कर दी जाती है। आप पोर्टल पर जाकर ‘Track Claim Status’ के जरिए अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़े : EFP अकाउंट में नॉमिनी नये नॉमिनी कैसे जोड़े ?
Important Points
वो बातें जिन्हें क्लेम सबमिट करने से पहले ज़रूर चेक करें :
1. नाम और जन्मतिथि जाँच
सबसे ज़रूरी बात यह है की जो नाम और जन्मतिथि आपके आधार कार्ड पर है वो ही आपके UAN आईडी और बैंक जानकारी में मिलनी चाहिए
2. बैंक अकाउंट जाँच
दोस्तों आप जो खाता इस्तेमाल कर रहे है वो एक्टिव होना चाहिए कई बार बैंक मर्ज़ होने के कारण IFSC कोड बदल जाते है
3. आधार लिंक मोबाइल
पूरी प्रक्रिया को करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए ताके OTP वेरिफिकेशन किया जा सके
4. एक समय एक ही क्लेम
यदि आपके पोर्टल पर कोई क्लेम पहले से प्रोसेस में है तो नया क्लेम न करें ताकि दोनों एक साथ रिजेक्ट न हो सके
5. रिटायरमेंट फंड
PF पर सरकार की तरफ से बेहतरीन ब्याज मिलता है इसलिए जब तक बहुत ज़रूरी न हो तब तक PF क्लेम न करें
Important Question (FAQs):
Q1. मोबाइल से PF का पैसा निकाल सकते है ?
हाँ मोबाइल में EPFO पोर्टल से लॉग इन करके PF का पैसा निकला जा सकता है जिसके लिए आपको ‘CLAIM (FORM-31, 19, 10C & 10D)’ भरना होगा |
Q2. PF से कितनी राशी निकली जा सकती है ?
आप अपने PF खाते से कितनी राशी निकाल सकते है ये इस बात पर निर्भर करता है की आप पैसा क्यों निकाल रहें है आमतौर पर ज़रुरत पड़ने पर 75% तक निकल सकते है |
Q3. एक महीने में कितनी बार पीएफ निकाल सकते है ?
पीएफ खाते की कोई मासिक सीमा नही है अलग – अलग परिस्थितियों में फॉर्म 31 के तहत आवेदन कर सकते है |
Q4. नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद पीएफ निकाल सकते है ?
नौकरी छोड़ने के लगभग 2 महीने बाद पीएफ के पैसे निकाल सकते है लेकिन 100% निकालने के लिए बेरोजगारी की स्थिति हो मान्य है |
Q5. बिना रिजाइन करें पीएफ का पैसा कैसे निकाले ?
बिना नौकरी छोड़े पीएफ का पैसा नहीं निकाल सकते है लेकिन विशेष ज़रूरतों के लिए एडवांस पीएफ निकाल सकते है |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।