Skip to content

Yojana Update

Sarkari Yojana : YojanaUpdate.com provides latest Sarkari Yojana , Sarkari Yojana List, Government Scheme online apply

Yojana Update

  • Home
  • Government Schemes
  • Time Saving
  • Technology
  • Investment
  • Sarkari DNA Tools
  • Home
  • Government Schemes
  • Time Saving
  • Technology
  • Investment
  • Sarkari DNA Tools
  • Yojana
  • Featured
  • Time Saving
  • Technology

Bank of Baroda Zero Balance Account Kaise Khole

BOB Zero Balance Account Kaise Khole? Online in 5 Minutes !

September 23, 2026 by MOHD SHOAIB

BOB Zero Balance Account Opening Online 2026:

क्या आपके पास भी आय का कोई नियमित सहारा नहीं है, आप भी दूसरे लोगों की तरह बैंक सुविधाओं का लाभ लेना चाहतें है, लेकिन मन में एक डर भी है की अगर बैंक खातें में पैसा ने हुए तो बैंक पेनल्टी लगा देगा, यदि आप भी इन्ही सवालों में अपने आपको थका रहें है, तो आज के आर्टिकल में बताई जाने वाली जानकारी आप के लिए है आज मैं बताऊंगा आपको एक ऐसे Bank Account के बारे में जिसमे अगर आपके आपके खाते में Zero Balance हो तो भी आप पर बैंक कोई पेनल्टी नही लगाएगा, भारत की जानी-मानी Bank Of Baroda में BOB Zero Balance Account खोलने को ऑनलाइन सुविधा ग्राहकों को दी जाती है।

Quick Summary 

  • बैंक का नाम: Bank Of Baroda (BOB)
  • खाते का प्रकार: BOB BRO Saving Account (100% Zero Balance Account)
  • लाभ: मुफ्त RuPay Platinum Debit Card, चेकबुक, नेट बैंकिंग और UPI, NEFT, RTGS, IMPS और SMS Alerts जैसी फ्री सेवाओं के लाभ।
  • जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
  • आवेदन प्रक्रिया: bob World App के माध्यम से आधार और पैन कार्ड से 100% ऑनलाइन (Video KYC द्वारा)।

आज के दौर में सभी सरकारी तथा प्राइवेट बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन सुविधाएँ देने का निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि ग्राहकों को हर काम के लिए बैंक न आना पड़ें, BOB Zero Balance Account खोलने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाती है, नहीं ऐसे आपको बैंक जाना होता है और न हीं कोई अतिरिक्त हिडन शुल्क चार्ज देना होता है बस घर पर बैठे और ऑनलाइन माध्यम से मात्र 5 मिनट में बैंक खाता खोलें।

BOB Zero Balance Account

चूँकि बैंक ऑफ़ बड़ौदा में जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है इस लिए आपको google play store से BOB World आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन अपने फ़ोन में इनस्टॉल करनी होगी ताकि Video KYC की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकें।

BOB Zero Balance Account Kya Hai?

भारत की जानी मानी बैंक – बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने हर ग्राहक की जरूरतों का बहुत ध्यान रखती है, ग्राहकों की सुविधा और बार-बार बैंक के चक्कर लगाने से बचने के लिए यह बैंक आज के दौर में सभी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ प्रदान करती है फिर चाहे किसी को बैंक मे खाता खोलना हो या फिर बैंक से सम्बंधित कोई भी कार्य हो उसके लिए ग्राहक को बैंक जाने की कोई ज़रुरत नहीं है, इसी बैंक डिजिटल माध्यम से एक खास बैंक खाता खोला जाता है, BOB BRO Savings Account बैंक ऑफ बड़ौदा का एक फ्लैगशिप स्टूडेंट सेविंग्स अकाउंट है।

इसे 16 से 25 साल के युवाओं की डिजिटल और डेली बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस खाते की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से Zero Balance Account है। यानी अगर आपके अकाउंट में ₹0 (शून्य रुपये) भी रहते हैं, तो बैंक आपसे कोई जुर्माना या गैर-रखरखाव शुल्क नहीं लेता है। इसके अलावा, यह अकाउंट ढेर सारे डिजिटल और फाइनेंशियल बेनेफिट्स के साथ आता है।

Key Objectives of BOB Zero Balance Account

  • बैंक ऑफ़ बड़ौदा के जीरो बैलेंस अकाउंट में आपको अपने बैंक खातें में मिनिमम बैलेंस रखने की कोई आवश्यकता नहीं होती है।
  • यह एक डिजिटल अकाउंट होता है जिसमें आपको शायद ही कभी किसी बैंक जाने की ज़रूर पड़ती है क्योंकि सारे काम ऑनलाइन माध्यम से ही हो जाते है।
  • इस बैंक अकाउंट में RuPay Platinum Debit Card, चेकबुक, नेट बैंकिंग और UPI, NEFT, RTGS, IMPS और SMS Alerts जैसी सुविधाएँ मुफ्त में मिलती है।

BOB Zero Balance Account 2026 – Overview 

विवरण जानकारी
बैंक का नाम Bank of Baroda (BOB)
अकाउंट का प्रकार Zero Balance / Basic Savings Account
न्यूनतम बैलेंस अकाउंट के प्रकार और लागू नियमों के अनुसार
अकाउंट खोलने का तरीका ऑनलाइन या बैंक शाखा के माध्यम से
जरूरी दस्तावेज Aadhaar, PAN/अन्य वैध KYC दस्तावेज
मोबाइल नंबर बैंकिंग और OTP सेवाओं के लिए आवश्यक
डेबिट कार्ड पात्रता व अकाउंट नियमों के अनुसार
UPI सुविधा उपलब्ध बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से
इंटरनेट/मोबाइल बैंकिंग उपलब्ध
किसके लिए उपयोगी जिन ग्राहकों को कम/बिना न्यूनतम बैलेंस की आवश्यकता वाला सेविंग अकाउंट चाहिए

BOB Zero Balance Account Ke Fayde

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का जीरो बैलेंस अकाउंट डिजिटल खाता होने के साथ-साथ कई और लाभ पाने का एक सुनहरा मौका भी है ग्राहक के अकाउंट खोलने के बाद से ही ये सुविधाएँ चालू हो जाती है इनमे से कई सुविधाएँ तो ऐसी है जिनका लाभ आपको लाइफ टाइम मिलता रहता है, तो चाहिए जानतें है की BOB Zero Balance Account से ग्राहकों को कौन-कौन से फायदें मिलते है:

जीरो बैलेंस रिक्वायर्ड: इस बैंक खातें में आपको मिनिमम बैलेंस बनाये रखने की कोई ज़रुरत नहीं है आप अपने रोजमर्रा के कामों के लिए खाते का पूरा पैसा बिना डर के खर्च कर सकते है जिसके लिए आपको कोई पेनल्टी या अतिरिक्त शुल्क भी नहीं खर्च करना होगा।

लाइफटाइम फ्री डेबिट कार्ड: बॉब जीरो बैलेंस खातें में धारकों को एक लाइफटाइम फ्री RuPay Platinum Debit Card मिलता है जिसका उपयोग ग्राहक जब चाहे तब कर सकतें है, इस डेबिट कार्ड की सबसे खास बात है की इसमें आपको दूसरे डेबिट कार्ड की तरह कोई वार्षिक मेंटेनेंस शुल्क नहीं देना पड़ता।

फ्री SMS अलर्टस और चेकबुक: आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रौड के मामलें हमारे सामने आये दिन आतें रहतें है लेकिन बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने सभी ग्राहकों को SMS Alert की सुविधा देता है साथ ही BOB Zero Balance Account में सभी ग्राहकों को Free Bank Check Book पाने का भी लाभ मिलता है।

एजुकेशन लोन के विशेष छूट: अगर कोई भी ग्राहक भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए Education Loan लेता है तो BOB Zero Balance Account होल्डर्स को प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होती है इसके अलावा ब्याज दर में भी उसके विशेष छूट मिलती है।

Related Articles

Ab Naye Niyam Se Aise Banega Ration Card ! Click Now
Aadhaar Card Correction Kaise kare? Address, Name, DOB, Click Now

Eligibility Criteria And Required Document

Bank Of Baroda में जीरो बैलेंस खाता खोलने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है इस लिए सभी ग्राहकों को ऑनलाइन खाता खोलने के लिए पात्रता की कुछ शर्तें और ऑनलाइन आवेदन में मांगे जाने वाले कुछ दस्तावेजों को अपने पास तैयार रखना होता है ताकि आवेदन की प्रक्रिया के दौरान किसी समस्या का सामना न करना पड़ें:

  • बैंक ऑफ़ बड़ौदा में BOB BRO Saving Account खोलने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है इसके अलावा यह एक स्टूडेंट बेस अकाउंट है इस लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 16 से 25 वर्ष होनी चाहिए।

16-18 वर्ष ने नाबालिक ग्राहक अपने माता-पिता के साथ जॉइंट खाता खोलने की सुविधा का लाभ ले सकतें है जब नाबालिक ग्राहक पूर्ण रूप से बालिक हो जाए तो वह जॉइंट खातें को अपने स्वतंत्र खातें में भी बदल सकता है।

  • आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, स्कूल/कॉलेज की एडमिशन रसीद और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए क्योंकि ऑनलाइन आवेदन में Video KYC पूरी करनी होती है।

Important Official Links

BOB BRO Account Official Links Click Here
BOB World Mobile App Download Click Here
Customer Support And Services 
Click Here

BOB Zero Balance Account Online Kaise Khole?

बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने सभी ग्राहकों को bob World App के माध्यम से डिजिटल और पपेरलेस तरीके से ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा देता है तो अगर आप भी अपने बैंकिंग सफ़र की शुरुआत Bank Of Baroda के साथ करना चाहतें है तो इस प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो करें:

BOB Zero Balance Account

Step#1

  • जीरो बैलेंस बैंक खाता खोलने के लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में Bank Of Baroda सर्च करना होगा।
  • जिसके बाद पहली ही लिंक पर क्लिक करें और अब आप देखेंगे की आपके सामने बैंक की वेबसाइट का आधिकारिक होम पेज खुलकर आ जायेगा।
  • होम पेज पर आपको कई सारी Services देखने को मिलेंगी, जहाँ आपको Accounts का विकल्प चुनना होगा, अब आगे बढ़ने के बाद आपको Saving Account के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने खाते का चयन करने को कहा जायेगा, जिसमे आपको जीरो बैलेंस के लिए BOB BRO Saving Account चुनना होगा।
  • यहाँ आपकी स्क्रीन पर खाते से जुड़े कई निर्देश देखने को मिलेंगे जिसे अच्छी तरह पढ़ें और Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आपके सामने BOB BRO Zero Balance Saving Account खोलने के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • जिसमे आपको पहले आपनी व्यक्तिगत जानकारी (मोबाइल नंबर, ईमेलआईडी) दर्ज करनी होगी, इसके बाद NEXT के टैब पर क्लिक करें।

BOB Zero Balance Account

Step#2

  • इसके बाद आपको CKYC करनें के लिए अपना आधार नंबर दर्ज करके OTP Verification करना होगा, फिर PAN Card से सम्बंधित जानकारी दर्ज करें।
  • अब आगे बढ़ते ही आपको अपना कार्रेंट एड्रेस दर्ज करना होगा इसके बाद अपने नजदीकी ब्रांच का चयन करें जिसे आप आपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते है।
  • फिर जिस भी जीरो बैलेंस खातें को आपको खोलना है उसका चयन करें और फिर Proceed के टैब पर क्लिक करें, अब आगे अपने अभी तक जो भी जानकारी आपने दर्ज की है उसका एक बार सही से मिलान करें।
  • लेकिन अभी ऑनलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, आगे बढ़ने से पहले आपको Family And Nominee Details भरनी होगी, इसके बाद Additional Servises में आपको जो भी सुविधा चाहिए उसका चयन करें फिर Naxt के टैब पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आप फॉर्म के अंतिम चरण पर पहुँच जायेगें जहाँ आपको Complete Your Video KYC के टैब पर क्लिक करके Start का विकल्प चुनें।
  • Video Verification पूरा होने के बाद आपको एक मेल प्राप्त होगा जहाँ आपको खातें से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी और आपकी BOB Zero Balance Account खोलने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Note: याद रहें यह जीरो बैलेंस अकाउंट स्टूडेंट को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसमे ग्राहक की आयु सीमा 16 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक ही तय की गयी है। 

2. BOB Lite Zero Balance Saving Account

अगर आपकी आयु BOB Bro Saving Account की निर्धारित सीमा को पार कर चुकी है तो आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा का एक और जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट है जिसमे आवेदन कर सकतें है इस खाते का नाम है BOB Lite Saving Account. इस बैंक खातें को खोलने के लिए आप ऑनलाइन वेबसाइट या फिर bob World मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग कर सकतें है

BOB Lite Saving अकाउंट में सभी खाता धारकों को बैंक में पैसा रखने पर 2.75% से 3.20% तक का ब्याज मिलता है साथ ही साथ इस बैंक खातें में भी आपको फ्री डेबिट कार्ड और चेक बुक की सुविधा मिलती है, यह बैंक खाता जीरो बैलेंस होने के कारण आपको यह आजादी देता है की अगर आपके बैंक के खातें में जीरो बैलेंस भी है तो भी आपको कोई अतिरिक्त शुल्क या पेनल्टी देने की कोई ज़रुरत नहीं पड़ती

BOB Lite Saving Account में मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये आसान डिजिटल बैंकिंग और UPI Features मिलते है ये दैनिक जीवन में डेली के ट्रांसजेक्शन और रेगुलर सेविंग के लिए एक अच्छा विकल्प है, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए यह खाता बेहद उपयोगी है।

Difference between BOB BRO and BOB Lite Savings Account

सुविधा / विशेषता bob BRO Savings Account bob Lite Savings Account
लक्षित वर्ग (Target Audience) 16 से 25 वर्ष के युवा और छात्र (Youth/Students) सामान्य ग्राहक / कोई भी व्यक्ति
न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) लाइफटाइम जीरो बैलेंस लाइफटाइम जीरो बैलेंस
डेबिट कार्ड (Debit Card) निःशुल्क Rupay Platinum Debit Card (जारी करने व नवीनीकरण शुल्क फ्री) Rupay Platinum Debit Card उपलब्ध (सामान्य बैंक शुल्क लागू हो सकते हैं)
डिजिटल ट्रांसफर (NEFT/RTGS/IMPS/UPI) पूरी तरह निःशुल्क सामान्य बैंकिंग नियमों के अनुसार
चेक बुक सुविधा निःशुल्क चेक बुक उपलब्ध सीमित या बैंक के सामान्य नियमों के अनुसार
अतिरिक्त लाभ
  • निःशुल्क DD/Banker’s Cheque प्रति वर्ष
  • निःशुल्क SMS अलर्ट
  • डीमैट AMC पर 100% तक छूट
मूल डिजिटल बैंकिंग और बुनियादी बचत की सुविधाएं

Nishkarsh:

Bank of Baroda में जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने के लिए अपने ग्राहकों को ऑनलाइन सुविधा देती है आप चाहे उम्र के जिस भी पड़ाव में हो यह खाता खोल सकते है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको BOB Zero Balance Account के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. BOB Zero Balance Accounts Me Kaun Se Account Aate Hai?

BOB BRO Saving Account Aur BOB Lite Saving Account.

Q2. Kya BOB BRO Sach Me Zero balance Account Hai?

Han Agar Aap BOB BRO Account Kholte hai To Zero Balance Hone Par Bhi Aapko Koi Jurmana Nhi Dena Hoga.

Q3. BOB BRO Saving Account Kaon Open Kar Sakta Hai?

16 Se 25 Saal Ke Student Yah Saving Acconut Online Open Kar Sakte Hai.

Q4. Kya RuPay Debit Card Ke Liye Paise Dene Hote Hai?

Nhi Yah Debit Card Lifetime ke Liye Free Hota Hai.

Q5. Online Account Opening Ke Liye Kaun Se Document Chahiye?

Aadhaar Card, Pan Card And Registered Mobile  Number.

Q6. Free Cheque Book Kaise Le?

Online Opening Ke Time Aapko Additional Details Me Cheque Book Lene Ke Liye Poocha jata Hai.

Q7. Video KYC Process Me Kitna Time Lagta Hai?

Online Video Verification me 10 Se 15 Minute Ka Samay Lagta Hai.

Q8. Video KYC Beech Me Ruk Jaye To Kya Kre?

Agar KYC Beech Me Ruk Gyi Hai To Apne Internet Connection Ko Janche Aur Fir Se Try Kre.

Q9. Kisi Samasya Ke Liye Kahan Sampark Kre?

Kisi Preshani Ke Chalte Bank of Baroda Ke Helpline Number 1800 5700 / 1800 5000 Par Call Kr Sakte Hai.

MOHD SHOAIB

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि  वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।

Categories Banking, Saving Account Leave a comment
Bank of Baroda Zero Balance Account Kaise Khole

Bank of Baroda Zero Balance Account लाया है सबसे बेहतरीन फीचर, अब घर बैठे खाता खोलें

May 18, 2023 by Shivam Tiwari

Bank of Baroda Zero Balance Account Kaise Khole : दोस्तों आज हम आप लोगों से इस पोस्ट में बैंक ऑफ बड़ौदा जीरो बैलेंस अकाउंट कैसे खोलें के बारे में बात करने वाले हैं ! बैंक ऑफ …

Read more

Categories Banking, Informational, Online Apply, Saving Account, Saving Schemes, Time Saving, Yojana Updates Leave a comment
ration card

ration card संख्या से राशन कार्ड कैसे निकाले

Government Schemes, Yojana Updates
PM Kisan11 th Installment

PM Kisan11 th Installment, जानें कब जारी होगी योजना की 11 वीं किश्त सिर्फ इन्हें मिलेगा लाभ, ऐसे करें न्यू रजिस्ट्रेशन

Government Schemes, Yojana Updates
Pm kisan samman

Pm kisan samman nidhi yojana अप्लाई कैसे करें जाने पूरा प्रोसेस

Government Schemes
PM Svanidhi Yojana Kya Hai? Bina Guarantee Business Loan Kaise Len

PM Svanidhi Yojana Kya Hai? Bina Guarantee Business Loan Kaise Len

Aadhaar Biometrics Lock/Unlock Kaise Kre? Step-by-Step (2026)

Aadhaar Biometrics Lock/Unlock Kaise Kre? Step-by-Step (2026)

CIBIL Report Se Galat Loan Kaise Hataye? How To Raise Dispute In CIBIL

CIBIL Report Se Galat Loan Kaise Hataye? How To Raise Dispute In CIBIL

Sanchar Saathi Portal 2026: Chori Hua Phone Kaise Dhoondhein?

Sanchar Saathi Portal 2026: Chori Hua Phone Kaise Dhoondhein?

Flipkart SBI Credit Card 2026: Kre Festive Season Ki Mahabachat

Flipkart SBI Credit Card 2026: Kre Festive Season Ki Mahabachat

Naya Voter ID Card Kaise Banaye? Fir Se Badal Gaye Hai Niyam

Naya Voter ID Card Kaise Banaye? Fir Se Badal Gaye Hai Niyam

Categories

  • Aadhar Card
  • Ayushman Card
  • Banking
  • Birth Certificate
  • Business
  • Check Bounce Rules
  • Credit Card
  • CSC
  • Culture
  • Design
  • Development
  • Driving License
  • e Shram Card
  • e- KYC
  • Featured
  • Government Jobs
  • Government Schemes
  • Income Tax
  • Informational
  • Investment
  • Labour Card
  • Law Acts And Rules
  • Loans
  • LPG Gas
  • Online Apply
  • Online Earning
  • Online Earning Tips
  • Pan Card
  • Parivahan
  • PM Awas Yojana
  • PM Kisan Yojana
  • Ration Card
  • Saving Account
  • Saving Schemes
  • Styling
  • Technology
  • Time Saving
  • Trending Schemes
  • Uncategorized
  • Voter Card
  • Yojana Updates

Recent Posts

  • PM Svanidhi Yojana Kya Hai? Bina Guarantee Business Loan Kaise Len
  • Aadhaar Biometrics Lock/Unlock Kaise Kre? Step-by-Step (2026)
  • CIBIL Report Se Galat Loan Kaise Hataye? How To Raise Dispute In CIBIL
  • Sanchar Saathi Portal 2026: Chori Hua Phone Kaise Dhoondhein?
  • Flipkart SBI Credit Card 2026: Kre Festive Season Ki Mahabachat
  • Naya Voter ID Card Kaise Banaye? Fir Se Badal Gaye Hai Niyam
  • Best Credit Card In India 2026: Top 5 Cashback Credit Cards List
  • Online ITR Kaise Bhare 2026: Income Tax Return Filing Methods
© 2026 Yojana Update Site All Right Reserved
  • Home
  • Government Schemes
  • Time Saving
  • Technology
  • Investment
  • Sarkari DNA Tools