Sanchar Saathi Portal 2026:
अच्छा आज मैं आप लोगों से एक सवाल पूंछता हूँ मान लीजिये ये जो आपकी जेब में इतना मंहगा फोन रखा है, ये कहीं गिर जाए या फिर छोरी हो जाए तो आप क्या करेंगे? अब आप ही लोगों में से बहुत से लोग बोलेंगे की मैं तो पुलिस के पास जाऊंगा और कंप्लेंट करूंगा, तो अगर आप भी ऐसे ही लोगों की बातों में आकर पुलिस स्टेशन के चक्कर काटते है तो बस यहीं रुक जाईये आज के आर्टिकल में आप को मैं Sanchar Saathi Portal के में बताने वाला हूँ जिसके माध्यम से आप भी घर बैठे अपने खोए या चोरी हुए फ़ोन को ब्लॉक और खोज भी सकते है।
Quick Summary
- पोर्टल: Sanchar Saathi Portal.
- मुख्य कार्य: अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फ़ोन को ब्लॉक और ट्रैक करें सिर्फ 2 मिनट में।
- ज़रूरी दस्तावेज: पुलिस कंप्लेंट, डुप्लीकेट SIM नंबर और मोबाइल IMEI नंबर।
- प्रक्रिया: संचार साथी पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करने की सुविधा।
- अनब्लॉक: फ़ोन वापस मिल जाने पर पोर्टल के “Unblock Found Mobile” से दोबारा चालू कर सकते हैं।
- अतिरिक्त फीचर: आपके आधार पर कितने मोबाइल कनेक्शन एक्टिव हैं, यह जांचने और फर्जी नंबर ब्लॉक करने की सुविधा भी देता है।
आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि हमारी पूरी डिजिटल दुनिया बन चुका है। बैंकिंग पासवर्ड्स, पर्सनल फोटोज, यूपीआई ऐप्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब कुछ फोन में ही सेव रहता है। ऐसे में फोन खो जाना या चोरी हो जाना किसी बुरे सपने से कम नहीं होता।

अगर आपका फोन चोरी हो गया है, तो पैनिक करने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने नागरिकों के लिए Sanchar Saathi Portal और CEIR (Central Equipment Identity Register) सेवा शुरू की है। इस पोर्टल के जरिए आप घर बैठे अपने खोए हुए फोन को तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं और पुलिस की मदद से उसकी सटीक लोकेशन ट्रैक करवाकर उसे वापस पा सकते हैं।
Sanchar Saathi Portal Kya Hai?
भारत सरकार के दूर संचार विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला संचार साथी (Sanchar Saathi Portal) एक नागरिक-केंद्रीय वेब पोर्टल है, इसका मुख्य उद्देश्य टेलीकॉम नेटवर्क को सुरक्षित बनाना और मोबाइल यूजर्स को फ्रॉड व चोरी से बचाना है। इस डिजिटल पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने चोरी या खो जाने वाली मोबाइल फ़ोन को तुरंत ब्लॉक, ट्रैक और फ़ोन मिल जाने बाद उसे अनब्लॉक भी कर सकता है।
हालही में आने वाले सरकारी आंकड़ों की माने तो अब तक संचार साथी पोर्टल के माध्यम से लगभग 60.91 लाख फ़ोन ब्लॉक किये गये है, 37.82 लाख मोबाइल चोरी होने के बाद ट्रैक किये गये है और 10 लाख से अधिक फ़ोन उनके मालिक को सौंपा गया है, लेकिन पोर्टल पर फ़ोन की स्थिति देखने या फिर ब्लॉक करने के लिए आपको पुलिस की मदद ज़रूर लगेगी इस लिए पहले पुलिस कंप्लेंट दर्ज करें।
Sanchar Saathi Portal 2026 – Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| Portal | Sanchar Saathi |
| संबंधित विभाग | Department of Telecommunications (DoT) |
| मुख्य उपयोग | Telecom और Mobile Security Services |
| Lost Mobile | खोए या चोरी हुए मोबाइल को Block करने की सुविधा |
| Stolen Mobile | चोरी हुए मोबाइल के लिए Block/Related Request |
| IMEI | Mobile Device की पहचान के लिए महत्वपूर्ण नंबर |
| Mobile मिलने पर | Unblock Request की सुविधा |
| SIM जानकारी | अपने नाम पर जारी Mobile Connections की जानकारी देखना |
| Police Complaint | चोरी या गुम होने की स्थिति में Police Complaint महत्वपूर्ण |
| Live GPS | यह सामान्य Live GPS Mobile Tracker नहीं है |
Sanchar Saathi Portal Ke Others Features
भारत सरकार के इस पोर्टल पर आम नागरिकों को केवल फ़ोन ब्लॉक या ट्रैक ही करने की सुविधा नही मिलती बल्कि कई ऐसे लाभ भी मिलते है जिनके लिए अक्सर पैसे खर्च करने पड़ते है चलिए एक नज़र उन सुविधाओं पर भी डाल लेतें है जो इस डिजिटल पोर्टल पर आम नागरिकों को भी मिलते है :
Lost/Stolen Mobile Blocking: यदि आपकी जेब में रखा इतना महंगा मोबाइल फ़ोन जिमसे आपके फाईनेंशियल, पर्सनल और आपसे जुड़ी तमाम छोटी से छोटी जानकारी मौजूद है अगर ये किसी गलत हाथ में लग जाए तो क्या होगा, जिसका अंजादा शायद में लिए लगा पाना थोड़ा मुश्किल है, इस लिए खोए या चोरी हुए फोन को ब्लॉक करने के लिए इस पोर्टल का उपयोग किया जाता है।
Know Mobile Connections: इस पोर्टल पर एक और सुविधा लोगों को मिलती है यह पता कर सकता है की उसके आधार से कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, जिसका विवरण देखने के बाद जो मोबाइल नंबर आपके आधार से रजिस्टर्ड नहीं है उन्हें ब्लॉक करने की भी सुविधा इस पोर्टल पर उपलब्ध है।
Report Mobile Connection: हालही में मेरे साथ एक घटना हुई है जिसमे एक अनजान विदेशी नंबर से बार-बार कॉल और मेसेज आ रहे थे, फिर मुझे मेरे दोस्त ने संचार साथी पोर्टल के बारे में बताया जहाँ मैंने उन संदिग्ध और अनजान कनेक्शन की रिपोर्ट कर दी, जिसके बाद से मुझे आज तक कोई अनजान कॉल नहीं आया।
Mobile Unblocking: अगर रिपोर्ट करने के बाद पुलिस को आपका चोरी या खोया हुआ मोबाइल फ़ोन मिलता है या वो उसे ट्रैक कर लेते है, तो फ़ोन मिलने के बाद दोबारा उपयोग करने के लिए इस पोर्टल पर अनब्लॉक की भी सुविधा मिलती है।
Mobile Phone Chori Hone Ke Baad Kya Kre
यहाँ मैं आपको एक बात समझाना चाहता हूँ की सरकार के इस पोर्टल का उपयोग करने के लिए रिपोर्ट दर्ज करने से पहले आपको कुछ बुनियादी तैयारियां करनी होती है तभी आप इस पोर्टल पर सुविधाओं का लाभ ले सकते है:
1. FIR / Missing Report:
जब आपका मोबाइल चोरी हो तो पहले पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की बजाये अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर फ़ोन चोरी होने की कंप्लेंट दर्ज करें क्योंकि संचार साथी पोर्टल पर फोन ब्लॉक करने के लिए यह ज़रूरी होता है।
2. Duplicate SIM Card:
पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज करने के बाद FIR की कॉपी लेकर अपने टेलीकॉम ऑपरेटर (Jio, Airtel आदि) के स्टोर पर जाएं और खोए हुए नंबर का डुप्लीकेट SIM एक्टिवेट कराएं। पोर्टल पर OTP वेरिफिकेशन के लिए यह नंबर जरूरी है।
3. Important Documents:
इन दोनों कामों को पूरा करने के बाद आपको अपने फ़ोन का IMEI नंबर, मोबाइल खरीद का बिल, पुलिस एफआईआर की कॉपी और पहचान प्रमाण पत्र से जुड़े कुछ दस्तावेज अपने पास तैयार रखें।
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| Sanchar Saathi Official Website | Click Now |
| Block a Stolen or Lost Phone Direct Link | Click Now |
| How many SIM cards are active in my name? | Click Now |
Chori Huye Phone Ko Kaise Block Or Track Kre?
भारत सरकार के दूर संचार विभाग द्वारा शुरू किये जाने वाले इस पोर्टल में सभी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाती है, जो सभी नागरिकों का समय बचाती है तो अगर आप भी अपने फ़ोन खो जाने या चोरी होने पर पुलिस स्टेशन के चक्कर काटते है तो आज ही इस पोर्टल का प्रयोग कर आज ही अपने फ़ोन को ब्लॉक करके ट्रैक करें:

इस पोर्टल का प्रयोग करने के लिए आपको अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करें, Sanchar Saathi. और रिजल्ट में आने वाले पहले ही लिंक पर क्लिक करें, अब आपके सामने दूर संचार विभाग (DoT) का आधिकारिक होम पेज खुल के आ जायेगा।
होम पेज पर आपको कई सारी Services देखने को मिलेंगी आपको अपने चोरी हुए फ़ोन को ब्लॉक करने के लिए नीचे की तरफ स्क्रॉल करना होगा जहाँ आपको Citizen Centric Services के विकल्प दिखाई देंगे, यहाँ आपको Block Your Lost/Stolen Mobile Handset पर क्लिक करना होगा।
यहाँ आपके सामने 4 Options आयेंगे लेकिन आपको पहले ही विकल्प पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके सामने चोरी होने वाले फ़ोन को ब्लॉक करने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा, जिसमे मांगी जाने वाली जानकारी दर्ज करें।
Read Also: Online Police Complaint (e-FIR) Kaise Kre?
Form में सबसे पहले आपको Device Information भरनी होगी जिसमे पहले आपके वो मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जो चोरी होने से पहले आपके मोबाइल फ़ोन में पड़ा था, फिर आपको फ़ोन का IMEI Number, Device Model, Brand, Price Bill की जानकरी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
इसके बाद आपके सामने Lost Information दर्ज करने का विकल्प आयेगा, जिसमे आपको उस स्थान की जानकारी भरनी होगी जहाँ से आपका फ़ोन चोरी हुआ था, इसके बाद आपको यहीं पर Police Complaint की फोटो अपलोड करनी होगी।
आगे आपको Mobile Owner Personal Information का विकल्प मिलेगा जहाँ आपको अपना Name, Address Or Identity Proof से रिलेटेड जानकारी दर्ज करके मोबाइल नंबर के माध्यम से OTP Verification पूरा करें फिर अंत में Declaration वाले बॉक्स में टिक करके Proceed के विकल्प को चुने इतना करने के बाद आपका आवेदन हो जायेगा।
Note: Sanchar Saathi Portal पर फ़ोन ब्लॉक करने के लिए आपके पहले Duplicate SIM और Police Complaint करनी होगी, तभी आप इस प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
| Follow Our Youtube Channel | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
Request Status Kaise Track Kre?
आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक Request ID प्राप्त होती है जिसकी मदद से आप आवेदन के 24 घंटें बाद आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते है जिसके लिए आपको सबसे पहले पोर्टल पर जाना होगा वहां आपको Services के विकल्प में Block Your Lost/Stolen Mobile Handset पर क्लिक करना होगा, इसके बाद Check Lost/Stolen Request पर क्लिक करें।
फिर आपको आवेदन के बाद प्राप्त होने वाली Request ID को स्क्रीन पर दिख रहें खाली कॉलम में भरना होगा और कैप्चा कोड पर Submit पर क्लिक करें, इतना करने के बाद जो भी आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति होगी वो आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
Sanchar Saathi Portal – New Figure / Data point
| विवरण (Category) | मोबाइल संख्या (Volume) | सफलता दर / विवरण |
| ब्लॉक किए गए फोन (Mobiles Blocked) | ~61.01 लाख | पूरे नेटवर्क पर IMEI ब्लैकलिस्ट किया गया |
| ट्रेस किए गए फोन (Mobiles Traced) | ~37.89 लाख | नया SIM डालते ही लोकेशन ट्रैक हुई |
| बरामद हुए फोन (Mobiles Recovered) | ~14.03 लाख | पुलिस व एजेंसियों द्वारा नागरिकों को लौटाए गए |
Mobile Milne Ke Baad Unblock Kaise Kre
यहाँ बहुत से लोगों के मन में एक सवाल होता है की जब मोबाइल मिल जाए तो क्या उसे सीधे इस्तेमाल करना शुरू कर सकते है, तो इसका जवाब नहीं है क्योंकि अपने फ़ोन को दोबारा उपयोग में लाने के लिए पहले आपको इसे अनब्लॉक करना होगा।
इसके लिए सबसे पहले Sanchar Saathi Portal पर जाए नीचे की तरफ स्क्रॉल करने और अपना Block Your Lost/Stolen Mobile Handset का विकल्प चुने, फिर इसके बाद Unblock Found Mobile Handset पर क्लिक करें, अब आगे अपनी Request ID, Registered Mobile Number And Reason For Un-Blocking का विवरण दर्ज करके Submit के विकल्प पर क्लिक करें, इतना करने के बाद आपका मोबाइल फ़ोन अनब्लॉक हो जायेगा।
Nishkarsh:
अगर आप भी उन्ही लोगों में से जिनका हालही में मोबाइल फ़ोन चोरी या फिर कहीं खो गया है और आपने बस FIR करके मोबाइल नंबर को बंद करा दिया है, तो बस इतना काफी नहीं है आपको Sanchar Saathi Portal के माध्यम से अपने फ़ोन को भी ब्लॉक करें, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Sanchar Saathi Portal से के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya Sanchar Saathi Portal Such Me Kaam karta Hai?
Han Ye Bharat Sarkar Ke Department Of Telecommunication Ka Official Site Hai.
Q2. Bina Police Complaint Ke Phone Block Kiya Ja Sakta Hai?
Nhi Phone Chori Hone Ke Baad Sabse Pehle Police Complaint (FIR) Karna Zaroori Hai.
Q3. Agar Phone Chori Hone Ke Baad SIM Nikala Jaye To Bhi Phone Block Ho Sakta Hai?
Han SIM Card Nikalne Ya Lagane Se Ko Mtlb nhi hai Bina SIM Ke bhi Phone Block Ho jata Hai.
Q4. IMEI Number Kya Hota Hai?
Ye Ek Special Number Hai Jisse Device Ki Pehchan Ki jaati Hai. Sanchar Saathi
Q5. Mobile Chori Hone Ke Baad IMEI Number Kaise Pta Kre?
Chori Ho ne ke Baad IMEI Number Phone Ke Bill Ya Dibbe Ke peeche Mil jayega.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।




