Aadhar Card

PAN and Aadhaar Link Nahi Hai? Jane Link Karne Ka Online Process..

PAN and Aadhaar Link Online 2026

अगर आपका भी PAN Card और Aadhar Card एक दूसरे से लिंक नहीं है तो हो जाईये होशियार ! भारत सरकार के नए नियम के अनुसार अब अगर किसी भी व्यक्ति का आधार और पैन कार्ड लिंक नहीं होगा तो उस व्यक्ति का PAN Card Inactive हो जायेगा ऐसे में आपको घबराने की ज़रुरत नहीं हैं मैं वादा कर रहा हूँ आप लोगों से की आज का आर्टिकल पढ़ने के बाद आप बड़े ही आसानी से अपने आधार को पैन से लिंक कर पाएंगे, तो चलिए जानते है क्या है प्रोसेस !

Quick Summary

  •  अनिवार्य नियम – आयकर विभाग के अनुसार सभी धारकों का पैन कार्ड और आधार से लिंक होना ज़रूरी है। 
  • PAN and Aadhaar Link Last Date – 31 दिसंबर 2025 थी लेकिन अब पेनल्टी फीस देकर पैन और आधार लिंक कर सकते है। 
  • पेनल्टी फीस – 1,000रु 
  • लिंकिंग प्रोसेस – भुगतान करने के बाद Income Tax Portal से ऑनलाइन। 
  • छूट – भारत में न रहने वाले NRI’s और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग को विशेष छूट। 

PAN और Aadhaar Link Online भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य आयकर प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और डिजिटल बनाना है। तो अगर आपका PAN (Permanent Account Number) और Aadhaar कार्ड अभी तक लिंक नहीं है, तो आपको आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने, बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने, निवेश करने और कई वित्तीय कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक के लिए समय रहते PAN and Aadhaar Link करना आवश्यक है।

अब PAN और Aadhaar को ऑनलाइन लिंक करने की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में आधिकारिक आयकर पोर्टल पर जाकर अपना PAN और Aadhar लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल PAN नंबर, Aadhaar नंबर और Aadhaar में दर्ज नाम एवं जन्मतिथि जैसी जानकारी की आवश्यकता होती है।

PAN and Aadhaar Link Kya Hai?

दोस्तों आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले एक बार ये समझ लीजिये की पैन और आधार लिंक क्या है भारत सरकार के आयकर विभाग ने टैक्स देने वालें नागरिकों की पहचान को सत्यापित और फर्जी पैन कार्ड पर रोक लगाने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की है जिसके तहत अगर आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं होगा तो ऐसी स्थिति में आपका पैन Inoperative हो सकता है जिसके कारण बैंकिंग, ITR Filing, TDS रिफंड और कई वित्तीय कार्यों में परेशानी आ सकती है।

PAN- Aadhaar Link – Overview

विवरण जानकारी
सेवा PAN-Aadhaar Linking
विभाग Income Tax Department
प्रक्रिया Online
आवेदन माध्यम Income Tax e-Filing Portal
आवश्यक दस्तावेज PAN, Aadhaar
स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
समय 5–15 दिन (औसतन)

Important Tip : याद रहे की अब जारी हो रहे पैन कार्ड आधार से लिंक होते है लेकिन अगर आपका पैन कार्ड पहले बना है तो आपको लिंक करना अनिवार्य है। 

Aadhar se PAN Link Karna Kyu Zaroori Hai

आज के समय में पैन और आधार दोनों ही हमारी पहचान के लिए बहुत ज़रूरी है लेकिन भारत सरकार ने वित्तीय धोखाधड़ी, टैक्स चोरी और फर्जी पैन कार्ड का उपयोग करने वालों से बचाव के लिए यह नियम लागू किया है जिसकी सूची आपको नीचे दी गयी  है :

1. टैक्स चोरी पर रोक – आधार कार्ड में बायोमेट्रिक होने की वजह से कोई भी फर्जी पैन कार्ड नहीं बनवा सकता है।

2. आसान ITR प्रोसेसिंग – पैन कार्ड और आधार लिंक होने की वजह से e-Verification और ITR दाखिल करना पहले के मुकाबले अब और सरल हो गया है।

3. टैक्स रिफंड – टाइम पर टैक्स रिफंड पाने के लिए पैन कार्ड का एक्टिव होना बहुत ज़रूरी होता है।

4. बैंकिंग और निवेश की सुविधा – 50,000 से अधिक वित्तीय लेनदेन, डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड KYC के लिए एक्टिव पैन कार्ड अनिवार्य है।

What’s New In 2026 – Key Updates

आयकर विभाग के मुताबिक पैन और आधार को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 थी लेकिन अब पेनल्टी फीस देकर पैन और आधार लिंक कर सकते है, साथ ही साथ पैन कार्ड धारकों के लिए साल 2026 में कुछ और नए नियम लागू किये गये है :

  • PAN Inoperative – अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो वह पूरी तरह निष्क्रिय हो चूका होगा जिससे आपको वित्तीय सेवाओं में आने वाली परेशानी का सामना करना पड़ सकता है
  • पेनल्टी फीस – नॉर्मल धारकों के लिए Income Tax Portal के जरिये पैन लिंक करने के लिए 1,000रु का दंड (Section 234H) अभी लागू है
  •  High TDS/TCS – इनऑपरेटिव PAN की स्थिति में नियमों (Section 206AA/206CC) के अनुसार 20% या उससे अधिक दर पर TDS काटा जाता है।
  • Operative Time – शुल्क का भुगतान कर लिंकिंग रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद PAN को पुनः ऑपरेटिव होने में 30 दिनों तक का समय लग सकता है।

Important Links 

PAN And Aadhaar Link Online Click Now
PAN-Aadhaar Link Status Check Click Now
Income Tax e-Filing Portal Click Now
Challan Payment  Click Now
Instant e-PAN Service Click Now

PAN-Aadhaar Link Status Check

दोस्तों आप कैसे जान सकते है की आपका पैन-आधार से लिंक है या नहीं? तो मेरे बताये हुए इस आसान से स्टेप को फॉलो करके आप भी पता कर सकते है जिसके लिए आपको सबसे पहलें आपको अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में Income Tax सर्च करना होगा, इसके बाद आपके सामने कई पोर्टल आयेंगे लेकिन आपको पहली ही वेबसाइट पर क्लिक करना होगा, अब होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आपको Link Aadhaar/View Status का विकल्प दिखाई देगा

PAN and Aadhaar Link

जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड की संख्या दर्ज करनी होगी, फिर इसी के बाद साइड में दिख रहे View Link Aadhaar Status वाले आप्शन पर क्लिक करें अब आपके सामने PAN and Aadhaar Link की वर्तमान स्थिति आ जाएगी

PAN Aadhaar Link Penalty Fee (e-Pay Tax)

आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक करने की वर्तमान स्थिति की जाँच तो कर ही ली है लेकिन पैन-आधार लिंक करने के लिए आपको एक और चरण को पार करना होगा उसी के बाद आप ऑनलाइन माध्यम से अपने आधार को पैन से लिंक कर सकते है, सामान्य शब्दों को कहें तो आपको लिंक करने के लिए पहले पेनल्टी फीस का भुगतान करना होगा तो चलिए जानतें है की कैसे पोर्टल के माध्यम से भुगतान करना होगा:

PAN and Aadhaar Link

  • सबसे पहले इनकम टैक्स के ऑफिसियल पोर्टल पर जांए और Quick Links में e-Pay Tax पर क्लिक करें।
  • अपना PAN Number दर्ज करें और कंफर्म करने के लिए दोबारा पैन टाइप करें।

  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Continue पर क्लिक करें।

  • मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफाई करें।

  • ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद Income Tax वाले बॉक्स के नीचे Proceed पर क्लिक करें।

  • Assessment Year : वर्तमान या नवीनतम एसेसमेंट ईयर का चयन करें।

  • Type of Payment (Minor Head): Other Receipts (500) का चयन करें।

  • Sub-type of Payment: Fee for delay in linking PAN with Aadhaar चुनें।

  • Others के सामने ₹1000 की राशि अपने आप भरी हुई दिखाई देगी, फिर Continue दबाएं।

  • अपनी सुविधा अनुसार नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI), डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से ₹1000 का भुगतान करें।

  • भुगतान सफल होने के बाद Challan Receipt डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

How to Link PAN and Aadhaar Online?

तो चलिए अब जानते है की कैसे घर बैठे ऑनलाइन मध्यम से पैन और आधार को लिंक कर सकते है साथ ही इसके लिए हमें कौन से स्टेप्स अपनाने होंगे :

PAN and Aadhaar Link

  • सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में Income Tax सर्च करना होगा
  • फिर इसके बाद स्क्रीन पर दिख रही पहली ही वेबसाइट पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर Quick Links का आप्शन आयेगा
  • जहाँ आप  Link Aadhaar/View Status पर क्लिक करें, फिर अपनी पैन और आधार संख्या दर्ज करें 
  • अब Validate पर क्लिक करें, इसके बाद Continue का विकल्प चुने 
  • इसके बाद आधार कार्ड के अनुसार अपना Name as per Aadhaar दर्ज करें, फिर अपना सक्रिय Mobile Number दर्ज करें                                                                    ,
  • यदि आपके आधार कार्ड में केवल जन्म का वर्ष लिखा है, तो “I have only year of birth in Aadhaar card” वाले बॉक्स पर टिक करें।

  • “I agree to validate my Aadhaar details with UIDAI” पर टिक करके सहमति दें।

  • Link Aadhaar पर क्लिक करें, अब आपने मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा 

  • उस ओटीपी को दर्ज करें और Validate बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपकी पैन-आधार लिंकिंग की रिक्वेस्ट सफलतापूर्वक UIDAI को भेज दी जाती है।

Expert Tip : पैन को आधार से लिंक करने के लिए केवल आधार लिंक मोबाइल नंबर का ही उपयोग करें, जिससे OTP वेरिफिकेशन में कोई परेशानी न हो।

About Us For more Information

Important Links :
Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

How to Link PAN and Aadhaar via SMS?

PAN-Aadhaar को लिंक करने के लिए ₹1,000 की फ़ीस भरने के बाद, SMS के ज़रिए PAN को Aadhaar से लिंक करने के लिए ये स्टेप्स फ़ॉलो करें:

  • स्टेप 1: इनकम टैक्स ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर ‘e-Pay Tax’ पेज के ज़रिए ₹1,000 की PAN-Aadhaar लिंकिंग फ़ीस भरें और चालान/रसीद अपने पास रखें।
  • स्टेप 2: यह SMS लिखें: UIDPAN <12 अंकों का Aadhaar नंबर> <10 अंकों का PAN नंबर>
  • स्टेप 3: SMS को ‘567678’ या ‘56161’ पर भेजें।
  • आपको अपने PAN-Aadhaar लिंक के स्टेटस के बारे में एक SMS मिलेगा।

ध्यान दें: आप ऊपर बताए गए SMS तरीक़े से PAN-Aadhaar को तभी लिंक कर सकते हैं, जब आपने पहले पोर्टल के ज़रिए ₹1,000 की फ़ीस भर दी हो और आपके PAN और Aadhaar कार्ड पर आपका नाम और जन्म की तारीख़ बिल्कुल एक जैसी हो।

FAQs- Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. PAN-Aadhaar Link Status Kaise Check Kre?

Income Tax Portal Par Jakar Quick Links Me Link Aadhaar Status Ki Madad Se.

Q2. Aadhaar se PAN Link Karne Ke Liye Penalty Fees Kitni Hai?

Iske Liye Aapko e-Pay Tax Ke madhyam Se ₹1,000 Ki Penalty Fees Deni Hogi.

Q3. Agar Dono Documents me DOB Mismatch Ho To Kya Kre?

Dono Documents Me Agar DOB Mismatch hai to pehle Document Correction Kre.

Q4. Linking Request Submit Karne Ke Baad Kitna Time Lagta Hai?

Request Submit Krne Ke Baad UIDAI Se Deta Verification hone me 4 se 7 days ka Time Lagta Hai.

Q5. Kya Bina Chalan Jama Kiye Linking Request Submit Ho Sakti Hai?

Nhi PAN and Aadhaar Link Krne Ke Liye Bina Chalan Jama Kiye Linking Request Submit Nhi Ho Sakti Hai.

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PAN and Aadhaar Link के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Aadhar Card Name Update | आधार में नाम बदलने की नई प्रक्रिया 2026

Aadhar Card Name Update Online 2026

क्या आप जानते है की UIDAI ने अब Aadhar Card में नाम सुधारने के लिए प्रोसेस को और ज्यादा आसान बना दिया है, लेकिन अगर इससे जुड़ी आपके पास कोई जानकारी नहीं है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए है आज हम जानेंगे की अपने Aadhar Card Me Name Update कैसे करें और इसके लिए हमें क्या करना होगा !

Quick Summary 

  • Aadhar Card Name Update – Online Process
  • Important Document – PAN Card, Passport And Driving License
  • Time – 5 To 15 Days
  • Fees – ₹75 Only

आज के समय में आधार कार्ड हमारे सभी दस्तावेजों में से सबसे ज्यादा अहम है इसका उपयोग हम हर जगह करते है फिर चाहे वो सरकारी काम हो या फिर निजी ! आधार कार्ड हमारी डिजिटल और फिजिकल दोनों तरह से पहचान का प्रमाण बनता है लेकिन अक्सर आधार में नाम गलत होने के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसके अलावा कभी-कभी तो लोगों को केवल नाम अपडेट करवाने के लिए घंटों लम्बी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है।

सही नाम होना बैंक अकाउंट, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं, नौकरी, स्कूल-कॉलेज एडमिशन और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए आवश्यक है। यदि आधार में दर्ज नाम और अन्य दस्तावेज़ों में अंतर होता है, तो कई बार KYC सत्यापन में परेशानी आ सकती है।

इस लेख में आपको आधार कार्ड में नाम अपडेट करने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, शुल्क, पात्रता, आवेदन की स्थिति (Status) चेक करने का तरीका और महत्वपूर्ण नियमों की विस्तृत जानकारी मिलेगी। साथ ही, हम आपको यह भी बताएंगे कि नाम अपडेट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका आवेदन बिना किसी समस्या के स्वीकृत हो जाए।

Aadhar Card Name Update – Overviwe

विवरण जानकारी
सेवा का नाम Aadhar Card Name Update Online
जारीकर्ता UIDAI
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन अपॉइंटमेंट + आधार सेवा केंद्र
आवेदन शुल्क ₹75 (UIDAI के वर्तमान नियम अनुसार)
आवश्यक दस्तावेज़ पहचान प्रमाण (POI)
अपडेट समय लगभग 5 से 30 दिन
आधिकारिक वेबसाइट My Aadhar

 

Aadhar Card Name Update Kyu Zaroori hai

आधार कार्ड केवल एक पहचान पत्र नहीं है बल्कि यह हमारी डिजिटल आइडेंटिटी भी है इसमें मौजूद बायोमेट्रिक सत्यापन हमारी पहचान को पूरे भारत में मान्यता प्रदान करते है ऐसे में अगर किसी के आधार कार्ड में नाम में गड़बड़ी होने के कारण कई समस्या पैदा होती ही –

1.  सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित – अगर आपके आधार और बैंक की जानकारी में नाम मिसमैच है तो ऐसे में DBT(डीबीटी) माध्यम से मिलने वाली सरकारी योजनाओं की सहायता भी रुक सकती है।

2. वेरिफिकेशन में समस्या – नौकरी, पासपोर्ट सत्यापन और वित्तीय लेन-देन के दौरान समस्या आ सकती है।

3. सरनेम अपडेट – शादी के बाद महिलाओं को अपना सरनेम अपडेट कराने के लिए संसोधन की आवश्यक होती है।

What’s New in 2026

UIDAI के नए नियम के अनुसार पोर्टल पर कई बदलाव किये गए है जिससे लोगों को तेज सुविधा का लाभ प्राप्त हो सकें तो चलिए जानते है की 2026 में क्या नया परिवर्तन हुआ है इसके साथ-साथ जानेंगे नए नियमों के बारे में :

  • डॉक्यूमेंट सूची में विस्तार – UIDAI के नए नियमों के अनुसार अब पता और पहचान संशोधन के लिए e-Voter और ई-राशन कार्ड भी मान्य है इसी के साथ पेंशन पेमेंट ऑर्डर और इंश्योरेंस पॉलिसी  भी मान्य है।
  • शुक्ल में बढ़ोतरी – पहलें आधार में नाम अपडेट करने के लिए 50रु देने पड़ते थे लेकिन नए नियम में यह संशोधन 75रु में होता है तथा नए नियमों में मुताबिक अब बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए 125रु देना होगा।
  • बच्चों के लिए मुफ्त बायोमेट्रिक – 5 से 17 वर्ष की आयु वाले बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट करने में कोई शुक्ल नहीं लगेगा।
  • पैन आधार लिंक नियम – पैन कार्ड आधार से लिंक न होने की स्थिति में वित्तीय मामलों, बैंक KYC और ITR फाइलिंग में समस्या आ सकती है।

Document Required For Aadhar Card Name Update

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले एक बार समझ लें की ऑनलाइन Aadhar Card Name Update करने के लिए हमें किन दस्तावोजों की आवश्यकता होती है जिसके लिए नीचे सूची में दिए गयें डॉक्यूमेंट लिस्ट को ज़रूर देखें :

  • पासपोर्ट (Passport)

  • पैन कार्ड (PAN Card)

  • वोटर आईडी कार्ड (Voter ID)

  • ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)

  • विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) – महिला उम्मीदवारों के लिए (शादी के बाद नाम संशोधन हेतु)

  • सरकारी पहचान पत्र / सर्विस आईडी

  • राजपत्र अधिसूचना (Gazette Notification) – यदि आप अपना पूरा नाम बदल रहे हैं

  • राशन कार्ड (Ration Card)

How To Aadhar Card Name Change Online

दोस्तों आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत सरल है आप आर्टिकल में बतायें जाने वाले स्टेप्स को फॉलो करके बड़े आराम से नाम में संशोधन कर सकते है और घर बैठे ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सकते है :

Aadhar Card Name Update

Step#1 

  • सबसे पहले अपने ब्राउज़र में My Aadhaar की ऑफिसियल पोर्टल पर जाएं।
  • जहाँ आपको होम पेज पर नीचे की तरह स्क्रोल करने पर आपको Book Appointment का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने Login With Mobile OTP का आप्शन आयेगा।
  • अब अपना नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके Sand OTP वाले आप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Authenticate With OTP पर क्लिक करें।

Aadhar Card Name Update

Step#2

  • अब लॉग इन होने के बाद Centre Appointment का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करने के बाद।
  • आपके सामने Online Aadhar Appointment बुक करने के लिए कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • फिर इसके बाद अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का चयन करें और अपनी पसंदीदा डेट पर अपॉइंटमेंट बुक करें।
  • इसके बाद Next Page खुलेगा जिसमे आपको अपना नया नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपके सामने Select करने का Option आ जायेगा, तो आपको जिन भी चीजों का संशोधन करना है उसे चुने।

Aadhar Card Name Update

Step#3

  • अब Next पर क्लिक करते ही आपके सामने Supporting documents अपलोड करने का विकल्प आएगा।
  • जहाँ आपको अपने नाम के साथ Proof of Identity वाले डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद जो भी जानकारी अपने दर्ज की है एक बार उसका मिलान कर लेना है।
  • फिर आपको ऑनलाइन संशोधन के लिए फीस का भुगतान करना होगा लेकिन आप आधार सेवा केंद्र पर भी भुगतान कर सकते है।
  • अब इसके बाद अपना  Aadhar Card Name Update Appointment बुक हो चुका है बुकिंग की स्लिप को डाउनलोड कर लें।

Pro Tip – ध्यान रहें पोर्टल पर फीस आपके चुने गये विकल्पों के आधार पर तय होती है। 

Check Aadhaar Update Status

दोस्तों ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आधार में नाम अपडेट होने में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगता है इस स्थिति में आप ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन का स्टेटस भी देख सकते है जिसके लिए आपको क्या करना होगा :

  • myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएँ।

  • Check Enrolment & Update Status पर क्लिक करें।

  • अपना URN (Update Request Number) या SRN और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  • Submit पर क्लिक करते ही आपके अपडेट का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

How to change your name on Aadhaar after marriage

दोस्तों आज के समय में जब महिलायें शादी करके अपने नए जीवन की शुरुआत करती है तो उनके सामने सबसे बड़ी समस्या होती है की अपने डॉक्यूमेंट पर सरनेम कैसे बदला जायेगा तो जान लीजिये की UIDAI ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन और सरल बनाया है जिसके तहत अपने लास्ट नेम को बदलने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट देना होता है, साथ ही इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप अपने लास्ट नाम को आसानी से बदल सकती है।

Aadhar Card Name Update Online – Important Links

सेवा लिंक
UIDAI आधिकारिक वेबसाइट UIDAI Official Website
MyAadhaar Portal MyAadhaar Portal
आधार अपडेट (नाम, पता आदि) Update Your Aadhaar
आधार अपडेट स्टेटस चेक करें Check Aadhaar Update Status

 

Aadhar Card Name Change Important Points

लोग अक्सर Online Aadhar Update में बहुत बारीक सी गलतियों का ध्यान नहीं रखते जिसके कारण कई बार मामूली सी ही गलती होने पर उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है तो चलिए जानते है की हमे ऑनलाइन आवेदन करते समय किन गलतियों से बचना है :

1. डाक्यूमेंट्स में नाम मिसमैच होना – हममे से कई लोग ऐसे ही जिनके डॉक्यूमेंट में नाम अलग-अलग या कोई मिस्टेक है ऐसे स्थिति में पहले अन्य दस्तावेजों की जानकारी सुधारने की आवश्यकता होती है।

2. धुंधली फोटो – जब पोर्टल पर फोटो अपलोड करने का विकल्प आता है तो ज्यादातर लोग धुंधली फोटो ही अपलोड कर देतें है जिसके कारण उनका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है।

3. नाम संसोधन सीमा – UIDAI के मुताबिक आप आपके जीवन काल में केवल 2 बार ही अपना Name Update कर सकते है।

4. मोबाइल नंबर आधार से लिंक न होना – अक्सर पोर्टल पर लॉग इन करने पर लोगो को पता ही नहीं होता है की उनका कौन सा मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है जिसके कारण उनका पोर्टल पर लॉग इन ही नहीं हो पता है।

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Aadhar Me Name Update Kitni Bar kar sakte hai?

UIDAI Ke Anusaar aap Lifetime me Kewal 2 baar hi Aadhar me name Update kar sakte ho.

Q2. Aadhaar update hone me kitna samay lagta hai?

Is process ko poora hone me lagbhag 10 se 15 din ka samay lagta hai.

Q3. Aadhar Card Name Update krne me kitna shulk dena padta hai?

2026 ke New Rules ke mutabik ab aapko adahr me Name Update Krne Ke liye ₹75 ka payment krna hoga.

Q4. शादी के बाद सरनेम कैसे बदलें ?

शादी के बाद सरनेम अपडेट करने के लिए महिलाओं को मैरिज सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होता है।

Q5. क्या आधार में नाम बदलने के लिए मोबाइल नंबर लिंक होना ज़रूरी है?

हाँ आधार में नाम बदलने के लिए मोबाइल नंबर लिंक होना ज़रूरी होता है क्यूंकि OTP उसी नंबर पर आता है।

Q6. अगर 2 बार की लिमिट ख़त्म हो जाए तो नाम कैसे बदले?

ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय कार्यालय और राजपत्र अधिसूचना के ज़रिये नाम में बदलाव किया जा सकता है।

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Aadhar Card Name Update के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Aadhaar Document Update

Aadhaar Document Update | How to Update Aadhaar Card Online

Aadhaar Document Update Online 2026

क्या आप जानते है की UIDAI ने 10 साल पुराने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना अवश्यक कर दिया है बिना अपडेट के आप आधार अमान्य भी घोषित हो सकता है तो अगर आपने भी अभी तक अपने आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट नही किये है तो आज का ये आर्टिकल आप लोगों के लिए ही है !

Quick Summary

  • ऑफिसियल पोर्टल – My Aadhaar 
  • किन्हें करना अनिवार्य – जिन लोगों का आधार 10 साल पुराना है
  • फ्री ऑनलाइन समय-सीमा – 14 जून 2027 तक यह ऑनलाइन सेवा मुफ्त है
  • ऑफलाइन शुल्क – 75रु का भुगतान करना होगा

आधार कार्ड आज भारत के सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज़ों में से एक है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, मोबाइल सिम खरीदने, पैन कार्ड लिंक करने और पासपोर्ट बनवाने तक लगभग हर जगह आधार की आवश्यकता पड़ती है तो अगर आपका भी आधार बने हुए 10 वर्ष या उससे अधिक समय हो गया है और उसके बाद कोई दस्तावेज़ अपडेट नहीं किया गया है, तो नवीनतम दस्तावेज़ अपलोड करके Aadhaar Card रिकॉर्ड को अपडेट करें। इससे आधार डेटाबेस अधिक सटीक और सुरक्षित बना रहता है तथा सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं, पेंशन, छात्रवृत्ति, गैस सब्सिडी, मोबाइल सिम सत्यापन और अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती।

Aadhaar Document Update Kaise Kre?

Aadhaar Document Update Online की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और इसे घर बैठे UIDAI के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। उपयोगकर्ता अपने आधार नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करके आवश्यक पहचान एवं पते के दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं। दस्तावेज़ जमा होने के बाद UIDAI द्वारा उनका सत्यापन किया जाता है और सफल सत्यापन के पश्चात अपडेट की जानकारी आधार रिकॉर्ड में दर्ज कर दी जाती है।

यदि आपका पता बदल गया है या आपके पास नया पहचान प्रमाण उपलब्ध है, तो समय पर दस्तावेज़ अपडेट करना बेहतर रहता है। अपडेट के बाद आप ऑनलाइन स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं और आवश्यकता होने पर नया e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं।

Aadhaar Document Update Highlights

विषय जानकारी
लेख का नाम Aadhaar Document Update Online 2026
संबंधित विभाग UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण)
सेवा आधार दस्तावेज़ ऑनलाइन अपडेट
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टल myAadhaar / UIDAI

Aadhaar Document Update Kya Hai?

आधार दस्तावेज अपडेट का तात्पर्य अपने आधार रिकॉर्ड में अपनी वर्तमान पहचान का प्रमाण (Proof of Identity – POI) और पते का प्रमाण (Proof of Address – POA) को पुनः सत्यापित करने के लिए नए वैध दस्तावेजों को अपलोड करना है। यह प्रक्रिया आधार में नाम, जन्मतिथि या पता बदलने से अलग है। इसमें केवल आधार रिकॉर्ड को नए और वैध दस्तावेज़ों के माध्यम से सत्यापित किया जाता है।

Kyu Zaroori hai 10 Years Old Aadhaar Documents Update Karna? 

UIDAI की ऑफिसियल गाइडलाइन के मुताबित अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना है इसके अलावा आपने अभी तक इसमें कोई भी डॉक्यूमेंट को अपडेट नहीं कराया है तो आपको अपने आधार डॉक्यूमेंट को re-validate करना अनिवार्य है, आधार डॉक्यूमेंट अपडेट से हमें कई लाभ भी मिलते है:

मुख्य लाभ :

  • सटीक पहचान रिकॉर्ड – बायोमेट्रिक डेटा को धोखाधड़ी से बचाना
  • KYC में आसानी – बैंक खाता खोलते समय या नया सिम कार्ड लेने के टाइम पर वेरिफिकेशन में कोई परेशानी न होना
  • DBT ट्रांसफर – सरकारी योजनाओं में DBT के माध्यम से पैसे सीधे बैंक खाते में पहुँचाने की सुविधा

Aadhar Update Document List :

दोस्तों अगर आप भी ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में डाक्यूमेंट्स अपडेट करना चाहते है आपको नीचे List Of Aadhaar Update Document दिखाई दे रही होगी जिसे आपको सुनिश्चित तौर आवेदन से पहले तैयार रखना होगा :

Proof Of Identity (POI) 

  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड / e-PAN Card
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • नरेगा/ मनरेगा जॉब कार्ड

Proof Of Address (POA)

  • राशन कार्ड
  • 3 महीने पुराना बिजली का बिल
  • गैस कनेक्शन बिल
  • रेंटल एग्रीमेंट
  • पासपोर्ट
  • प्रोपर्टी टैक्स रसीद

What’s New in 2026:

क्या आप जानते है UIDAI की ऑफिसियल गाइडलाइन के मुताबित कई नए बदलाव किये गये है जिसे जानना आप सभी लोगो के लिए बहुत ज़रूरी है तो आईये जानते है की पहले के मुकाबलें साल 2026 में ऑफिसियल पोर्टल में कौन-कौन से बदलाव किये गये है :

विषय / सेवा (Feature) पुराने नियम (Previous Rules) 2026 के नए नियम (New Rules 2026)
फ्री ऑनलाइन अपडेट डेडलाइन 14 जून 2026 तक 14 जून 2027 तक बढ़ा दी गई
मान्य दस्तावेज़ (Valid Documents) सीमित दस्तावेज़ सूची विस्तारित सूची: e-Voter ID, e-Ration Card, CGHS/ECHS/ESIC कार्ड, मैरिज/डिवोर्स सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पॉलिसी, राशन/पेंशन कार्ड आदि शामिल।
ऑफलाइन सेंटर शुल्क  डेमोग्राफिक: ₹50/- डेमोग्राफिक/डॉक्यूमेंट अपडेट: ₹75/-
बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क ₹125/- ₹125/- (नोट: 7 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट मुफ़्त)
डिजिटल डॉक्यूमेंट्स की मान्यता केवल फिजिकल स्कैंड कॉपी DigiLocker और ऑनलाइन वेरिफाइड e-Documents को प्राथमिकता।
बच्चों और परिवारों के लिए अपडेट जटिल प्रक्रिया Head of Family (HoF) आधारित प्रक्रिया को बेहद सरल किया गया।
जन्म तिथि (DOB) / लिंग संशोधन सामान्य नियम जीवन में केवल 1 बार (Strict 1-time Correction) संशोधन की अनुमति।

Read Also : How to apply online to link your mobile number with Aadhaar? Complete details.

Aadhaar Document Update Online Kaise Kre?

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है तो आप भी घर बैठे इस ऑनलाइन सेवा का लाभ उठाकर फ्री में अपने आधार के डॉक्यूमेंट को अपडेट कर सकते है जिसके लिए आपको मेरे बताये गये इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा :

Step#1

  • सबसे पहले अपने ब्राउज़र में My Aadhaar की ऑफिसियल पोर्टल पर जाएं
  • जहाँ आपको होम पेज पर नीचे की तरह स्क्रोल करने पर आपको Document Update का विकल्प दिखाई देगा
  • जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने Supporting Document की लिस्ट आएगी
  • इसके बाद Click To Submit पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने Login With Aadhaar OTP का विकल्प आयेगा जहाँ आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा
  • फिर इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Login With OTP पर क्लिक करें
Aadhaar Document Update
Aadhaar Document Update

Step#2

  • लॉग इन करने के बाद आपके फिर से Document Update के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर आपका नाम, लिंग, जन्मतिथि और पता दिखाई देगा।
  • यदि दी गई जानकारी सही है, तो नीचे दिए गए “I verify that the above details are correct” के चेकबॉक्स पर टिक करें और “Next” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने डॉक्यूमेंट अपलोड करने का पेज खुल जायेगा।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से अपनी पसंद का पहचान प्रमाण पत्र (जैसे- PAN Card, Voter ID) चुनें और उसकी स्कैन कॉपी/फोटो अपलोड करें।
  • इसके बाद पते के प्रमाण पत्र (जैसे- Electricity Bill, Bank Statement) का चयन करें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद नियमों और शर्तों पर सहमति दें और “Submit” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर 14-अंकों का Update Request Number (URN) जनरेट होगा।

Pro Tip: ध्यान रहे की जो भी डॉक्यूमेंट आप अपलोड करने वाले है उसका साइज़ 2 MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए 

Yahan Click Karke Kren Documents Resize.

My Aadhaar Document Update Status Check:

क्या आप जानते है की आधार ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट करने के बाद मुख्यता 30 से 40 दिन लगते है अपडेट होने में लेकिन आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की स्थिति की जाँच भी कर सकते है और पता लगा सकते है की क्या आपके आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट हुए है या नहीं :

https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।

“Check Enrolment & Update Status” के विकल्प पर क्लिक करें।

अपनी रसीद पर दिया गया 14-अंकों का URN नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें।

आपका अपडेट का वर्तमान स्टेटस (जैसे- Under Process, Success, or Rejected) स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Important Points:

  • स्पष्ट स्कैन कॉपी: केवल साफ और पढ़ने योग्य दस्तावेज़ ही अपलोड करें। धुंधली (Blur) तस्वीरें रिजेक्ट हो सकती हैं।

  • नाम व पते का मिलान: आपके द्वारा अपलोड किए गए कागजात में नाम और एड्रेस का स्पेलिंग आधार रिकॉर्ड से मेल खाना चाहिए।

  • मूल दस्तावेज: ज़ेरॉक्स (Xerox) के बजाय हमेशा ओरिजिनल कॉपी को स्कैन करके अपलोड करें।

  • सपोर्टेड फॉर्मेट: फाइल केवल PDF, JPEG, या PNG फॉर्मेट में ही होनी चाहिए और उसका साइज़ 2MB तक सीमित होना चाहिए।

Expert Tip: हमेशा आधिकारिक पोर्टल (myAadhaar) का ही उपयोग करें और अपलोड करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके दस्तावेज में नाम व पता आपके आधार के विवरण से बिल्कुल मेल खाते हैं।

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Aadhaar Card Online Document Update Krne Ki Last Date Kya Hai?

UIDAI Ke Anusaar Documents Update Me Badlaav Kiye Gye Hai Ab New Date 14 June 2027 Hai.

Q2. Online Aadhaar Document Update Ki Fees Kitni Hai?

Agar Aap Online Madhyam Se Apne Adhaar Document Ko Update Krte Hai To Aapke Liye Yah Process Ek Dum Free Hai.

Q3. Kin Logo Ke Liye Apna Adhaar Update Krna Zaroori Hai?

Agar aapka Adhaar Card Bane 10 Saal Ho gye hai to aapko apne Adhar Document Update karna Zaroori hai.

Q4. Kya Document Update Krne Pe Mere Adhaar me Name aur Address Badal Jayega?

Nhi Yah Process Keval Aadhar me Apki Jankari Update krne ke liye hai Aadhaar me badal ke liye Aapko Dusra Process Chunna Hoga.

Q5. डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए क्या आवश्यक है?

आपके आधार का मोबाइल नंबर से लिंक होना ताकि OTP के जरिये लॉग इन किया जा सके

Q6. आवेदन करने के बाद अपडेट डॉक्यूमेंट अपडेट होने में कितना समय लगता है?

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट होने में 15 से 30 दिन का समय लगता है

Q7. बिना मोबाइल नंबर लिंक हुए आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट कैसे करें?

इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा और ऑपरेटर से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से अपडेट करने होगा

Q8. Which Documents are Required For Aadhar card update?

To update your Aadhaar card, you need two types of documents: proof of identity and proof of address.

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमे आपको Aadhaar Document Update के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Aadhaar Card Correction

Aadhaar Card Correction Kaise kare? Address, Name, DOB, Mobile Number

Aadhaar Card Correction Kaise kare? 2026

दोस्तों क्या आपके भी आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत दर्ज है और आपको समझ नहीं आ रहा की जानकारी कैसे बदलें या पहले क्या करना होगा तो आपके इन सवालों का जवाब मैंने इस आर्टिकल में दिया है तो इस ब्लॉग को ध्यान से पढ़ें।

Quick Summary:

  • Official Portal- My Aadhaar 
  • Select location- अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र को चुने।
  • Select the update option- आपको अपने आधार में जो जानकारी बदलनी है उसका चयन करें।
  • Confirmation and Payment- ऑनलाइन पेमेंट का भुगतान करके प्रोसेस को सफल बनायें।

आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है बल्कि इससे हमारी डिजिटल पहचान को भी प्रमाणिकता मिलती है जैसे किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या किसी बैंक में नया बैंक खाता खुलवाना हो तो सबसे पहले हमसे Aadhaar कार्ड की ही मांग की जाती है लेकिन अक्सर लोगो के Aadhaar Card में गलतियाँ होने के कारण कई लोग इन सरकारी लाभकारी सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाते तो अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो घबराये नहीं !

आज का यह आर्टिकल आप लोगों के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी साबित होने वाला है क्यूंकि आज के हमारे इस ब्लॉग में Aadhaar Card Correction Kaise kare? के बारे में विस्तार से बताया गया है साथ ही 2026 में कौन से नए बदलाव किये गये है इस पर विस्तार से चर्चा की गयीं है इस लिए इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़ें।

Aadhaar Card Correction
Aadhaar Card Correction

Aadhaar Card Correction Kaise kare?

आज के समय में Aadhaar Card भारत के सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेजों में से एक है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, PAN लिंक करने, मोबाइल सिम खरीदने और पासपोर्ट बनवाने तक लगभग हर जगह आधार की आवश्यकता होती है। इसलिए आधार में दर्ज जानकारी सही और अपडेट होना बेहद जरूरी है। सरकार द्वारा निर्धारिक नए नियमों के अनुसार अब आधार कार्ड में करेक्शन करने के लिए डॉक्यूमेंट की सूची में बदलाव किये गयें है जिससे इस प्रक्रिया को और सरल बनाया जा सकें।

तो अगर आपके आधार कार्ड में भी Name, Address, Mobile Number, DOB, ईमेल आईडी या अन्य जानकारी गलत है, तो आप इसे आसानी से अपडेट कर सकते हैं। UIDAI नागरिकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आधार अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है, जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से Aadhaar Update कर सकते है।

Aadhaar Card Correction Chart (2026 New Rules)

सुधार का प्रकार (Correction Type) मोड (Online / Offline) 2026 के नए नियम व लिमिट (New Rules & Limits) सरकारी फीस (Fee) आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
नाम (Name) ऑनलाइन / ऑफलाइन जीवन में केवल 2 बार बदल सकते हैं। शादी के बाद सरनेम बदलने की प्रक्रिया अब अधिक डिजिटल हो गई है। ₹50 पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस
जन्मतिथि (DOB) ऑनलाइन / ऑफलाइन जीवन में केवल 1 बार बदल सकते हैं। 2026 के नियमों के अनुसार केवल वैध जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) या 10वीं की मार्कशीट ही मुख्य रूप से स्वीकार्य है। ₹50 जन्म प्रमाण पत्र, 10th मार्कशीट, पासपोर्ट
लिंग (Gender) ऑफलाइन (आधार केंद्र) जीवन में केवल 1 बार बदला जा सकता है। अब इसके लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और आधार केंद्र जाना अनिवार्य है। ₹50 स्व-घोषणा पत्र या मेडिकल सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
पता (Address) ऑनलाइन / ऑफलाइन इसे आप असीमित बार (No Limit) बदल सकते हैं। यदि आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, तो ‘Head of Family’ (HOF) के आधार पर ऑनलाइन बदलना अब और आसान हो गया है। ₹50 बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट, बैंक पासबुक, पानी का बिल
मोबाइल नंबर / ईमेल सिर्फ ऑफलाइन सुरक्षा कारणों से यह ऑनलाइन नहीं होता। हालांकि, 2026 में IPPB (डाकिया सेवा) के जरिए घर बैठे या ऑनलाइन स्लॉट बुक करके केंद्र पर तुरंत अपडेट कराया जा सकता है। ₹50 किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं (No Document Required)
बायोमेट्रिक्स (फोटो/फिंगरप्रिंट) सिर्फ ऑफलाइन (आधार केंद्र) 5 और 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए अनिवार्य (Mandatory) बायोमेट्रिक अपडेट बिल्कुल फ्री है। बड़ों के लिए अपडेट कराने पर शुल्क लागू है। ₹100 किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं (No Document Required)

Eligibility To Aadhar Correction

दोस्तों अगर आप भी अपने आधार में किसी भी प्रकार का बदलाव करना चाहतें है तो एक बार UIDAI द्वारा निर्मित कुछ महत्वपूर्ण शर्तों को एक बार जरूर जाँच ले ताकि प्रक्रिया के दौरान की परेशनी का सामना न करना पड़ें :

  • नाम सुधार (Name Correction): आपके पास नया कानूनी नाम दर्शाने वाला वैध सरकारी दस्तावेज होना चाहिए।

  • जन्मतिथि सुधार (DOB Correction): आपके पास केवल एक बार सुधार का मौका होता है, जिसके लिए आधिकारिक जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट होना अनिवार्य है।

  • पता सुधार (Address Correction): आपके नाम पर वर्तमान पते का प्रमाण होना चाहिए या आप परिवार के मुखिया (HOF) की सहमति से इसे बदल सकते हैं।

  • मोबाइल नंबर अपडेट (Mobile Number Update): इसके लिए किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं है, बस आपको स्वयं आधार केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

  • ऑनलाइन सुधार की मुख्य शर्त: आपका वर्तमान या पुराना कोई भी एक मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए ताकि लॉगिन के लिए OTP प्राप्त हो सके।

Read Also: Kaise Pata Kre Aapke Naam Se Kitne SIM Card Active Hai?

Documents For Aadhaar Correction

2026 के नए नियमों के अनुसार अगर आपको किसी भी प्रकार का कोई बदलाव अपने आधार कार्ड में करवाना है तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है जो इस सूची में बताये गये है :

1. प्रूफ ऑफ़ आइडेंटिटी – पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर पासपोर्ट

2. प्रूफ ऑफ़ DOB – 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र

3. प्रूफ ऑफ़ एड्रेस – बिजली का बिल, पानी का बिल और बैंक पासबुक

4. मोबाइल नंबर – OTP वेरिफिकेशन के लिए

Important Links for Aadhaar Correction Online (2026)

सेवा का नाम (Service Name) मुख्य काम (Purpose) आधिकारिक लिंक (Official Link)
मुख्य आधार पोर्टल (MyAadhaar) लॉगिन, नाम/पता सुधार, और सभी ऑनलाइन सेवाएं Click Here
अपॉइंटमेंट बुकिंग (Slot Booking) मोबाइल नंबर बदलने या नया आधार बनाने के लिए स्लॉट बुक करना Click Here
स्टेटस चेक (Check Status) सुधार (Correction) या नए आधार का स्टेटस ट्रैक करना Click Here
डाकिया सेवा (IPPB Request) घर बैठे डाकिया (Postman) के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट कराना Click Here

Online Aadhar Card Correction Kaise kare?

अगर आपके के भी आधार कार्ड में किसी प्रकार की कोई त्रुटी है तो ऑनलाइन माध्यम से बदलाव करना अब और भी आसान हो गया है आधार कार्ड में Name, Address, Mobile Number, DOB किसी भी गलती को सुधारने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें :

Step#1

  • सबसे पहले आपको अपने फ़ोन या फिर कंप्यूटर से My Aadhaar की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जहाँ पोर्टल के होम पेज पर आपको कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस दिखाई देगा।
  • फिर इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आपको ‘Book Appointment’ एक ऑप्शन देखेगा जिस पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो अब आपको पोर्टल पर लॉग इन करने को कहा जायेगा।
  • अब इसके बाद आपको अपना नाम और मोबाइल नम्बर डालकर OTP द्वारा वेरिफिकेशन करना होगा।
Aadhaar Card Correction
Aadhaar Card Correction

Step#2

  • जब आप पोर्टल पर लॉग इन हो जायेंगे उसके बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक करने के कुछ जानकारी भरनी होंगी।
  • सबसे पहले आपको अपना Age Group सेलेक्ट करना होगा, फिर किस टाइप की सर्विस आपको चाहिए इसका विकल्प चुनना होगा।
  • पोर्टल पर यह जानकारी भरने के बाद आपको अपना आधार सेंटर चुनना होगा जहाँ आप सेंटर लोकेशन से भी ढूंढ सकते है।
  • अब आपके सामने आधार सेवा केंद्र की पूरी लिस्ट आ जायगी जिसमे अपनी सुविधा के हिसाब से सेंटर का चयन करें।
  • इसके बाद Book वाले ऑप्शन पर क्लिक करके तारीख और समय चुनें।

Step#3

  • आपके सामने एक पेज खुलेगा जहाँ आपको वह ऑप्शन चुने जिसमे आपको करेक्शन करना है।
  • अब आपके नीचे वाले कॉलम में आपको अपना नया नाम लिखना होगा।
  • इसके साथ आपको यह सलेक्ट करना होगा की नाम सुधारने के लिए आप कौन सा डॉक्यूमेंट दे रहे है।
  • अब आप सभी को अपनी नई DOB और उससे रिलेटेड डॉक्यूमेंट को चुनना होता है।
  • इसके बाद अपना नया मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

Read Also: Kaise Pata Kre Aapke Naam Se Kitne SIM Card Active Hai?

Aadhaar Card Correction
Aadhaar Card Correction

Step#4

  • समरी पेज को एक बार सहीं से जांचने के बाद NEXT टैब पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको आधार करेक्शन के लिए फीस का भुगतान करना होगा, फिर डाउनलोड स्लिप करके उसे सुरक्षित रखें।
  • इसके बाद आपको चुने हुए निर्धारित समय पर आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
  • जहाँ आपको अपना बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा फिर आपका आधार करेक्शन का प्रोसेस पूरा हो जायेगा।

Important Information

ध्यान रहें की आधार कार्ड में केवल एड्रेस बदलने के लिए आपको किसी भी Appointment को बुक करने की ज़रुरत नहीं है पता आप ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही बदल सकते है बस आपको कोई मौजूदा पते का प्रमाण देना होता है और निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होता है इसके अलावा किसी भी आधार सेवा केंद्र पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती।

Aadhar Card Correction Status Kaise Check kare?

Aadhaar Update रिक्वेस्ट के बाद आप ऑनलाइन ही आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते है की आपका आधार अभी सुधरा या नहीं जिसके लिए इस स्टेप्स को फॉलो करें :

  • MyAadhaar पोर्टल पर जाएं।

  • ‘Check Enrolment & Update Status’ पर क्लिक करें।

  • अपना SRN (Service Request Number) दर्ज करें।

  • कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें। आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपकी रिक्वेस्ट ‘In Process’ है, ‘Accepted’ हो चुकी है या ‘Rejected’।

Expert Tip – आधार कार्ड में ऑनलाइन सुधार सबमिट करने से पहले अपलोड किए गए दस्तावेज़ की स्पष्टता और स्पेलिंग को अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि विवरण मैच न होने पर UIDAI आपकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर देता है और फीस वापस नहीं होती।

FAQs- Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Kya Aadhaar Me Mobile Number Badalne Ki koi Online Prakriya hai?

Nhi Agar Aap Mobile Number Badalna Chahte hai To Apko Online Appointment Book Krni Padegi.

Q2. Main Aadhaar Card Me Apna Name Kitni Baar Badal Sakta Hoon?

UIDAI Ke Rules Ke Hisaab Se Aadhaar Me Sirf 2 Baar Hi Name Chenge Kr Sakte Hai.

Q3. DOB Correction Ki Limit Kya Hai?

Aap Aadhaar Me DOB Life Time Me Sirf Ek Hi Baar Sudhaar Sakte Hai.

Q4. क्या बिना किसी डॉक्यूमेंट के आधार में पता बदला जा सकता है?

हाँ आप Head of Family – HOF (परिवार के मुखिया) के विकल्प से बिना किसी डॉक्यूमेंट के आराम से पता बदल सकते है।

Q5. 2026 में DOB के लिए क्या ज़रूरी है?

नए नियम के तहत अब आधार में DOB बदलने के लिए 10वीं की मार्कशीट और जन्म प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।

Q6. 10 साल पुराने आधार कार्ड के लिए नया नियम क्या है?

जिन लोगों का आधार 10 साल पुराना है उन्हें आधार डॉक्यूमेंट अपडेट करना अनिवार्य है।

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमे आपको Aadhaar Card Correction Kaise kare? के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Aadhar Card Address

Aadhar Card Address Kaise Change Kare | लागू हुयें नए नियम

अगर आपने नया घर लिया है, किराए के मकान में शिफ्ट हुए हैं, शादी के बाद पता बदल गया है या किसी अन्य कारण से आपका पता बदल चुका है, तो Aadhar Card Address Change Online की सुविधा के माध्यम से आप घर बैठे आसानी से अपना नया पता अपडेट कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सुरक्षित बनाई है, जिससे आधार धारक बिना किसी लंबी लाइन या कार्यालय के चक्कर लगाए अपने पते में संशोधन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आधार एड्रेस अपडेट करने के लिए आपके आधार नंबर से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है, क्योंकि सत्यापन के लिए OTP उसी नंबर पर भेजा जाता है। लॉगिन करने के बाद नया पता दर्ज करना होता है और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं। दस्तावेज़ सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद आपका नया पता आधार डेटाबेस में अपडेट कर दिया जाता है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको Aadhar Card Address Change Online की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता, शुल्क, स्टेटस चेक करने का तरीका, सामान्य समस्याओं के समाधान और महत्वपूर्ण सुझावों की विस्तृत जानकारी देंगे।

Why is important to update address on the Aadhaar card?

आधार कार्ड में पता अपडेट होने के कई महत्वपूर्ण कारण है इस प्रकार है :

  • आधिकारिक पहचान: यह आपके वर्तमान निवास स्थान का सबसे मजबूत कानूनी प्रमाण है।

  • सरकारी योजनाएं: कई राज्य और केंद्र सरकार की योजनाएं आपके स्थानीय पते के आधार पर ही लाभ प्रदान करती हैं।

  • बैंकिंग सेवाएं: नया बैंक खाता खोलने या मौजूदा खाते में केवाईसी (KYC) अपडेट करने के लिए सही पते की आवश्यकता होती है।

  • दस्तावेजों का वितरण: यदि आप नया पैन कार्ड, पासपोर्ट या एटीएम कार्ड अप्लाई करते हैं, तो वह आपके आधार वाले पते पर ही भेजा जाता है।

Eligibility for changing Aadhaar address

ऑनलाइन Aadhar Card Address Change करने के लिए आपके साथ इस सूची में बताई जाने वाली चींजों का होना अवश्यक है :

  1. आधार नंबर
  2. आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  3. इंटरनेट कनेक्शन
  4. वैध Address Proof

Valid Documents List For Aadhar Card Address Change

क्र.सं. दस्तावेज़ का प्रकार विवरण
1 पासपोर्ट (Passport) भारतीय पासपोर्ट (वैध अवधि के भीतर)
2 बैंक पासबुक (Bank Passbook) फोटो के साथ बैंक स्टेटमेंट या पासबुक (3 महीने से पुराना न हो)
3 वोटर आईडी (Voter ID Card) मतदाता पहचान पत्र / ई-वोटर कार्ड
4 ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) वैध ड्राइविंग लाइसेंस
5 बिजली/पानी/गैस बिल नवीनतम उपयोगिता बिल (3 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए)
6 राशन कार्ड (Ration Card) परिवार का राशन कार्ड जिसमें आपका नाम हो
7 रेंट एग्रीमेंट (Registered Rent Agreement) पंजीकृत किराया समझौता

How to change the address on Aadhaar card online?

UIDAI के myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पता बदलना बेहद आसान है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

Aadhar Card Address
Aadhar Card Address

1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल के ब्राउज़र में UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

2. लॉग-इन करें

  1. होमपेज पर आपको ‘Login’ का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

  2. अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।

  3. स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भरें।

  4. ‘Send OTP’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

  5. ओटीपी दर्ज करके ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।

3. ‘Address Update’ विकल्प चुनें 

सफलतापूर्वक लॉग-इन करने के बाद, आपको कई सेवाओं के डैशबोर्ड दिखाई देंगे। यहाँ आपको ‘Address Update’ वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

4. ‘Update Aadhaar Online’ चुनें

अगली स्क्रीन पर आपको दो विकल्प मिलेंगे:

  1. Update Aadhaar Online: यदि आपके पास अपने नाम का वैध पता प्रमाण (Address Proof) है।

  2. Head of Family Based Address Update: यदि आपके पास खुद का कोई दस्तावेज़ नहीं है और आप परिवार के मुखिया के पते का उपयोग करना चाहते हैं।

मान लेते हैं कि आपके पास अपना दस्तावेज़ है, तो ‘Update Aadhaar Online’ पर क्लिक करें।

5. ‘Proceed to Update Aadhaar’ पर क्लिक करें

नीचे दिए गए ‘Proceed to Update Aadhaar’ बटन पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Address’ विकल्प को चुनें और दोबारा प्रोसीड करें।

6. नया पता और विवरण दर्ज करें 

अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जहां आपको निम्नलिखित विवरण भरने होंगे:

  • Care of (C/O): यहाँ अपने पिता, पति या अभिभावक का नाम दर्ज करें।

  • घर/मकान/अपार्टमेंट संख्या: अपने घर का नंबर लिखें।

  • सड़क/मार्ग/गली: अपनी गली या सड़क का नाम दर्ज करें।

  • इलाका/क्षेत्र/लोकेलिटी: अपने क्षेत्र का नाम भरें।

  • लैंडमार्क (Landmark): पास की कोई प्रसिद्ध जगह (यदि कोई हो)।

  • पिन कोड (Pin Code): अपने नए क्षेत्र का 6 अंकों का पिन कोड दर्ज करें। पिन कोड डालते ही राज्य, जिला और गांव/शहर के विकल्प स्वतः आ जाएंगे।

Aadhar Card Address
Aadhar Card Address

7. Supporting Document

  1. ‘Select Valid Supporting Document Type’ ड्रॉप-डाउन मेनू से उस दस्तावेज़ को चुनें जिसे आप प्रमाण के रूप में दे रहे हैं  बिल आदि)।

  2. दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी या साफ फोटो (JPEG/PNG/PDF फॉर्मेट में) अपलोड करें।

8. प्रिव्यू और जांच

दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद ‘Next’ पर क्लिक करें। आपके सामने नए पते का एक प्रिव्यू दिखाई देगा। विवरण को ध्यान से जांच लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं है। यदि सब सही है, तो नियमों और शर्तों वाले चेकबॉक्स पर टिक करें।

9. ऑनलाइन शुल्क का भुगतान

आधार में पता अपडेट करने के लिए UIDAI ₹75 का मामूली शुल्क लेता है।

  • भुगतान करने के लिए पेमेंट गेटवे (जैसे- डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या UPI) का चयन करें।

  • भुगतान सफल होने के बाद, आपको एक पावती रसीद (Acknowledgement Receipt) मिलेगी।

इस रसीद में एक SRN (Service Request Number) होता है, जिसे आपको सुरक्षित रख लेना चाहिए। इसकी मदद से आप बाद में अपने स्टेटस की जांच कर सकते हैं।

HoF Based Update Aadhar Card Address:

अगर मान लीजिये की आपके पास पता अपडेट करने के लिए कोई भी डॉक्यूमेंट नही है तो ऐसे में आप Head of Family (HoF) आधारित प्रक्रिया का उपयोग करके बड़े ही आराम से अपने आधार कार्ड के पते हो बदल सकतें हैं :

इसे भी पढ़ें : आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी जानकारी

इसके लिए आवश्यक शर्तें:

  • परिवार के मुखिया का आधार कार्ड होना चाहिए।

  • मुखिया के आधार में वह नया पता पहले से अपडेट होना चाहिए।

  • आपके पास मुखिया के साथ संबंध स्थापित करने वाला एक दस्तावेज़ होना चाहिए या फिर UIDAI द्वारा निर्धारित एक स्व-घोषणा पत्र।

Aadhar Card Address
Aadhar Card Address

Process:

  • myAadhaar पोर्टल पर लॉग-इन करके ‘Head of Family (HoF) Based Address Update’ विकल्प चुनें।

  • अपने परिवार के मुखिया का आधार नंबर दर्ज करें।

  • संबंध का चयन करें और संबंध प्रमाण पत्र अपलोड करें।

  • ₹75 का शुल्क भुगतान करें।

  • इसके बाद मुखिया को अपने स्वयं के myAadhaar पोर्टल पर लॉग-इन करके 30 दिनों के भीतर आपकी इस रिक्वेस्ट को ‘Accept’ (स्वीकार) करना होगा। उनके स्वीकार करते ही आपकी पता बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

About Us For more Information

Important Links :
Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

How to check the application status:

आमतौर पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 7 से 15 दिनों के बीच आपका आधार कार्ड आपके नए पते पर पहुच जाता है लेकिन अगर ऐसा न हो तो आप ऑनलाइन आवेदन स्थिति की जांच भी कर सकते है :

  1. UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर जाएं।

  2. होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और ‘Check Enrolment & Update Status’ पर क्लिक करें।

  3. अपनी पावती रसीद से देखकर SRN और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  4. ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति आ जाएगी।

General Questions (FAQs):

Q1. क्या Aadhar Card Address कई बार बदला जा सकता है ?

हाँ नाम और जन्मतिथि बदलने की एक सीमा है लेकिन पता बदलने के लिए कोई निर्धारित सीमा नही तय की गयी है |

Q2. अगर मेरा आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या मुझे रिफंड मिलेगा ?

नहीं आवेदन रिजेक्ट होने पर शुल्क वापस नही किया जाता है आपको जानकारी सुधार कर दोबारा आवेदन करना होगा |

Q3. रेंट एग्रीमेंट के जरिये पता बदलने में किन बातों का ध्यान देना चाहिए ?

रेंट एग्रीमेंट पंजीकृत होना चाहिए साथ ही आपना नाम किरायेदार के रूप में स्पष्ट होना चाहिए |

Q4. मुझे पता बदलने के बाद आधार कार्ड कैसे मिलेगा ?

पता बालने के बाद e-Aadhaar तुरंत डाउनलोड कर सकते है इसके अलावा PVC Card के लिए आवेदन भी कर सकते है |

Q5. क्या ऑनलाइन माध्यम से आधार में मोबाइल नंबर बदला जा सकता है ?

अगर आप ऑनलाइन माध्यम से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहतें है तो इसे देखें –

आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी जानकारी

Conclusion: 

आधार कार्ड में ऑनलाइन पता बदलने की यह सबसे आसान प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आप घर बैठे आराम से अपने आधार कार्ड में पता बदल सकते है लेकिन अगर इस आर्टिकल से रिलेटेड कोई भी प्रश्न आपके मन में रह गया है तो आप कमेंट करके उस सवाल का जवाब हासिल कर सकते है मैं आशा करता हूँ आज ये ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित होगा |

Validate Aadhaar Sign

Validate Aadhaar Sign | ई-आधार में डिजिटल सिग्नेचर वैलिडेट कैसे करें?

Validate Aadhaar Sign Online 2026

दोस्तों आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड हमारे सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक बन चुका है। चाहे बैंक खाता खुलवाना हो, नया मोबाइल सिम लेना हो, या सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो, हर जगह आधार की जरूरत होती है। जब हम UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से अपना e-Aadhaar PDF Download करते हैं, तो आपने ध्यान दिया होगा कि नीचे बाईं ओर एक पीला प्रश्नवाचक चिह्न (?) बना होता है, जिस पर “Validity Unknown” लिखा रहता है।

कई सरकारी और वित्तीय कामों (जैसे पासपोर्ट ऑफिस में जमा करना या लोन आवेदन) के लिए इस सिग्नेचर का वेरिफाइड होना जरूरी है। अगर यह वेरिफाइड नहीं है, तो आपका दस्तावेज खारिज भी हो सकता है।

यदि आप भी Validate Aadhaar Sign Online” करने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस गाइड में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे कंप्यूटर से अपने आधार कार्ड के डिजिटल सिग्नेचर को ग्रीन टिक में कैसे बदलें।

Validate Aadhaar Sign Kya Hota Hai ?

जब आप UIDAI की वेबसाइट से e-Aadhaar डाउनलोड करते हैं, तो वह PDF Digital Signature Certificate के साथ आती है। यह डिजिटल सिग्नेचर UIDAI द्वारा लगाया जाता है ताकि यह प्रमाणित किया जा सके कि दस्तावेज़ असली है।

Digital Signature Verify करने का मतलब है कि:

  • PDF Original है।
  • UIDAI द्वारा जारी की गई है।
  • PDF में कोई बदलाव नहीं किया गया।
  • Document सुरक्षित और Authentic है।

What is a digital signature in an Aadhaar PDF?

Digital Signature एक Electronic Certificate होता है जो Public Key Infrastructure पर आधारित होता है।

इसका उद्देश्य:

  • Identity Verification
  • Document Security
  • Tampering रोकना
  • Authentic Source साबित करना

इसे भी देखें : अब ऐसे बदला जायेगा आधार कार्ड में पता !

Benefits To Validate Aadhaar Sign:

आधार में डिजिटल सिग्नेचर को वैलिडेट करना केवल ज़रूरी ही नही है बल्कि इससे हमें कई लाभ भी मिलते है :

» अधिकारिक स्वीकार्यता – सरकारी विभागों, बैंकों और पासपोर्ट सेवा में बिना ग्रीन टिक वाला ई-आधार स्वीकार नही किया जाता है डिजिटल वेरीफाई के बाद आधार की स्वीकार्यता 100% हो जाती है।

» धोखाधड़ी से सुरक्षा – ग्रीन टिक इस बात की पुष्टि करता है की डाउनलोड करने के बाद आधार में कोई डिजिटल बदलाव नही किया गया और यह पूरी तरह से सुरक्षित है |

» बार-बार वेरिफिकेशन से मुक्ति – अगर आप एक बार सिग्नेचर को वैलिडेट करके सेव कर लेते है तो भविष्य में दोबारा प्रिंट करने के लिए इस प्रक्रिया को दोहराना नही पड़ेगा |

Requirements for Validate Aadhaar signature

ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें की आपके पास निम्न चीज़ें है :

  • इंटरनेट कनेक्शन: डिजिटल सर्टिफिकेट को ऑनलाइन वैलिडेट करने के लिए।

  • e-Aadhaar PDF File: जो आपने UIDAI के पोर्टल से डाउनलोड की हो।

  • Adobe Acrobat Reader: यह सॉफ्टवेयर आपके कंप्यूटर/लैपटॉप में इंस्टॉल होना चाहिए।

  • आधार पासवर्ड: आधार PDF को खोलने के लिए 8 अंकों का पासवर्ड जिसमे 4 लेटर नाम के और 4 नंबर जन्म तिथि का होते है |

Validate Aadhaar signature Online Kaise Kren?

ऑनलाइन आधार के डिजिटल सिग्नेचर वैलिडेट करना बहुत ही आसान है जिसके लिए इन स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें :

Validate Aadhaar Sign
Validate Aadhaar Sign
1.Adobe Acrobat Reader में e-Aadhaar खोलें
अपने कंप्यूटर पर Adobe Acrobat Reader सॉफ्टवेयर खोलें। अब इसमें अपनी डाउनलोड की गई ई-आधार PDF फाइल को ओपन करें। फाइल खोलने के लिए अपना 8 अंकों का पासवर्ड दर्ज करें।

2.सिग्नेचर क्षेत्र पर जाएं और राइट-क्लिक करें

PDF के आखिरी पेज पर नीचे की तरफ जाएं जहां पीला प्रश्नवाचक चिह्न (?) और “Validity Unknown” लिखा है। उस सिग्नेचर बॉक्स पर Right-Click करें और “Validate Signature” के विकल्प को चुनें।

3.Signature Properties ओपन करें

अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पॉप-अप विंडो खुलेगा। वहां आपको “Signature Properties” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

4.Show Signer’s Certificate पर क्लिक करें

सिग्नेचर प्रॉपर्टीज विंडो के अंदर आपको “Show Signer’s Certificate” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। ऐसा करने से UIDAI द्वारा जारी किए गए डिजिटल सर्टिफिकेट की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

5.Trust टैब में जाकर सर्टिफिकेट जोड़ें

ऊपर दिए गए टैब्स में से “Trust” टैब पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे दिए गए “Add to Trusted Certificates” बटन पर क्लिक करें और आने वाले सुरक्षा मैसेज को ‘OK’ कर दें।

Validate Aadhaar Sign
Validate Aadhaar Sign

6.चेकबॉक्स को टिक करें और वैलिडेट करें

अब आपके सामने ‘Certified Documents’ के कुछ चेकबॉक्स आएंगे, उन सभी को टिक कर दें और नीचे ‘OK’ पर क्लिक करें। अंत में, मुख्य स्क्रीन पर वापस आकर “Validate Signature” बटन दबाएं।

Why is this process necessary?

इन स्थितियों में Signature अवश्य Verify करें:

  • बैंक KYC
  • Passport आवेदन
  • PAN अपडेट
  • सरकारी नौकरी
  • Scholarship
  • Income Certificate
  • Caste Certificate
  • Pension
  • Loan Application
  • DigiLocker Documents

Is Aadhaar Signature legally valid?

UIDAI द्वारा जारी Digital Signature भारत के सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के अंतर्गत मान्य डिजिटल हस्ताक्षर प्रणाली का हिस्सा है। इसलिए सही तरीके से Verify की गई e-Aadhaar PDF कई संस्थानों द्वारा वैध डिजिटल दस्तावेज़ के रूप में स्वीकार की जाती है।

इसे भी देखें : अब ऐसे बदला जायेगा आधार कार्ड में पता !

Important Points:

इस प्रक्रिया को करने से पहले इस महत्वपूर्ण बातों का रखें बहुत ख्याल –

1. केवल कंप्यूटर का करें उपयोग :

इस प्रक्रिया को मोबाइल एप्स के ज़रिये पूरा नही किया जा सकता सिग्नेचर को मान्य बनाने के लिए Adobe Acrobat Reader का ही इस्तेमाल करना होगा।

2. ब्राउज़र में नही करेगा काम :

अगर आप ई – आधार को सीधे ब्राउज़र में खोलकर वेरीफाई करने की कोशिश करेंगे तो वहां आपको विकल्प नही मिलेगा |

3. इन्टरनेट कनेक्शन है जरूरी :

जब आप पहली बार “Validate Signature” पर क्लिक करते हैं, तो आपका सिस्टम UIDAI के सर्वर से डिजिटल सर्टिफिकेट की सत्यता की जांच करता है। इसलिए कंप्यूटर का इंटरनेट से जुड़ा होना आवश्यक है।

4. नाम और जन्मतिथि का सही फोर्मेट :

कई बार लोग पासवर्ड डालने में गलती करते है याद रखें शुरुआती 4 अक्षर हमेशा बड़े होने चाहिए और उसके ठीक बाद बिना स्पेस दिए जन्मतिथि का वर्ष होना चाहिए |

General Questions (FAQs):

Q1. क्या सिग्नेचर वेरीफाई करने में कोई फीस लगती है ?

नहीं यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुक्ल है आप इसे Adobe Acrobat Reader की मदद से इसे अपने कंप्यूटर पर बिना किसी शुल्क के कर सकते हैं।

Q2. बिना सिग्नेचर वेरीफाई के आधार अमान्य होता है क्या ?

नही आधार की डिजिटल कॉपी अमान्य नही है लेकिन प्रमाणिकता साबित करने के लिए डिजिटल सिग्नेचर करना ज़रूरी होता है |

Q3. सिग्नेचर वेरीफाई करने के बाद में भी ग्रीन टिक क्यों नही दिख रहा है ?

ऐसा तब होता है जब आपका Adobe Reader अपडेट न हो या फिर इन्टरनेट कनेक्शन ठीक न हो |

Q4. e-Aadhaar फाइल खोलने का पासवर्ड क्या होता है ?

ई-आधार PDF का पासवर्ड आपके न के पहले के 4 अक्षर और आपके जन्मतिथि का वर्ष होता है |

Aadhar Address Update

Aadhar Address Update : अब ऐसे बदला जायेगा आधार कार्ड में पता !

Aadhar address Update Online 2026 आधार कार्ड में सही पता होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान और पता प्रमाण दस्तावेज़ों में से एक है। यदि आपने नया घर खरीदा है, …

Read more

Update Aadhaar Document

Update Aadhaar Document: आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट करना ज़रूरी !

Update Aadhaar Document Online 2026 दोस्तों आज के इस मॉडर्न वर्ल्ड में आधार कार्ड सबसे ज़रूरी डाक्यूमेंट्स में से एक माना जाता है फिर चाहे किसी योजना का लाभ लेना हो या फिर या बैंक …

Read more